दीक्षा भूमि नागपुर में ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा (पंजी.) का ऐतिहासिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित: राकेश बहादुर
डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाकर ही सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे को किया जा सकता है मजबूत: अमरीक सिंह बंगड़ चंडीगढ़। ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा (पंजी.) के चंडीगढ़ प्रदेश संयोजक राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि महाराष्ट्र के नागपुर स्थित पवित्र दीक्षा भूमि में ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा (पंजी.) का एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम श्री दिलीप रामटेके की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महाराष्ट्र के अनेक प्रमुख अंबेडकरवादी नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।। श्री दिलीप रामटेके, जिन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन समाज के कमजोर, वंचित और पिछड़े वर्गों को शिक्षा और संघर्ष के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा (पंजी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बहादुर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने समानता, सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों पर ...