संदेश

जनवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नौकरी के नाम पर युवाओ से अवैध वसूली कर रहे है मेयर : भाजपा युवा मोर्चा

चित्र
चंडीगढ़ : नौकरी ने नाम पर अवैध वसूली के आरोपों से घिरे मेयर कुलदीप सिंह टिट्टा का भाजपा युवा मोर्चा के नेताओ ने पुतला दहन कर विरोध किया  मोर्चा के सदस्य सेक्टर 25 एकत्रित हो डड्डूमाजरा की तरफ जाने लगे तभी मौके पर मौजूद पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की हो गई   ज्ञात हो की आप मेयर पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप है  पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी है। और सबूत के तौर पर पेमेंट के स्क्रीन शॉट और ऑडियो क्लिप पुलिस और मीडिया को दिए गए है  भाजपा युवा मोर्चा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाया है कि उसने अपने मेयर शासन में भ्रष्टाचार किया । प्रदेश महामंत्री प्रिय पासवान और युवा नेता अंकुर राणा ने बोला की लोगो की गाढ़ी कमाई खाकर आप नेता शान से घूमता रहा, मेयर पद पर रहते हुए स्थानीय युवाओं का रुपया गबन करने वाले इस आप नेता को हम तुरंत ही गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग करते है। इस मौके पर पार्षद मनोज सोनकर, जिला अध्यक्ष रेखा सूद, भाजपा युवा मोर्चा इंचार्ज रमेश सहारे, शानू दुबे, मनोज चौधरी, काकू राणा, रोहित, विनायक बंगिया, सुखराज गिल आदि उपस्...

भाजपा डेराबस्सी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुचाने के विरोध में किया प्रदर्शन

चित्र
डेराबस्सी, 28 जनवरी प्रदेश भाजपा सचिव संजीव खन्ना के दिशानिर्देशों पर डेराबस्सी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थापित की गई डॉ.  भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुचाने के विरोध में प्रदर्शन कर इस जघन्य कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ.  अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का राष्ट्र के प्रति योगदान तथा समानता और सामाजिक न्याय के उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार से तत्काल कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटें। इस मौके डेराबस्सी भाजपा नेता व सचिव संजीव खन्ना ने कहा, "डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास एक शर्मनाक कृत्य है और पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था का स्पष्ट संकेत है। हम मांग करते हैं कि अन्य दोषियों की भी पहचान की जाए और उन्हें न्याय के कट...

भाजपा नेता संजीव खन्ना ने त्रिशला सिटी सोसाइटी में लगवाया सुविधा कैंप

चित्र
जीरकपुर  हल्का डेराबस्सी के भाजपा नेता संजीव खन्ना द्वारा आज क्षेत्र की त्रिशला सिटी सोसायटी में आयुष्मान, आधार कार्ड व अन्य सहूलतें प्रदान करने के लिए सुविधा केंद्र का आयोजन किया गया। सोसाइटी में लगाए गए इस सुविधा कैंप का 103 लोगों ने लाभ उठाया। बता दें कि हल्का डेराबस्सी के सीनियर बीजेपी नेता संजीव खन्ना द्वारा अब तक 45 सुविधा कैंप आयोजित किया जा चुके हैं जिस तहत 1000 लोगों से भी ज्यादा के आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पेंशन फॉर्म भरे जा चुके हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता संजीव खन्ना ने बताया कि आज उनकी टीम द्वारा जीरकपुर की त्रिशला सिटी सोसायटी में लगाए गए इस सुविधा कैंप में 25 आधार कार्ड, 38 वोटर कार्ड, 23 आयुष्मान कार्ड मौके पर बनाए गए और इसके अलावा 17 लोगों के पेंशन फॉर्म भरे गए। उन्होंने कहा कि उनकी टीम द्वारा भविष्य में भी ऐसी सुविधा कैंप लगाएं जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर शहर की किसी भी सोसाइटी द्वारा अपनी सोसाइटी में इस कैंप का आयोजन करवाना है तो वह जीरकपुर में मैरीलैंड होटल के पीछे बने भाजपा के मुख्य दफ्तर से संपर्क कर सकता है।...

सहकार भारती मोहाली ने ज़ीरकपुर में की विशाल बैठक

चित्र
ज़ीरकपुर: आज सहकार भारती मोहाली ने ज़ीरकपुर के बलटाना में एक विशाल बैठक का आयोजन किया।  ये बैठक ज़ीरकपुर के बलटाना की डिस्पेंसरी में की गई।   इस बैठक के दौरान तकरीबन 60 से 70 महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और स्वरोजगार प्रदान करने के बारे में जानकारी दी गई। सहकार भारती मोहाली के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सहकार भारती सहकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं ,उन्होंने बताया कि सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर कैसे लोग अपना रोजगार चलाकर अपना जीवनयापन कर सकते हैं।  बैठक का आयोजन माई भागो महिला मंच बलटाना की सीमा,गुरविंदर कौर, रीना और मंजीत कौर के द्वारा किया गया। बैठक में स्वर्णजीत कौर और जसवंत सिंह लंबरदार ने विशेष योगदान दिया। अजय धीमान, रवींद्र शोकल, नौनिहाल सिंह सोढ़ी, भूपिंदर सिंह वालिया, जसविंदर सिंह, के सी गुप्ता, सुमन राणा, आरती ने अपने विचार रखे। सहकार समिति की इस बैठक में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और रोजगार प्राप्त करने का संकल्प लिया ।

भारत अपने ज्ञान और आदर्शों के कारण विश्वगुरु बना: पंजाब राज्यपाल गुलाब चंद कटरियाा क्या हम पुनः विभाजन की ओर बढ़ रहे हैं?: प्रशांत पोल

चित्र
पंचनद शोध संस्थान की वार्षिक व्याख्यानमाला का आयोजन रविवार, 5 जनवरी  2025 को चंडीगढ़ में किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने की, जबकि मुख्यवक्ता के रूप में प्रख्यात विचारक प्रशांत पोल उपस्थित थे। इस अवसर पर मंच पर पंचनद शोध संस्थान के अध्यक्ष प्रो. बृज किशोर कुठियाला, निदेशक डॉ. कृष्णचंद पांडेय और महासचिव सीए विक्रम अरोड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षा प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान(एनआईटीटीटीआर), सेक्टर-26, चंडीगढ़ में किया गया। व्याख्यानमाला की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का इतिहास संघर्षों और विजय की एक लंबी यात्रा है। उन्होंने बताया कि यह वह देश है जिसने हजारों वर्षों तक विदेशी आक्रमणों का सामना किया और अपनी अद्वितीय संस्कृति को बचाए रखा। भारत की ताकत केवल भौतिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध है। राज्यपाल कटारिया ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने बाहरी ताकतों से लड़ाई लड़नेबके साथ-साथ अपने मन और आत्मा को भी कमजोर नहीं होने दिय...

कैट वर्ष 2025 को व्यापारी स्वाभिमान वर्ष के रूप में मनाएगा* *देशभर में होंगे अनेक कार्यक्रम: व्यापारियों के अधिकारों और सम्मान के लिए होगी विशेष पहल* *दिल्ली में 6-7 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन होंगे बड़े निर्णय*

 कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वर्ष 2025 को “व्यापारी स्वाभिमान वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री तथा चाँदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि यह वर्ष व्यापारियों के अधिकारों, देश के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विकास में उनके योगदान, और उनकी समस्याओं को उजागर करने तथा उनके सम्मान को स्थापित करने के उद्देश्य से समर्पित होगा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के  राष्ट्रीय सचिव एवं चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने बताया कि आगामी 6-7 जनवरी को दिल्ली में कैट एक राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित कर रहा है जिसमें देश के सभी राज्यों के 150 से अधिक प्रमुख व्यापारी नेता शामिल होंगे और व्यापारी स्वाभिमान वर्ष के सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप देंगे। देश भर के 48 हज़ार से ज़्यादा व्यापारिक संगठन इस बृहद योजना के क्रियान्वयन में जुटेंगे।  हरीश गर्ग ने बताया कि चंडीगढ़ से महामंत्री भीम सेन उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा और कोषाध्यक्ष रमेश सिंगला की दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार...