सेक्टर-26 सब्जी मंडी के ट्रैफिक जाम से स्कूली बच्चे परेशान, अभिभावकों, समाजसेवियों और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाई स्थायी समाधान की मांग:
चंडीगढ़, 31 जुलाई। सेक्टर-26 सब्जी मंडी, वाईपीएस स्कूल तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से स्कूली बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर समाजसेवी एवं कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ के सचिव अजय कुमार तथा राजबीर सिंह भारतीय, अध्यक्ष, ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-13 चंडीगढ़ ने संयुक्त रूप से चंडीगढ़ प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। अजय कुमार ने कहा कि सुबह स्कूल खुलने और दोपहर छुट्टी के समय क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम लग जाता है। इसके कारण अनेक बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते, जबकि छुट्टी के बाद स्कूल बसें और वैन घंटों जाम में फंसी रहती हैं। छोटे-छोटे बच्चों को लंबे समय तक वाहनों में बैठे रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं। राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और समय पर शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि समय रहते इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं कि...