संदेश

अक्टूबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कनाडा की संस्था ‘चेन ऑफ लाइफ’ के ग्लोबल चैलेंज 2026 के तहत मशोबरा में जागरूकता अभियान

चित्र
 लगातार चौथे वर्ष भारत में परवीन कुमार रतन और रूपा अरोड़ा की पहल  पत्नी ने लिवर का 65% हिस्सा दान कर बचाई पति की जान, अब दंपति युवाओं और परिवारों को कर रहा अंगदान के प्रति जागरूक         (पुनीत महाजन) चंडीगढ़/मशोबरा, 24 अक्टूबर। युवा पीढ़ी और परिवारों में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जीवन बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कनाडा की संस्था ‘चेन ऑफ लाइफ’ (Chain of Life) के ग्लोबल चैलेंज 2026 के तहत मशोबरा की पहाड़ियों में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में चंडीगढ़ के लिवर ट्रांसप्लांट प्राप्तकर्ता परवीन कुमार रतन और उनकी पत्नी एवं लिविंग लिवर डोनर रूपा अरोड़ा ने लगातार चौथे वर्ष भारत में इस मुहिम को आगे बढ़ाया। इस दंपति की कहानी प्रेम, त्याग और मानवता की प्रेरणादायक मिसाल है। वर्ष 2011 में रूपा अरोड़ा ने अपने पति की जान बचाने के लिए अपने लिवर का 65 प्रतिशत हिस्सा दान किया था। लिवर ट्रांसप्लांट के बाद नया जीवन पाने वाले परवीन कुमार रतन और उनकी पत्नी ने अपनी व्यक्तिगत जीवन यात्रा को अंगदान जागरूकता के...

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कोटि-कोटि नमन, शिक्षा को बनाएं सामाजिक परिवर्तन का आधार : राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपनाकर शिक्षा, समानता और मानवता को मजबूत करने का आह्वान: भारतीय  चंडीगढ़, 25 अक्टूबर 2026।  महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर राजबीर सिंह भारतीय, अध्यक्ष, चंडीगढ़ प्रदेश, ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा (रजि.) ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए महर्षि वाल्मीकि जी को कोटि-कोटि नमन किया। राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी केवल रामायण के रचयिता ही नहीं, बल्कि ज्ञान, सत्य, न्याय, समानता और मानवता के महान प्रतीक हैं। उनका जीवन और उनकी रचनाएं समाज को अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ने तथा सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कलम और ग्रंथ ज्ञान, चेतना तथा सामाजिक परिवर्तन के सशक्त प्रतीक हैं। महर्षि वाल्मीकि जी को लेखन और ज्ञान-साधना से जोड़कर देखा जाता है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाती है तथा समाज में व्याप्त भेदभाव, अज्...

24x7 पानी परियोजना के बाद मनीमाजरा में धंसती सड़कें बनीं हादसों का खतरा, प्रशासन तय करे जिम्मेदारी : राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
पाइपलाइन की लीकेज ठीक होती है, लेकिन सड़कें बदहाल छोड़ दी जाती हैं; सड़क विंग, जल वितरण विभाग या ठेकेदार—जवाबदेही किसकी? सड़कों की तत्काल मरम्मत, गुणवत्ता की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय करने की मांग चंडीगढ़, मनीमाजरा, 24 अक्टूबर 2026। ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-13, चंडीगढ़ ने मनीमाजरा में 24x7 पानी आपूर्ति पायलट परियोजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइनों के आसपास सड़कें धंसने, गड्ढे बनने और लंबे समय से मरम्मत नहीं होने पर गंभीर चिंता जताई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने प्रशासन और नगर निगम से प्रभावित सड़कों की तत्काल मरम्मत करवाने तथा संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिवालिक गार्डन, शिवालिक गार्डन चौक तथा सुभाष नगर, इंदिरा कॉलोनी और समाधि गेट बाजार की ओर जाने वाले मार्गों पर टूटी और धंसी सड़कें लोगों के लिए परेशानी और दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों को विशेष जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों के मौसम में बाजारों और सड़कों पर बढ़ती आवाज...

BAMS डॉक्टरों की प्रैक्टिस पर बड़ा सवाल, नियमों की अनदेखी का मामला आया सामने

चित्र
ज़ीरकपुर | डेराबस्सी | लालड़ू ज़ीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू इलाके में BAMS डॉक्टरों द्वारा की जा रही मेडिकल प्रैक्टिस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ क्लीनिकों में मेडिकल प्रैक्टिस से जुड़े निर्धारित नियमों की अनदेखी किए जाने के मामले सामने आए हैं। दवाइयों के रख-रखाव से लेकर मेडिकल वेस्ट और इस्तेमाल की गई सिरिंजों के निस्तारण तक कई बिंदु जांच के घेरे में हैं। मामला सिर्फ नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। सबसे बड़ा सवाल अब स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर है— क्या विभाग को इन गतिविधियों की जानकारी है? अगर जानकारी है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और अगर जानकारी नहीं है, तो क्या क्षेत्र में नियमित निरीक्षण वास्तव में हो रहे हैं? फिलहाल संबंधित डॉक्टरों और क्लीनिकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं। लेकिन उपलब्ध तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर यह मामला स्वास्थ्य विभाग की गंभीर जांच की मांग करता है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में सिर्फ निरीक्षण करता है या नियमों की पुष्टि होने पर जिम्मेदार ल...

चंडीगढ़ डीएवी कॉलेज में नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

चित्र
 (पुनीत महाजन) चंडीगढ़, 23 अक्टूबर 2026 डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10, चंडीगढ़ के छात्र सेवा केंद्र एवं मनोविज्ञान विभाग की ओर से मादक पदार्थों के दुरुपयोग और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र सेवा केंद्र की संयोजक एवं मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अमनिंदर मान तथा सह-संयोजक डॉ. आराधना शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों, अध्यापकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में क्लीनिकल रिसर्च मनोवैज्ञानिक एवं टेलीमानस, मनोचिकित्सा विभाग, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ से अभिषेक वर्मा तथा मनोविज्ञान विभाग, पीजीआईएमईआर से डॉ. हरिश्रुति कौर ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक डॉ. मीना नरंग ने दोनों वक्ताओं को सम्मानित किया। डिजिटल लत और बच्चों के व्यवहार पर विशेष चर्चा अभिषेक वर्मा ने डिजिटल लत (डिजिटल एडिक्शन) विषय पर अपने विचार साझा करते हुए बताया कि डिजिटल उपकरणों का अत्यधिक ...

हरियाणा में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों पर मंडराता संकट, घटते दाखिले सरकार की शिक्षा नीति पर गंभीर सवाल : राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
आठवीं बार बढ़ानी पड़ी कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि, एक नवंबर तक मिलेगा अवसर; शिक्षकों की कमी, कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर और निजीकरण की नीति की निष्पक्ष समीक्षा की मांग: चंडीगढ़/हरियाणा, 23 अक्टूबर 2026। हरियाणा के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में घटते दाखिलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं ऑफिस ऑफ एडवोकेट जनरल, हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ के सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट एवं अध्यक्ष, चंडीगढ़ प्रदेश, ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा रजि.  राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को अब गंभीर आत्ममंथन करने की जरूरत है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि आठवीं बार बढ़ाकर एक नवंबर किए जाने से शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार दाखिले की तारीख बढ़ाना विद्यार्थियों को अतिरिक्त अवसर देने के लिए जरूरी हो सकता है, लेकिन इससे मूल समस्या का समाधान नहीं होगा। सरकार और उच्चतर शिक्षा...

एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कर्मचारियों के रोजगार, आरक्षण व सामाजिक न्याय पर निजीकरण के संभावित प्रभावों की समीक्षा करे हरियाणा सरकार : राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
ऊर्जा मंत्री के विरोध के बावजूद निजी बिजली कंपनी को 25 साल का लाइसेंस, सरकार जनता को जवाब दे: राजबीर सरकारी बिजली निगम सक्षम हैं तो समानांतर निजी व्यवस्था की जरूरत क्यों? किसानों, कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग: राजबीर भारतीय चंडीगढ़। हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (HERC) द्वारा गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को 25 वर्ष का समानांतर वितरण लाइसेंस दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा (रजि.), चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि इस निर्णय के आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक प्रभावों की निष्पक्ष समीक्षा कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि निजीकरण के संभावित प्रभावों के मद्देनजर एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के कर्मचारियों एवं युवाओं के रोजगार, आरक्षण, सेवा सुरक्षा और सामाजिक प्रतिनिधित्व से जुड़े सवालों पर सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करे। राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि बिजली केवल एक व्यावसायिक सेवा नहीं, बल्कि क...

80 साल की आजादी के बाद भी आरक्षण की मांग क्यों? सिस्टम जवाब दे : राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
सुनील पारखी और एडवोकेट राजेन्द्र मकवाना ने भी सामाजिक न्याय, समान अवसर और प्रतिनिधित्व पर रखे विचार: आयोजक राज सिंह ने वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जागरूकता और एकजुटता पर दिया जोर: चंडीगढ़, 18 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा (रजि.), चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि आजादी के लगभग आठ दशक बाद भी यदि वंचित वर्गों को समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो व्यवस्था को इसका जवाब देना चाहिए। राजबीर सिंह भारतीय इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा सैक्टर 13 चंडीगढ़ में आरक्षण बचाओ अभियान में एक मिटिंग को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश आजाद है, हमारा अपना संविधान है और संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता एवं गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। इसके बावजूद सवाल उठता है कि आखिर ऐसी कौन-सी बाधाएं हैं, जिनके कारण समाज के वंचित वर्गों को आज भी आरक्षण और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी पड़ रही है? उन्होंने कहा कि आरक्षण किसी की दया या खैरात नहीं, बल्कि ऐतिहासिक सामाजिक असमानता को दूर करने और वंचित व...

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया होंगे सेक्टर-46 के दशहरा महोत्सव के मुख्य अतिथि, 106 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन

चित्र
 नशामुक्त चंडीगढ़ का संदेश, एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद (पुनीत महाजन)  चंडीगढ़, 18 अक्टूबर। श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी, सेक्टर-46, चंडीगढ़ की ओर से 20 अक्टूबर को 29वां दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सेक्टर-46 स्थित सब्जी मंडी के मैदान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान 106 फुट ऊंचे रावण के पुतले सहित मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि महोत्सव में ट्राइसिटी से एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे। रविवार को श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-46 में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी के मुख्य संरक्षक एवं चेयरमैन जतिंदर भाटिया, प्रधान नरिंदर कुमार भाटिया और महासचिव सुशील सोवत ने बताया कि इस बार रावण के पुतले की घूमती गर्दन और चेहरा, नाभि से निकलने वाली अमृत कुंड की धारा, आंखों से निकलने वाले आग के अंगारे और सोने की लंका का दहन मुख्य आकर्षण रहेंगे। नशामुक्त चंडीगढ़ का दिया जाएगा संदेश चेयरमैन जतिंदर भाटिया ने बताया कि ...

चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं

चित्र
 चंडीगढ़ क्लब के मानद महासचिव राजू मित्तल ने किया उद्घाटन, इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में रचनात्मकता और आधुनिकता पर रहेगा विशेष फोकस पुनीत महाजन  चंडीगढ़, 18 अक्टूबर 2026। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2, प्लॉट नंबर 169 रामदरबार में नई इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ किया गया। कंपनी का उद्घाटन चंडीगढ़ क्लब के मानद महासचिव राजू मित्तल ने किया। इस अवसर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रुहानी सरीन और एंकर ईशा बिनोधा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। अल्फा इवेंट्स के संस्थापक एवं संचालक हरप्रीत सिंह (हैप्पी ), सुपुत्र  सुरिंदर राम ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य व्यक्तिगत आयोजनों, कॉरपोरेट कार्यक्रमों और मनोरंजन से जुड़े आयोजनों के लिए रचनात्मक एवं पेशेवर सेवाएं उपलब्ध करवाना है। कंपनी ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार कार्यक्रमों की योजना बनाने से लेकर उनके सफल आयोजन तक की जिम्मेदारी संभालेगी। कंपनी की प्रमुख सेवाओं में कॉरपोरेट इवेंट्स, वेडिंग प्लानिंग, फैशन शो, कॉन्सर्ट, एटीएल/बीटीएल गतिविधियां, प्रोडक्ट लॉन्च, प्रमोशनल कैंपेन और अन्य विशेष आयोजन...

मतदाता सूची की पारदर्शिता पर उठे सवालों का जवाब दे चुनाव आयोग: राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा (रजि.), चंडीगढ़ प्रदेश लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए निर्वाचन आयोग अपनी निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करे:राजबीर सिंह भारतीय  चंडीगढ़, 17 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा (रजि.), चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदाता सूचियों की पारदर्शिता और नागरिकों के मताधिकार को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करने और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने से होती है। राजबीर सिंह भारतीय ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भारत निर्वाचन आयोग से मांग की कि मतदाता सूचियों से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट, तथ्यात्मक और पारदर्शी जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि 13.50 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने का जो दावा किया जा रहा है, उसकी वास्तविक स्थिति, आधिकारिक आंकड़े और प्रक्रिया देश के सामने रखी जा...

चंडीगढ़ सेक्टर-32 में सेंट ऐनी कॉन्वेंट स्कूल की छुट्टी के समय लगा जाम, आम जनता परेशान; प्रशासन से ठोस समाधान की मांग

चित्र
स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की जरूरत, एंबुलेंस और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को भी होती है परेशानी पुनीत महाजन | चंडीगढ़, 17 अक्टूबर चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐनी कॉन्वेंट स्कूल के सामने आज स्कूल की छुट्टी के समय सड़क पर जाम लगने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूलों के खुलने और छुट्टी होने के समय लगने वाला ट्रैफिक जाम अब लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन को पहले भी कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। सेक्टर-32 का यह इलाका शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां सेंट ऐनी कॉन्वेंट स्कूल के अलावा सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज, मेंटल हॉस्पिटल और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन का कार्यालय भी आसपास स्थित हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में कई अन्य कार्यालय और संस्थान भी हैं। ऐसे में स्कूल की छुट्टी के समय वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है, जिसका...

चंडीगढ़ में CBI की कार्रवाई से 30,000 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती व्यवस्था पर उठे सवाल, HKRN की तर्ज पर केंद्रीकृत सरकारी एजेंसी बनाने की मांग ।

चित्र
पुनीत महाजन चंडीगढ़, 17 अक्टूबर 2026: चंडीगढ़ प्रशासन एवं नगर निगम में आउटसोर्स भर्ती और वेतन भुगतान में कथित करोड़ों रुपये की अनियमितताओं को लेकर CBI की कार्रवाई ने मौजूदा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा, यूटी एवं एमसी चंडीगढ़ ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी केंद्रीकृत सरकारी एजेंसी गठित करने की मांग की है, ताकि आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में पारदर्शिता, समय पर वेतन भुगतान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मोर्चा के कन्वीनरों गोपाल दत्त जोशी, सुरमुख सिंह, सुखबीर सिंह, रंजीत हंस एवं विपिन शेर सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि निजी ठेकेदारों के माध्यम से भर्ती होने के कारण कर्मचारियों को वेतन में कटौती, भुगतान में देरी तथा EPF/ESI संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।  उन्होंने मांग की कि ठेकेदारों की मध्यस्थता समाप्त कर कर्मचारियों को सरकारी व्यवस्था के तहत DC रेट पर नियोजित किया जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मोर्चा ने प्रशासन से तत्काल ठोस निर्णय लेने की अपील करत...

चंडीगढ़ मानसिक स्वास्थ्य संस्थान-32 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 मनाया, मानसिक रोगियों की शिक्षा और पुनर्वास के लिए ‘एस्पायर’ कार्यक्रम शुरू

चित्र
मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर रहेगा जोर पुनीत महाजन | चंडीगढ़, 17 अक्टूबर। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक बीमारियों से जुड़े सामाजिक भेदभाव को दूर करने तथा मानसिक रोगियों और उनके देखभालकर्ताओं की समस्याओं को समझने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (एमएचआई), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 मनाया गया। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान ने एनजीओ परिवर्तन के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मानसिक बीमारी से जूझ रहे व्यक्तियों, उनके देखभालकर्ताओं, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के अतिरिक्त निदेशक एवं एनजीओ परिवर्तन के अध्यक्ष डॉ. अजीत सिडाना के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, हाफवे होम और एनजीओ परिवर्तन की ओर से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं एवं पुनर्वास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्ह...

चंडीगढ़ एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल

चित्र
पुनीत महाजन चंडीगढ़। एसएसएन मॉडल स्कूल, डड्डूमाजरा में 17 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर 4 से 10 वर्ष की आयु के 200 विद्यार्थियों ने रावण के सुंदर-सुंदर मॉडल बनाए तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष प्रेम कौशिक ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और आचरण को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अध्यापकों, माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान करने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल उमा शर्मा के साथ निशा जसवाल, हिमानी, गुरप्रीत, सुरभि, नेहा, प्रमिला ठाकुर, कुसुम और कुसुम सैनी सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

चंडीगढ़ सेक्टर 51 शबरी मिलन से बाली वध तक की लीला ने दर्शकों को किया भाव-विभोर, एच. एस. लकी ने किया रामलीला का शुभारंभ

चित्र
पुनीत महाजन | चंडीगढ़। सेक्टर-51 स्थित कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज कार्यालय के सामने मैदान में जय श्री रामलीला मंच (रजि.), सेक्टर-51, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित श्री रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के आठवें दिन शबरी मिलन से लेकर बाली वध तक की लीला का भव्य मंचन किया गया। धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच. एस. लकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर पहुंचने पर कमेटी के पदाधिकारियों ने एच. एस. लकी का भव्य स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के महान आदर्शों का जीवंत प्रतीक है। प्रभु श्री राम का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी मर्यादा बनाए रखने तथा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। शबरी की अटूट भक्ति ने किया भावुक आठवें दिन की लीला की शुरुआत शबरी मिलन के भावपूर्ण प्रसंग से हुई। मतंग ऋषि के आश्रम में वर्षों से प्रभु राम की प्रतीक्षा कर र...

मनीमाजरा पुलिस ने बटनदार चाकू के साथ 30 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

चित्र
पुनीत महाजन चंडीगढ़,  मनीमाजरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बटन से खुलने वाला फोल्डेबल कमानीदार चाकू बरामद किया है। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ अवेसम (30), पुत्र रमेश कुमार, निवासी न्यू इंद्रा कॉलोनी, मनीमाजरा, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को एएसआई गुरविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दीपक उर्फ अवेसम को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक बटन से खुलने वाला कमानीदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस द्वारा चाकू रखने के संबंध में लाइसेंस या परमिट मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने बरामद चाकू को जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ मनीमाजरा थाने में एफआईआर नंबर 111, दिनांक 16 अक्टूबर 2026, भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को कानून के अनुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले ...

शूर्पणखा प्रसंग और जटायु मोक्ष के सजीव मंचन ने दर्शकों को किया भावविभोर, 45 वर्षों की रामलीला सेवा के लिए निर्देशक प्रदीप कुमार सम्मानित

चित्र
पुनीत महाजन  चंडीगढ़, 15 अक्टूबर 2026। सेक्टर-51 स्थित रामलीला मैदान में जय श्री रामलीला मंच (रजि.), सेक्टर-51, चंडीगढ़ की ओर से आयोजित भव्य रामलीला के छठे दिन श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान शूर्पणखा की नासिका छेदन, सीता हरण और जटायु मोक्ष के प्रसंगों का भावपूर्ण एवं सजीव मंचन किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और शानदार संवाद अदायगी ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। वहीं, रामलीला के निर्देशक श्री प्रदीप कुमार को रामलीला के प्रति 45 वर्षों की समर्पित एवं निस्वार्थ सेवा के लिए **‘जीवनकाल उपलब्धि सम्मान’** से सम्मानित किया गया। कलाकारों के अभिनय ने बांधा समां रामलीला के छठे दिन शूर्पणखा की भूमिका में आँचल शर्मा ने अपने प्रभावशाली अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं, माता सीता की भूमिका निभाने वाली दीक्षा ने अपने सहज और भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया। रावण की भूमिका में मोहित ने अपनी दमदार आवाज और प्रभावशाली व्यक्तित्व से मंच पर शानदार प्रस्तुति दी। दिन की लीला का विशेष आकर्षण जटायु और रावण के बीच युद्ध...

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चित्र
पुनीत महाजन | चंडीगढ़, 16 अक्टूबर 2026। डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8सी, चंडीगढ़ के किंडरगार्टन विंग में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा ‘रामायण दर्शन’ शीर्षक से मनमोहक रामलीला का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह, उमंग और भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और रावण की भूमिकाएं निभाकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपने आकर्षक अभिनय, आत्मविश्वास और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। इस प्रस्तुति के जरिए विद्यार्थियों ने सत्य, धर्म, साहस और सदाचार जैसे जीवन मूल्यों को खूबसूरती से दर्शाते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और रामायण के महत्व से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों, संस्कारों और अच्छे आचरण की भावना विकसित करना था। इस गतिविधि ने बच्चों को मनोरंजन के साथ सीखने का अवसर भी प्रदान किया। विद्यालय के प्रिंसिपल  मंतोषपाल सिंह ने नन्हे कलाकारों के शानदार प्रदर्शन की सराहना...

चंडीगढ़ सेक्टर-51 की रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, भरत और केवट के भावुक अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल

चित्र
हीरा सिंह ने भरत के त्याग और भ्रातृ प्रेम को किया जीवंत, राजन अरोड़ा की केवट लीला ने दर्शकों की आंखें कीं नम (पुनीत महाजन) | चंडीगढ़, 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-51 में जय श्री रामलीला मंच द्वारा आयोजित भव्य रामलीला के पांचवें दिन श्रद्धालुओं और दर्शकों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। रामलीला स्थल पर बना भव्य पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ के जयघोष से गूंज उठा। पांचवें दिन भरत के त्याग, भाई के प्रति प्रेम और भगवान श्रीराम के प्रति केवट की अटूट श्रद्धा से जुड़े भावुक प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला के दौरान मंथन आर्ट्स के डायरेक्टर हीरा सिंह ने भरत की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से भरत के त्याग, समर्पण और भगवान श्रीराम के प्रति उनके असीम प्रेम को मंच पर जीवंत कर दिया। उनके भावपूर्ण संवादों और शानदार अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। भरत के चरित्र में दिखाई गई भावनाओं ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। राजन अरोड़ा की केवट लीला ने भावुक किए दर्शक पांचवें दिन की लीला का एक अन्य प्रमुख आकर्षण...

कमलेश बनारसी दास के प्रयास रंग लाए, इंदिरा आवास कॉलोनी के पुनर्वास के लिए एक सप्ताह में सर्वे के आदेश

चित्र
डीसी चंडीगढ़ ने लिया गरीब परिवारों की समस्या का संज्ञान, सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पुनर्वास की उम्मीद जगी (पुनीत महाजन) | चंडीगढ़। इंदिरा आवास कॉलोनी के गरीब परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास द्वारा किए गए प्रयासों को सफलता मिली है। डीसी चंडीगढ़ ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए चंडीगढ़ प्रशासन के स्टेट ऑफिस के माध्यम से संबंधित विभाग को कॉलोनी का एक सप्ताह के भीतर सर्वे करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को पुनर्वास योजना के तहत मकान मिलने की उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि 30 सितंबर को पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रामदरबार क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर डीसी चंडीगढ़ से मिला था। इस दौरान इंदिरा आवास कॉलोनी में रहने वाले गरीब परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की थी कि कॉलोनी में रहने वाले परिवारों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए व्यापक सर्वे करवाया जाए और पात्र परिवारों को उचित पुनर्वास योजना के तहत मकान उपलब्ध करव...

सितंबर का वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में रोष, 16 अक्टूबर को करेंगे सांकेतिक प्रदर्शन

चित्र
15 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक वेतन जारी करने का अल्टीमेटम, मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी (पुनीत महाजन)  चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग विभाग, फायर एवं गैस प्लांट के कर्मचारियों को सितंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिलने से कर्मचारियों में भारी रोष है। वेतन जारी करने की मांग को लेकर ज्वाइंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ की वर्किंग कमेटी ने कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। कमेटी ने फैसला लिया है कि यदि 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया गया, तो 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारी काम बंद कर एक घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में 14 अक्टूबर को GMCH-32, चंडीगढ़ के गेट नंबर-3 स्थित पार्क में ज्वाइंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन की वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह ने की। बैठक में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने के गंभीर मुद्दे पर चर्चा की गई और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई गई। बैठ...

ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा की चंडीगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी गठित, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी:

चित्र
बाबा साहेब की विचारधारा घर-घर पहुंचाना, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए कार्य करना प्राथमिकता : राजबीर सिंह भारतीय चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा (रजि.), चंडीगढ़ प्रदेश की कार्यकारिणी का मंगलवार को सेक्टर-30 स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा के हॉल में विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव भगतराज तिसावर तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुखराम चिनालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी को संगठन की मजबूती, विस्तार और बाबा साहेब की विचारधारा के प्रचार-प्रसार के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों का फूलों की माला पहनाकर और बुके भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश बहादुर एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अमरीक सिंह बांगड़ की पूर्व स्वीकृति के उपरांत गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। नवनियुक्त चंडीगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी - अध्यक्ष: राजबीर सिंह भारतीय - प्र...