ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सैक्टर-13), चंडीगढ़ का गठन
दिनांक: 28 जून, 2026स्थान: सैक्टर-13, मनीमाजरा, चंडीगढ़ राजबीर सिंह भारतीय बने संस्थापक एवं प्रधान / अध्यक्ष, सुभाष धीमान को चेयरमैन की जिम्मेदारी: चंडीगढ़: मनीमाजरा क्षेत्र के निवासियों के हितों की रक्षा, सामाजिक कल्याण, जनभागीदारी और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से "स्काई लाईट होटल" समाधी गेट मनीमाजरा में "ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सैक्टर-13), चंडीगढ़" का विधिवत गठन किया गया। एसोसिएशन की प्रथम बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले राजबीर सिंह भारतीय को संस्थापक एवं प्रधान अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले श्री सुभाष धीमान को चेयरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मनीमाजरा, विशेषकर सैक्टर-13 क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को प्रशासन एवं नगर निगम के समक्ष मजबूती से उठाना है। संगठन क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर लगातार...