BAMS डॉक्टरों की प्रैक्टिस पर बड़ा सवाल, नियमों की अनदेखी का मामला आया सामने


ज़ीरकपुर | डेराबस्सी | लालड़ू

ज़ीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू इलाके में BAMS डॉक्टरों द्वारा की जा रही मेडिकल प्रैक्टिस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, कुछ क्लीनिकों में मेडिकल प्रैक्टिस से जुड़े निर्धारित नियमों की अनदेखी किए जाने के मामले सामने आए हैं। दवाइयों के रख-रखाव से लेकर मेडिकल वेस्ट और इस्तेमाल की गई सिरिंजों के निस्तारण तक कई बिंदु जांच के घेरे में हैं।

मामला सिर्फ नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

सबसे बड़ा सवाल अब स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर है—
क्या विभाग को इन गतिविधियों की जानकारी है?
अगर जानकारी है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
और अगर जानकारी नहीं है, तो क्या क्षेत्र में नियमित निरीक्षण वास्तव में हो रहे हैं?

फिलहाल संबंधित डॉक्टरों और क्लीनिकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं। लेकिन उपलब्ध तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर यह मामला स्वास्थ्य विभाग की गंभीर जांच की मांग करता है।

अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में सिर्फ निरीक्षण करता है या नियमों की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी करता है।

निश्पक्ष भारत इस मामले की पड़ताल जारी रखेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान