मेरे मुकाबले आजाद चुनाव लड़ कर दिखाएं शर्मा :सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों : सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने नामांकन कराया दर्ज नामांकन भरने से पहले श्री राम का लिया आशीर्वाद
शनाया चौहान: जीरकपुर हल्का डेराबस्सी से कांग्रेस उम्मीदवार सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों ने आज अपना नामांकन दर्ज किया । नामांकन दर्ज कराने से पहले सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने डेराबस्सी में राम तराई में भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की पत्नी रूपिंदर कौर ढिल्लों और पुत्र सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों और तनवीर सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे । नामांकन भरने से पहले सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने परिवार समेत भंकरपुर के गुरुद्वारे श्री बाबा साहेब और डेराबस्सी में राम तलाई में भगवान श्री राम के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया ।नामांकन भरने के बाद सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि हलका अब बदलाव चाहता है, क्योंकि हलके ने विधायक एनके शर्मा के कार्यकाल को देखा है । एनके शर्मा ने हलका डेराबस्सी के विकास को एक तरफ रख कर सिर्फ अपना निजी विकास किया है। दीपेंद्र ढिल्लो ने कहा कि एन के शर्मा कैप्टन कवलजीत सिंह द्वारा की गई सियासी मेहनत का फायदा आज तक उठाते आ रहे हैं ।एनके शर्मा अपने भाषणों में सिर्फ आरोप लगाने और बेकार के वार करने तक ही रह जाते हैं, पर उनका अपना ...