कनाडा की संस्था ‘चेन ऑफ लाइफ’ के ग्लोबल चैलेंज 2026 के तहत मशोबरा में जागरूकता अभियान
लगातार चौथे वर्ष भारत में परवीन कुमार रतन और रूपा अरोड़ा की पहल पत्नी ने लिवर का 65% हिस्सा दान कर बचाई पति की जान, अब दंपति युवाओं और परिवारों को कर रहा अंगदान के प्रति जागरूक (पुनीत महाजन) चंडीगढ़/मशोबरा, 24 अक्टूबर। युवा पीढ़ी और परिवारों में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जीवन बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कनाडा की संस्था ‘चेन ऑफ लाइफ’ (Chain of Life) के ग्लोबल चैलेंज 2026 के तहत मशोबरा की पहाड़ियों में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में चंडीगढ़ के लिवर ट्रांसप्लांट प्राप्तकर्ता परवीन कुमार रतन और उनकी पत्नी एवं लिविंग लिवर डोनर रूपा अरोड़ा ने लगातार चौथे वर्ष भारत में इस मुहिम को आगे बढ़ाया। इस दंपति की कहानी प्रेम, त्याग और मानवता की प्रेरणादायक मिसाल है। वर्ष 2011 में रूपा अरोड़ा ने अपने पति की जान बचाने के लिए अपने लिवर का 65 प्रतिशत हिस्सा दान किया था। लिवर ट्रांसप्लांट के बाद नया जीवन पाने वाले परवीन कुमार रतन और उनकी पत्नी ने अपनी व्यक्तिगत जीवन यात्रा को अंगदान जागरूकता के...