भाजपा अधयक्ष पहले अपने गिरेबान में झाँके ? सरबजीत कौर के इस्तीफे की मांग ।
भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमन्त्री भगवंत मान पर निशाना साधने पर आरटीआई एक्टीविस्ट एवं आप वालंटियर विनोद कुमार तुषावर ने भाजपा अधयक्ष अरूण सूद को अपने गिरेबान में झाॅकने की नसीयत दी है । उनहोंने कहा कि भाजपा महंगाई से लोगों का ध्यान भटका कर गुमराह कर रहीं है ।शहर में विकास कार्य नहीं हो पा रहे है ।भाजपा सांसद शहर से बाहर रहतीं है। सांसद से लेकर गृहमंत्री तक भाजपा के है और भाजपा अधयक्ष अरूण सूद घङियाली आँसू बहा रहे है ।
भाजपा अधयक्ष अरूण सूद से पूछा जाना चाहिए कि जब भाजपा के राष्ट्रीय अधयक्ष जे पी नडडा चनङीगढ शहर में आए थे तब भाजपा के हर पार्षद ने चनङीगढ प्रशासन के हर अधिकारी की शिकायत जे पी नडडा से की, कहा कि चनङीगढ में अफसरशाही हावी है।अब जब आप पार्षदो ने अपने प्रभारी एवं पंजाब के मुख्यमन्त्री भगवंत मान से अफसरों की शिकायत की है तो कौन सा गुनाह कर दिया है?? क्या भाजपा इस पर अपना पक्ष स्पष्ट करेगी ??
विनोद कुमार तुषावर ने कहा कि भाजपा का काम है लोगों को बरगलाना । भाजपा की प्रेस वार्ता में शहर की प्रथम नागरिक एवं महापौर सरबजीत कौर ने यह दिखा दिया कि पार्टी उनके लिए सर्वोपरि है,शहर नहीं। चाहें शहर में विकास हो या ना हो।ऐसे पार्टी अधयक्ष और महापौर को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए ऐसे तो भाजपा चनङीगढ प्रशासन में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करती तो भाजपा बताए गवर्नर हाऊस उनका है या नहीं??
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें