संदेश

मई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीरकपुर में नियमों की धज्जियां उड़ाकर शोरूम बने होटल,कहीं नहीं है पार्किंग की व्यवस्था,बगैर मंजूरी के बना रहे दूसरी व तीसरी मंजिल,तीन की जगह बने 20 बाथरूम,इमारतों में आग बुझाने का भी नहीं कोई प्रबंध,जैक ने विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी सूची

चित्र
शनाया चौहान: जीरकपुर।  जीरकपुर में नियमों की धज्जियां उड़ाकर शोरूम को होटल बनाया जा रहा है। नगर परिषद कार्रवाई करने की बजाए अवैध निर्माणों को बढ़ावा दे रही है। हालात यह है कि जीरकपुर में जिस शोरूम मालिक का शोरूम किराये पर नहीं चढ़ रहा है वह उसे होटलों में तब्दील कर रहा है। यहां किसी भी नियम का पालन नहीं हो रहा है। जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव चौधरी ने इस बारे में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को एक शिकायत दी है। जिसमें यहां शोरूम में चल रहे होटलों का ब्यौरा दिया गया है। जैक प्रधान सुखदेव चौधरी ने बताया कि यहां पीरमुछल्ला, ढकौली, वीआईपी रोड, ओल्ड अंबाला रोड समेत कई इलाके ऐसे हैं जहां शोरूम को होटलों में बदला जा रहा है। इसके लिए संचालकों द्वारा किसी प्रकार के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां शोरूम में चल रहे ज्यादातर होटलों में न केवल अवैध कारोबार होता है बल्कि किसी ने भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की है। उन्होंने बताया कि यहां नक्शा तो बेसमेंट, ग्रांउड तथा फस्र्ट फलौर का पास होता है लेकिन ज्यादातर ने अधिकारियों के सा...

क्या प्रेम गर्ग साहस दिखाएँगे ???वार्ड नः 31 के पार्षद लखवीर सिंह बिल्लू पर कार्यवाई करेंगे आप अध्यक्ष??

  आरटीआई एक्टीविस्ट एवं आप वालंटियर विनोद कुमार तुषावर ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एक ओर तो पंजाब के मुख्यमन्त्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते अपने ही मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर एक मिसाल पेश की है ओर दूसरी ओर आप पार्षद लखवीर सिंह बिल्लू पर चंडीगढ़ कोऑर्डिनेटर चुप्पी क्यो साधें हुए है?? गौरतलब है कि पिछ्ले दिनों आप पार्षद लखवीर सिंह बिल्लू की रेहङी फङी वालों से पैसे मांगने की ऑडियो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है । शहर के लोगों ने आम आदमी पार्टी के 14 पार्षदो को जिताकर नगर निगम में भ्रष्टाचार करने के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार मुक्त निगम बनाने के लिए भेजा है ना कि भ्रष्टाचार करने के लिए ।विनोद कुमार तुषावर ने आप चनङीगढ अध्यक्ष प्रेम गर्ग से बिल्लू पर तुरंत कार्रवाई करनें का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे पार्षद के कारण  पुरी पार्टी की किरकिरी हो रहीं है। जैसा साहस पंजाब के मुख्यमन्त्री भगवंत मान ने दिखाया है वैसा ही प्रेम गर्ग को  भी दिखाना चाहिए ।विनोद कुमार तुषावर जल्द ही आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल  को इ...

पंजाब सरकार के आदेशों में हवा में उड़ा रहे जीरकपुर के अधिकारी, नगला रोड पर खुलेआम हो रहे अवैध निर्माण परिषद अधिकारी चुप, नगला, पीरमुछल्ला, किशनपुरा में बिल्डरों ने सडक़ पर बना डाले शोरूम

चित्र
जीरकपुर। एक तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत कार्रवाई करते हुए कैबिनेट मंत्री को पद से हटा दिया है वहीं जीरकपुर नगर परिषद के दागी अधिकारियों को सरकार के आदेशों का कोई भय नहीं है। यहां अधिकारी सरकार के आदेशों को हवा में उड़ा रहे हैं और बिल्डर माफिया खुलेआम अवैध निर्माण करने में जुटा हुआ है। जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी ने आज इस मामले को लेकर मोहाली की अतिरिक्त जिला उपायुक्त को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यहां नगला रोड पर पर एक बिल्डर द्वारा खुलेआम अवैध रूप से शोरूम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां इस समय हालात यह हो गए हैं कि बिल्डरों ने अवैध निर्माण करके सडक़ों पर कब्जा कर लिया है। यहां राहगीरों के लिए सडक़ें खत्म होने के कगार पर पहुंच गई हैं और इस मामले में कार्रवाई करने वाले नगर परिषद के अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे हुए हैं। उन्होंने बताया कि केवल नगला मार्ग ही नहीं पटियाला मार्ग, ओल्ड अंबाला रोड, पीरमुछल्ला व किशनपुरा समेत कई जगहों पर अब बिल्डरों ने मुख्य मार्गों पर कब्ज...
चित्र
15 दिनों के अंदर वार्ड नं14 सेक्टर 20 की टूटी सड़के हो जाएगी चकाचक :सुशील गर्ग  शनाया चौहान पंचकूला ,26 मई :  नगर निगम पंचकूला के वार्ड नं 14 के पार्षद सुशील गर्ग व जजपा  शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने आज सेक्टर 12 कार्यलय में बताया कि सेक्टर 20 में जिन सोसाइटियों के सामने सड़के खराब हालत में वो अगले 15 दिन में नगर निगम द्वारा ठीक करवा दी जायेगी।  उन्होंने बताया कि पार्किग में रीक़ारपेन्टिंग का कार्य चल रहा ।सुशील गर्ग जो जजपा से पार्षद हैं ,उन्होंने कहा कि दिनाँक 12 नवम्बर 2021 को नगर निगम के हाउस की मीटिंग में सेक्टर 20 की जिन सड़को की हालत ठीक नही थी उनको दोबारा से रिकारपेटिंग करने बारे उनके अनुरोध पर इन सड़कों को ठीक करने बारे प्रस्ताव पास किया था।उसके बाद अभियंता शाखा द्वारा एक करोड़ 25 लाख का टेंडर एक अप्रैल 2022 को लगाया गया तथा कुछ दिनों पहले यह टेंडर ठेकेदार को अलॉट हो गया है।  गर्ग ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह कार्य अगले 15 दिनों में पूरा हो जायेगा। गर्ग ने कहा कि अगले कुछ महीनों में सेक्टर 20 के पार्को व अन्य विकास कार्यो में लोग बहुत ब...

धर्म के नाम पर राजनीति करके हिंदू समाज को गुमराह करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा - ब्राह्मण समाज ब्राह्मण सभा डेराबस्सी रजिस्ट्रेशन नंबर 359 ने नकारे विरोधी गुट के आरोप, तथाकथित ब्राह्मण नेता कहलाने वालों पर कार्यवाही करने का लिया निर्णय

चित्र
 शनाया चौहान : श्री ब्राह्मण सभा डेराबस्सी रजिस्टर्ड नंबर 359 के प्रधान  धर्मेंद्र शर्मा उर्फ धामी शर्मा की अध्यक्षता में बाकी पदाधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें अश्विनी शर्मा महासचिव जनक शर्मा कोषाध्यक्ष  राकेश शर्मा तथा चेयरमैन मनोज शर्मा उपस्थित थे।  कुछ दिवस पहले दूसरे गुट के 3 सदस्य कमेटी जिसमें रविंद्र वैष्णव , राकेश सिंह और सुशील व्यास शामिल थे, की अध्यक्षता में कुछ बाहरी लोगों द्वारा की गई मीटिंग में श्री ब्राह्मण सभा के मौजूदा पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार जैसे अन्य आरोप लगाए थे। जिसका जवाब आज प्रेस वार्ता में  मनोज शर्मा तथा अश्विनी शर्मा ने दिया और कहा वैष्णव समुदाय ब्राह्मण नहीं होता। यह एक विरागी समुदाय होते हुए आरक्षण ले रहे हैं ।मनोज शर्मा ने कहा कि रविंद्र वैष्णव जैसे लोग जो अपना घर नहीं संभाल सकते वह ब्राह्मण समाज को क्या संभालेंगे। प्रधान धामी शर्मा विरोधी गुट को कुछ गिने-चुने लोगो का नेता बताया जो श्री परशुराम भवन सरस्वती विहार डेराबस्सी पर अपना कब्जा करना चाहता है । उन्होंने तथा  मनोज शर्मा ने रविंद्र वैष्णव पर...

ब्राह्मण समाज के नाम पर घटिया राजनीति बर्दाश्त नहीं -धामी शर्मा रविंदर वैष्णव पर नकेल डाले प्रशासन, नहीं तो पूरे शहर में होगा प्रदर्शन

चित्र
डेराबस्सी (......) पिछले काफी समय से ब्राह्मण समाज को कुछ शरारती तत्वों द्वारा बदनाम करने और दोफाड़ करने की कोशिश की जा रही जिसे किसी भी कीमत पर अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर प्रशासन ने इस पर जल्द ही प्रतिबंध ना लगाया तो  ब्राह्मण समाज पूरे शहर में रोष प्रदर्शन करेगा और प्रशासन के पुतले जलाए जाएंगे,अपने आप को ब्राह्मण सभा 359 रजिस्टर्ड का अध्यक्ष बताने वाला विरागी रविंद्र वैष्णव एक शरारती अनसर है जो हिंदू समाज के लोगों को गुमराह करके ब्राह्मण समाज की आड़ में राजनीति कर रहा है जिसका ब्राह्मण समाज से कोई लेना-देना नहीं उसके द्वारा की गई मीटिंग गैर कानूनी है जिसका ब्राह्मण समाज खंडन करता है, भगवान श्री परशुराम जी भवन  पर शहर का हर एक श्रद्धालु  नमस्तक होता है और दिली भावना से सेवा करता है बड़ी शर्म की बात है की इस शरारती अनसर द्वारा बैंक से निकाले गए फंड का दुरूपयोग करने के आरोप लगाए जा रहे हैँ जबकि सच्चाई यह है की यह व्यक्ति धर्म के नाम पर राजनीति करके अपना उल्लू सीधा करने की फिराक में है !

पंजाब के सिविल अस्पताल में अलग तरह के पहले मामले में पेरिनियल यूरेथ्रोस्टॉमी का केस सफलतापूर्वक किया– सरकारी सब डिवीज़नल अस्पताल डेरा बस्सी में 70 वर्षीय रोगी का किया गया यूरेथरोल रीकंस्ट्रकशन– मरीज को पहले मेडिकल कॉलेज सेक्टर 32, चंडीगढ़ द्वारा पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई से नहीं मिल रहा था समय

चित्र
चंडीगढ़, 22 मई पंजाब के सिविल अस्पताल में अलग तरह के पहले मामले में पेरिनियल यूरेथ्रोस्टॉमी का केस सफलतापूर्वक किया गया। सरकारी सब डिवीज़नल अस्पताल डेरा बस्सी में 70 वर्षीय रोगी का यूरेथरोल रीकंस्ट्रकशन किया गया। इस मरीज को पहले मेडिकल कॉलेज सेक्टर 32, चंडीगढ़ द्वारा पीजीआई रेफर किया गया था, जहां पर पीजीआई, चंडीगढ़ में समय नहीं मिल रहा था। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएमओ डा. संगीत जैन ने बताया कि यह मरीज पहली बार 17 मई को सिविल अस्पताल आया था और 21 मई को अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. करण बीर सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम के तहत उसे सर्जरी के लिए ले जाया गया था। डॉ. संगीता जैन ने बताया कि डेराबस्सी में डॉक्टरों की टीम द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब अस्पताल में हर महीने आम सर्जरी जैसे आंख, गायनोकोलोजी और हड्डी रोग सहित 300 से अधिक सर्जरी की जा रही है। पिछले एक साल में एसडीएच डेरा बस्सी ने ब्रैस्ट कैंसर, पेट के कैंसर, मूत्र संबंधी प्रक्रियाओं, जनरल सर्जिकल, इमरजैंसी और अन्य कई अन्य बीमारियों के लिए सर्जरी...

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों को घेरा।*

चित्र
*दीपा दुबे ने प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और एडवाइजर धर्मपाल से आए दिन आम आदमी पार्टी के पार्षदों द्वारा गरीब जनता से वसूली के आरोप के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की।* आज चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे ने कहा है कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने जो चंडीगढ़ के नागरिकों से वादा था कि 20,000 लीटर पानी फ्री देंगे बिजली फ्री देंगे और बच्चों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए मोहल्ला क्लिनिक खोली जाएंगी लेकिन चंडीगढ़ में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा। दीपा दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के पार्षद सिर्फ और सिर्फ गरीबों से पैसा वसूल रहे हैं ।कभी किसी पार्षद का नाम पैसा लेने में सामने आता है तो कभी किसी और पार्षद का नाम पैसे लेने में सामने आता है । हाल ही में पिछले नगर निगम के सदन बैठक  में जब आम आदमी पार्टी के 6 पार्षदों द्वारा बीजेपी के साथ मिलकर लॉइंस कंपनी के एजेंडे को पास करवाया गया था तभी शहर वासियों को समझ आ गया था कि दाल में कुछ काला है। दीपा दुबे ने कहा कि एक तरफ तो आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल यह कहते हैं कि हमारी पार्टी या हमारा को...

*लायंस कम्पनी के एजेंडे को डेफर क्यों कराना चाहती थी कांग्रेस, हो सीबीआई जांच:- आप** प्रशासन से अपील लायंस कम्पनी के पूरी टेंडर प्रक्रिया की हो जांच:- आप*

चित्र
आज आम आदमी पार्टी के नेताओं में सन्दीप दहिया, हरजिंदर बावा, प्रदीप भारद्वाज, जे जे सिंह,येंकी कालिया, कुलदीप कुक्की, शादाब राठी, जयदीप मल्होत्रा, राजेश चौधरी, हरमेश केम्बवाला,भारतभूषण अरोड़ा, सियाराम, उज्ज्वल भसीन, रविन्द्र भनोट ने अपने संयुक बयान में कहा है कि काँग्रेस लाइंस कंपनी के एजेंडे को क्यों डेफर करवाना चाहती थी इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए। पिछले छे सालों से लाइंस कंपनी को टेंडर कैसे मिलता रहा व एक्सटेंड होता रहा तब विपक्ष में बैठकर कांग्रेस के पार्षद मुहँ में दही जमाकर क्यों बैठे रहे थे। कांग्रेस के किस किस पार्षद ने कंपनी के बढ़िया काम करने का सर्टिफिकेट दिया है उनके नाम उजागर होने चाहिये। कांग्रेस के पार्षद पिछले छह सालों में कंपनी को ब्लैक लिस्ट क्यों नही करा पाई? जिस कम्पनी ने टेंडर से काम दोबारा लेने के एक महीने के बाद कांग्रेस के पार्षद एजेंडा डेफर कराना चाहते थे इसमे कोई गहरी चाल लगती है जिसकी जांच होनी चाहिए। अनुमान के साथ इस साल हुए टेंडर में पहले के छे सालों के टेंडर के मुकाबले में हर महीने के सवा करोड़ रुपये बचेंगे जिसमे एरिया भी बढाया गया है और कर्मचारियों को दी ज...

जीरकपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 95 युवायों ने किया रक्तदान

चित्र
जीरकपुर 21 मई 2022। विश्वास फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मोहाली ने संयुक्त रूप से मिलकर मेट्रो स्टोर के बाहर अंबाला चंडीगढ़ रोड पर रक्तदान शिविर लगाया। शिविर गर्मी के प्रकोप के कारण अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए लगाया गया। ब्लड बैंक एम केयर हॉस्पिटल ब्लड सेंटर वीआईपी रोड जीरकपुर की टीम ने डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की देखरेख में 95 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। कैम्प सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 4:00 बजे तक चला।  विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि पहले रक्तदान जब जरूरत होती थी तब किया जाता था। अब तो कई लोग ऐसे भी हैं, जो जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर भी रक्तदान करते हैं। रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है, जिससे मनुष्य ना जाति देखता है ना धर्म देखता। यह मनुष्य के लिए जीवन का सबसे पुनीत कार्य है। हमारी संस्था का प्रयास रहता है कि रक्त की कमी ना हो पाये। रक्तदान करके ही हम जरूरतमंदों की जान बचा सकते हैं। यह प्रसन्नता का विषय है कि आज हमारी बेटियां भी रक्तदान के मामले में लड़कों से पीछे नहीं है और स्वयं आगे आकर रक्त...

*नियमों की धज्जियां उड़ाकर चल रही हैं बसें**जीरकपुर में पुल के उपर से बसें निकाल रहे चालक**रात में आने वाले यात्री अक्सर हो रहे हादसों का शिकार**ऑटो चालक भी वसूलते हैं मनमाने दाम*

जीरकपुर। चंडीगढ़-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली बसें नियमों की धज्जियां उड़ाकर चल रही हैं। जीरकपुर में कोई स्थाई बस अड्डा न होने के कारण यह बसें आधी रात में भी यात्रियों को मुख्य मार्ग पर लोकल बसों के लिए बने ठहराव पर उतार देती है। जिससे वह अक्सर हादसों का शिकार होते हैं। शहर वासियों की इस समस्या के समाधान की मांग करते हुए जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन ने पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जीरकपुर में पंचकूला लाइटों के निकट बनी बस अड्डे की इमारत का कभी भी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो पाया है। चंडीगढ़ व पंचकूला से दिल्ली मार्ग पर जाने वाली हरियाणा व पंजाब रोड़वेज, पीआरटीसी की बसें अक्सर पुल के उपर से निकलती हैं। यही हालात दिल्ली से चंडीगढ़ व पंचकूला आने वाली बसों का है। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग यहां से दिल्ली अपने काम के लिए जाते हैं। रात्रि के समय जब वह पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज या अन्य बसों में आते हैं तो उन्हें मुख्य मार्ग पर जीरकपुर शहर से करीब चार किलोमी...

खरखोदा में मारुती सुज़ुकी का नया प्लांट लगाने के लिए हुआ करार ।हरियाणा सरकार व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला बधाई के पात्र : ओपी सिहाग

चित्र
पंचकूला, 19 मई:  खरखोदा जिला सोनीपत  में मारुति सुजुकी के साथ हरियाणा सरकार का मारुति का नया प्लांट लगाने के लिए जो ऐतिहासिक करार  हुआ है तथा  सरकार ने मारुती सुज़ुकी के प्रबंधको को सेंकडो एकड़ जमीन सौंपी है ,उसके लिए  जजपा पंचकूला की तरफ से मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला व हरियाणा सरकार  को बधाई । इस बारे जजपा पंचकूला  जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि  उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त  चौटाला  ने इंडस्ट्री महकमे के मंत्री होने के नाते मारुति सुजुकी को हरियाणा में अपना नया प्लांट लगाने के राजी किया है,  उनको पूरा भरोसा दिलाया कि हरियाणा में उनको अपनी नई इंडस्ट्री लगाने में  तथा चलाने में कोई दिक्कत नही आएगी।इस बहुत बड़े प्रोजेक्ट को हरियाणा में लाने में  कामयाबी हासिल की है, वो वाकई काबिले तारीफ है तथा  उनके व्यक्तित्व का कमाल है वरना मारुति वाले तो  ये नया प्लांट भी गुजरात ले जाने के लिए तैयार थे। ओपी सिहाग ने कहा कि आज उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त  चौटाला व हरियाणा सरकार का जहा पूरे हरियाणा के ल...

सेक्टर 20 में लगने वाली किसान मंडी के बाद सोसायटियो के सामने खाली मैदान पॉलिथीन व कचरे से भरा ।सेक्टर 20 व कुंडी निवासियों के साथ जजपा शहरी जिलाप्रधान ओपी सिहाग ने देखा मौका ।

चित्र
पंचकूला ,16 मई : पिछले महीने सेक्टर 20 की सोसायटियो व कुंडी गांव के बीच हरियाणा शहरी प्राधिकरण की खाली पड़ी जमीन पर शुरू हुई  किसान मंडी  अब धीरे धीरे इसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। यहां पर हर शुक्रवार को मंडी लगती है तथा मंडी के बाद की गंदगी उठाने का काम नगर निगम पंचकूला का है परंतु आज तीन दिन बीत जाने के बाद भी इस मैदान में सैंकड़ों पॉलिथीन के लिफाफे इधर उधर बिखरे पड़े हैं। आज आस पास की सोसायटियो  व कुंडी गांव के गणमान्य लोगों के साथ जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग व यहाँ के पार्षद सुशील गर्ग ने इस बदहाल ,गन्दगी व पॉलिथीन से अटे पड़े  खाली मैदान का मोका देखा । मंडी लगने के स्थान पर इतनी भारी  मात्रा में पॉलिथीन के लिफाफों का मिलना यह दर्शाता है कि इस किसान मंडी में  रेहड़ी फड़ी लगाने वाले सैंकड़ो लोग  पॉलिथीन के प्रयोग के बेन होने के बावजूद जमकर पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं। ओपी सिहाग ने कहा कि यह बहुत ही कष्टदायक व दुःखद है कि सरकार द्वारा मंडी में इस्तेमाल किये जा रहे पॉलिथीन के लिफाफों का प्रयोग करना ...

मानसून की तैयारी, नगर परिषद फिर दिखा रही लाचारी, जीरकपुर में शुरू नहीं हुई नालों की सफाई, पिछले साल भारी तबाही झेल चुके हैं जीरकपुर वासी

चित्र
 शनाया चौहान :जीरकपुर।  जीरकपुर नगर परिषद ने एक बार फिर से शहर वासियों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। प्रदेश के अन्य शहरों में जहां मानसून से पहले प्रबंधन शुरू हो चुका है वहीं जीरकपुर नगर परिषद इस दिशा में गहरी नींद में सो रही है। पिछले साल जीरकपुर वासी बरसात के दिनों में भारी तबाही झेल चुके हैं। भीषण गर्मी के बावजूद जीरकपुर वासी इन दिनों प्रार्थना कर रहे हैं कि इस बार बारिश न हो। क्योंकि जीरकपुर नगर परिषद ने अतीत की गलतियों से कोई सबक नहीं लिया है। जैक रैजीडैंटस वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव चौधरी ने शहर वासियों की गंभीर समस्या को देखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि लोगों में मानसून को लेकर भय बना हुआ है। ओल्ड अंबाला रोड ढकौली जहां पिछले साल बाढ़ की स्थिति पेदा हो गई थी वहां आज भी पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि बलटाणा में बिल्डरों ने अपने लाभ के लिए पानी निकासी के सभी रास्तों को बंद कर दिया है। शहर के ढकौली, बलटाणा, पीरमुछल्ला, वीआईपी रोड, सैनी विहार आदि इलाकों में बने मुख्य नाले बंद पड़े हुए हैं। यहां कहीं पर भी पानी निका...

भाजपा अधयक्ष पहले अपने गिरेबान में झाँके ? सरबजीत कौर के इस्तीफे की मांग ।

भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमन्त्री भगवंत मान पर निशाना साधने पर आरटीआई एक्टीविस्ट एवं आप वालंटियर विनोद कुमार तुषावर ने भाजपा अधयक्ष अरूण सूद को अपने गिरेबान में झाॅकने की नसीयत दी है । उनहोंने कहा कि भाजपा महंगाई से लोगों का ध्यान भटका कर गुमराह कर रहीं है ।शहर में विकास कार्य नहीं हो पा रहे है ।भाजपा सांसद शहर से बाहर रहतीं है। सांसद से लेकर गृहमंत्री तक भाजपा के है और भाजपा अधयक्ष अरूण सूद घङियाली आँसू बहा रहे है ।          भाजपा अधयक्ष अरूण सूद से पूछा जाना चाहिए कि जब भाजपा के राष्ट्रीय अधयक्ष जे पी नडडा चनङीगढ शहर में आए थे तब भाजपा के हर पार्षद ने चनङीगढ प्रशासन के हर अधिकारी की शिकायत जे पी नडडा से की, कहा कि चनङीगढ में अफसरशाही हावी है।अब जब आप पार्षदो ने अपने प्रभारी एवं पंजाब के मुख्यमन्त्री भगवंत मान से अफसरों की शिकायत की है तो कौन सा गुनाह कर दिया है?? क्या भाजपा इस पर अपना पक्ष स्पष्ट करेगी ??         विनोद कुमार तुषावर ने कहा कि भाजपा का काम है लोगों को बरगलाना । भाजपा की प्रेस वार्ता म...

स्वच्छ जल की बर्बादी को रोकना सराहनीय कदम - जजपा

चित्र
पंचकूला शहर के वार्ड 8 के तहत पेट्रोल पंप के समीप मैंगो पार्क में ट्यूबल से सेक्टर 15 में स्वच्छ पीने के सप्लाई होती है|  पार्क में सैर करते समय जजपा सक्रिय सदस्य चौधरी राजबीर सिंह ने देखा कि लोहे की पाइप लाइन के ज्वाइंट से स्वच्छ पानी  तेज गति से नाले में गिर रहा है और पानी की बर्बादी हो रही है| उन्होंने तत्काल दूरभाष पर जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला प्रधान एमिनेंट सिटीजन सीएम विंडो पंचकूला सदस्य निगरानी समिति को बताया| उसी समय के सी भारद्वाज मौके पर पहुंचे और पानी रिसाव की तस्वीर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर सत्यवान शर्मा को भेजते हुए तत्काल पानी की बर्बादी रोकने को कहा| जूनियर इंजीनियर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम मौके पर भेजी और पानी की सप्लाई लाइन के ज्वाइंट को तत्परता दिखाते हुए ठीक करवाया| इस दौरान पार्क में सैर करने वाले सैकड़ों पुरुषों,महिलाओं एवं युवाओं ने देखा और जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला पार्टी पदाधिकारियों तथा सक्रिय सदस्यों द्वारा जनहित में किए कार्य की सराहना की और साथ ही संबंधित...

जननायक जनता पार्टी के पार्षदों के वार्डों में भी बिना भेदभाव के हो विकास कार्य : सिहाग

चित्र
पंचकूला ,12 मई : आज सैक्टर 12 कार्यलय में  पंचकूला नगरनिगम  में जजपा के दोनों पार्षदों वार्ड नं 9 के पार्षद राजेश निषाद व वार्ड नं 14 के पार्षद सुशील गर्ग   के साथ पंचकूला  जजपा शहरी  जिलाप्रधान ओपी सिहाग ने उनके वार्डों से संबंधित विकास  कार्यो बारे चर्चा की ।   इस बैठक में चर्चा के दौरान दोनों पार्षदों ने कहा कि उनके वार्डो में विकास की गति काफी धीमी है। उनके बार बार नगर निगम  पंचकूला के अधिकारियो व मेयर के समक्ष विकास कार्यो बारे मुद्दे उठाने  के बावजूद  जिस गति से कार्य नही हो रहे जैसे भा ज पा से संबंध रखने वाले कुछ खास  पार्षदों के होते हैं ,जबकि पीछे नगरनिगम के चुनावो में जजपा ने मेयर कुलभूषण व गठबंधन के वार्ड सदस्यों को जिताने में एडी चोटी का जोर लगाया था। सेक्टर 20 वार्ड नं 14 में अभी सड़को  व  मार्किट की पार्किंग के रिकारपेटिंग का कार्य शुरू नही  हुआ है तथा न ही यहाँ के पार्को में  नए झूले व जिम लगाने  का  कार्य शुरू हुआ  है ।  सेक्टर 20 व आस पास के क्षेत्र  ...

नायब तहसीलदार ही नहीं बड़ी मछलियों पर भी कार्रवाई करे सरकार, भ्रष्टाचार का अड्डा बनी जीरकपुर नगर परिषद में कार्रवाई जरूरी, बिल्डरों को एनओसी देने में न हो फर्जीवाड़ा

जीरकपुर। पंजाब सरकार द्वारा जीरकपुर के नायब तहसीलदार को निलंबित किए जाने के बाद जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन ने भ्रष्टाचार में लिप्त बड़ी मछलियों एवं राजस्व विभाग के वित्तायुक्त पर भी कार्रवाई की मांग की है। जैक ने आशंका जताई है कि नगर परिषद द्वारा बिल्डरों को एनओसी दिए जाने में फर्जीवाड़ा न किया जाएगा इसके लिए सरकार को निगरानी करनी होगी। जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी ने आज यहां जारी एक जानकारी में बताया कि नायब तहसीलदार के निलंबन के बाद प्रापर्टी टैक्स और सीएलयू की बकाया राशि सरकार के खाते में आने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद तहसील में आज यह साफ कर दिया गया है कि एनओसी के बगैर रजिस्ट्री नहीं होगी लेकिन यह भी सच्चाई है कि नगर परिषद में एनओसी के नाम पर बड़ा खेल हो सकता है। उन्होंने कहा कि केवल एक नायब तहसीलदार को पकडऩे से काम नहीं होगा बल्कि इस भ्रष्टाचार की असल जड़ राजस्व विभाग के वित्तायुक्त के कार्यालय तक फैली हुई है। जीरकपुर नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग करते हुए सुखदेव चौधरी ने कहा कि अब यहां एनओसी दिए जाने की प्...

दुष्यन्त चौटाला ने पटका पहनाकर पंचकूला के दलित नेता ईश्वर सिंहमार व उनके समर्थको को पार्टी में किया शामिल ।दलित नेता ईश्वर सिंहमार , हरीश अरोड़ा व नरेंद्र सेठी के पार्टी में शामिल होने से जजपा होगी पंचकूला में मजबूत : ओपी सिहाग

चित्र
 पंचकूला , 8 मई :   8 मई को उपमुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ में  उपमुख्यमंत्री  दुष्यन्त चौटाला  ने पंचकूला के जिला शहरी प्रधान ओपी सिहाग के नेतृत्व में  आये   ईश्वर सिंहमार दलित नेता व पूर्व में  रहे भा ज पा के एस सी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष , बद्रीप्रसाद पूर्व में भाजपा  एस सी मोर्चा के  जिला पंचकूला के उपप्रधान  , पूर्व में पी एन बी  के सहायक जनरल मैनेजर रहे व सामाजिक कार्यकर्ता सेक्टर 20 पंचकूला के रहने वाले  हरीश अरोड़ा ,  पंजाबी एकता मंच के वरिष्ठ नेता नरिंदर सेठी ,  अजय शर्मा सेक्टर 12 ए ,युवा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चौहान ,अमन चाहर ,कुलदीप शर्मा , पूर्व में अधिकारी रहे धीरसिंह गोयत , गाँव रामगढ़ से सचिन गोयल ,सुनील बांगड़वा ,राजबीर चौधरी ,युवा नेता गगन चढ़ा  व अन्य लोगों को पटका पहनाकर  पार्टी में शामिल किया।  पार्टी के  राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यन्त चौटाला  ने पार्टी में  शामिल होने वाले  सभी  साथियो  का स्वागत किया ...

पंजाब में आरटीआई एक्ट बना मजाक,स्थनीय निकाय विभाग के अधिकरी आरटीआई में नहीं देते जवाब, कार्रवाई करने की बजाए घोटालों पर पर्दे डाल रहा कमीशन, मानसिक परेशान करने के लिए लगाते हैं चार से छह माह की तारीख

चित्र
जीरकपुर। पंजाब में आरटीआई मजाक बनकर रह गई है। एक तरफ राज्य की पूर्व तथा मौजूदा सरकारें सूचना अधिकार की मजबूती के लिए हर माह लाखों रुपये खर्च कर रही हैं और सूचना आयुक्तों की तैनाती भी की है गई वहीं दूसरी तरफ जानबूझकर आरटीआई का जवाब देने में देरी की जाती है। जिससे आरटीआई लेने का असल उद्देश्य खत्म हो जाता है। स्थानीय निकाय विभाग से आरटीआई लगाकर कई मुद्दों पर जानकारी मांग रहे जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी ने कहा कि वह लंबे समय से स्थानीय निकाय विभाग के पास से पंजीकृत व गैर पंजीकृत कालोनियों की जानकारी मांग रहे हैं। इसके अलावा नगर परिषद से यह पूछा जा रहा है कि उसका बिल्डरों की तरफ ईडीसी के रूप में कितना बकाया खड़ा है। यही नहीं नगर परिषद के अधिकारी आरटीआई में भी यह तक बताने को तैयार नहीं है कि यहां कितने लोग ऐसे हैं जिन्होंने नक्शा पास करवाए बगैर निर्माण किए हैं और बाद में उन्हें नोटिस जारी करके फीस वसूली गई है। सुखदेव चौधरी ने बताया कि पहले तो इस तरह की जानकारी देने के लिए स्थानीय अधिकारी ही कई-कई महीने तक लटकाते रहते हैं। आज तक सौ के करीब आरटीआई स्थानीय ...

कांग्रेस के रंग में रंगे हैं जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारी,बिल्डरों की तरफ खड़े हैं बीस हजार हजार करोड़ बकाया,जैक ने विधायक व मुख्यमंत्री को सौंपे कार्रवाई के लिए दस्तावेज, सरकार बदलने पर भी खुलेआम हो रहे अवैध निर्माण

चित्र
जीरकपुर। जीरकपुर नगर परिषद के भ्रष्ट अधिकारी अभी भी पुराने ढर्रे पर ही काम कर रहे हैं। बिल्डरों की तरफ हजारों करोड़ रुपये बकाया होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जो बिल्डर पैसा जमा करवाना चाहते हैं उनसे सरकारी फीस लेने में आना कानी की जा रही है। जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी ने जीरकपुर में नगर परिषद तथा बिल्डर माफिया की मिलीभुगत से चल रहे हजारों करोड़ के घोटाले को लेकर की एक फाइल हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को देते हुए एक पत्र मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखा है। जैक प्रधान सुखदेव चौधरी के अनुसार यहां बिल्डर माफिया शुरू से हावी है। कांग्रेस के कार्यकाल में बेलगाम हुए नगर परिषद के अधिकारियों ने पिछले पांच साल के दौरान यहां आम जनता के हितों की अनदेखी करते हुए बिल्डरों के अनुसार योजनाएं बनाई और उन्हीं के अनुसार लागू की। इस समय नगर परिषद की तरफ बिल्डरों का करीब बीस हजार करोड़ रुपये ईडीसी बकाया खड़ा है। उन्होंने कहा कि जीरकपुर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व अन्य अधिकारी आज भी कांग्रेस के रंग में रंगे हुए हैं। जो बिल्डर पैसा देना भी चाहते हैं उनसे लिया ...

जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजयसिंह चौटाला 5 मई को होंगे मोरनी में ।मोरनी क्षेत्र के कार्यकताओं से मिलेंगे ,जानेंगे उनका हाल चाल :सिहाग व दमदमा ।

चित्र
पंचकूला, 3 मई : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला आगामी 5 मई को मोरनी के ठंडोग गांव में शाम को 3.30 बजे मोरनी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं  के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे ।  यह जानकारी देते हुए जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग व ग्रामीण अध्यक्ष भागसिंह दमदमा ने बताया कि डॉ अजयसिंह  चौटाला मोरनी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलने 5 मई को मोरनी पहुंच रहे हैं । वे जजपा कार्यकर्ताओ व आमजन की समस्याओ बारे भी सुनवाई करेंगे । उन्होंने कहा कि मोरनी क्षेत्र व वहां के लोगो  से युगपुरुष श्रधेय ताऊ देवीलाल व उनके परिवार  का बड़ी नजदीकी से नाता रहा है। ताऊ देवीलाल अक्सर मोरनी  जाते रहते थे तथा उनको प्रकृति से बहुत प्रेम था।   ओपी सिहाग व भाग सिंह दमदमा ने बताया आज पंचकूला पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पंचकूला जजपा के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की एक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के मोरनी दौरे की तैयारियों को लेकर हुई ।इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मोरनी के ठंडोग गांव में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को ...

कालका विधानसभा के हर गांव में सामुदायिक भवन का होगा निर्माण :-दमदमा*

चित्र
पिंजौर ब्लॉक गांव भवाना में सामुदायिक भवन का शिलान्यास प्रदेश प्रवक्ता,जजपा जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा द्वारा किया गया! गांव भवाना वासियों की काफी समय से मांग थी कि गांव में सामूहिक कार्य के लिए कोई भवन नही है और अपने गांव में सामुदायिक भवन की मांग को लेकर ग्रामीण भाग सिंह दमदमा से मिले थे!और दमदमा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सामुदायिक केंद्र पास करवाया जिसका आज शिलान्यास किया गया! इस अवसर पर दमदमा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चोटाला के सामने हल्के के हर गांव में सामुदायिक भवन की मांग रक्खी थी! यर उपमुख्यमंत्री ने हल्के में काफी सामुदायिक भवनों की मंजूरी दी थी जिसके तहत भवाना में सामुदायिक भवन का कार्य शुरू हुआ! भवाना में सामुदायिक भवन की मंजुरी देने के लिए दमदमा ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चोटाला व ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का आभार प्रकट किया!व कहा कि कालका हल्के के प्रत्येक गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा और शहरी क्षेत्र में भी जहां जहां जमीन की उपलब्धता होगी नगरपरिषद के 2 या 3 वार्ड क्षेत्र दायरे को मिला कर उसमें सामुदायिक भवन का निर्माण किया जायेगा!...