संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डेराबस्सी-ज़ीरकपुर नगर परिषद चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे गुरदर्शन सिंह सैनी,,, भीषण गर्मी में बूथ स्तर तक जाकर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला

चित्र
डेराबस्सी/ज़ीरकपुर, 26 मई: आज डेराबस्सी-ज़ीरकपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी लगातार बूथ स्तर तक सक्रिय नजर आए। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों और बूथों का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया तथा चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुरदर्शन सिंह सैनी ने बूथ स्तर पर मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और लोकतंत्र के इस पर्व में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं बल्कि शहर के विकास, बेहतर सुविधाओं और जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। भाजपा हमेशा विकास और जनसेवा की राजनीति करती आई है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी को जनता के बीच मजबूत बनाती है। दौरे के दौरान गुरदर्शन सिंह सैनी ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं से लगातार ...

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरदर्शन सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा उम्मीदवारों ने डेराबस्सी हल्के में किया ज़ोरदार डोर-टू-डोर प्रचार

चित्र
24 मई 2026 डेरा बस्सी, जीरकपुर, लालड़ू डेराबस्सी, ज़िरकपुर और लालड़ू में भाजपा के पक्ष में दिखा भारी जनसमर्थन डेराबस्सी / ज़िरकपुर / लालड़ू, 24 मई: नगर काउंसिल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन डेराबस्सी हल्के में भारतीय जनता पार्टी का चुनावी अभियान पूरी ताकत के साथ नजर आया। वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी के मार्गदर्शन में भाजपा उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने डेराबस्सी, ज़िरकपुर, लालड़ू और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा उम्मीदवारों को लोगों का भारी समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में भाजपा कार्यकर्ता सुबह से शाम 5 बजे तक विभिन्न वार्डों में लोगों के बीच पहुंचे और पार्टी की नीतियों व विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाया। कई स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने भाजपा उम्मीदवारों का स्वागत किया और आगामी चुनाव में समर्थन देने का भरोसा जताया। इस मौके पर गुरदर्शन सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा को पूरे हल्के में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के पक्ष ...

‘हरियाणा के बाद अब डेराबस्सी की बारी’ — बिट्टू ने इशारों-इशारों में सैनी परिवार को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

चित्र
लगातार दो दिनों तक गुरदर्शन सिंह सैनी की देखरेख में हुए चुनावी कार्यक्रमों को किया संबोधित ज़ीरकपुर / 23 मई (2026): नगर काउंसिल चुनावों के मद्देनज़र हल्का डेराबस्सी की राजनीति उस समय गरमा गई, जब केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने हल्के के वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी की अगुवाई में आयोजित विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में मुख्य रूप से शिरकत की। इस दौरान रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने गुरदर्शन सिंह सैनी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान अलग-अलग वार्डों के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनता को संबोधित किया। उन्होंने वार्ड नंबर 13 से उम्मीदवार हरजीत सिंह मिंटा, वार्ड नंबर 14 से उनकी पत्नी स्वर्ण कौर और वार्ड नंबर 5 से उम्मीदवार नेहा शर्मा के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों को भाजपा की जनहितैषी नीतियों से जुड़ने का आह्वान किया। अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री बिट्टू सैनी परिवार की सेवाओं ...

वार्ड 6 में डॉ. सन्नी आहलूवालिया बने भरोसे और बदलाव की पहचान,क्या बन सकते हैं आप पार्टी का मेयर चेहरा

चित्र
मोहाली नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 6 इस बार सबसे चर्चित सीटों में से एक बन चुका है। यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सन्नी आहलूवालिया लगातार लोगों के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि यदि आम आदमी पार्टी को मजबूत जनसमर्थन मिलता है, तो डॉ. सन्नी आहलूवालिया भविष्य में पार्टी का मेयर चेहरा भी बन सकते हैं। डॉ. सन्नी आहलूवालिया को केवल एक उम्मीदवार नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेता के रूप में देखा जा रहा है। वर्षों से संगठन में सक्रिय रहने के कारण उनकी पहचान एक ऐसे चेहरे की बनी है जो जनता के मुद्दों को सीधे सुनते और उठाते हैं। मोहाली की राजनीति में उनकी पकड़ और पार्टी के भीतर उनकी सक्रिय भूमिका लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है। चुनावी प्रचार के दौरान डॉ. सन्नी आहलूवालिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी टक्कर किसी उम्मीदवार से नहीं, बल्कि वार्ड की समस्याओं और बदहाल हालातों से है। उन्होंने कहा कि यदि वार्ड की जनता उन्हें अपना समर्थन देकर विजयी बनाती है, तो वह इलाके की सभी प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर...

गुरदर्शन सैनी ने डेराबस्सी-ज़ीरकपुर में संभाला चुनावी मोर्चा, सुबह 6 बजे से देर शाम तक की ताबड़तोड़ बैठकें

चित्र
22 मई 2026 | डेराबस्सी – ज़ीरकपुर नगर काउंसिल चुनावों के मद्देनज़र आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरदर्शन सैनी ने डेराबस्सी और ज़ीरकपुर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और चुनावी कार्यक्रमों में भाग लिया। सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुआ यह राजनीतिक दौरा देर शाम तक लगातार जारी रहा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और समर्थकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गुरदर्शन सैनी के सुपुत्र हरदीप सैनी भी विभिन्न बैठकों और चुनावी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम के साथ उन्होंने अलग-अलग वार्डों में जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्रवासियों ने भी भाजपा नेतृत्व का गर्मजोशी से स्वागत किया और पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। आज आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में वार्ड नंबर 6 में कैंपेन के दौरान जसप्रीत कौर के निवास पर आयोजित बैठक विशेष रूप से चर्चा का विषय रही, जहां स्थानीय निवासियों के साथ नगर परिषद चु...

वार्ड नंबर 17 में बदलाव की नई उम्मीद बनकर उभरे सुदीप बत्रा, जनसेवा और विकास के दम पर मांग रहे जनता का समर्थन

चित्र
ज़ीरकपुर | नगर परिषद चुनावों को लेकर वार्ड नंबर 17 में चुनावी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। इसी बीच आज़ाद उम्मीदवार सुदीप बत्रा क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति और जनसेवा की सोच के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। “नेता नहीं बेटा” के संदेश के साथ जनता के बीच पहुंच रहे सुदीप बत्रा को वार्डवासियों का लगातार समर्थन और प्यार मिल रहा है। समाजसेवा से जुड़े रहे सुदीप बत्रा का कहना है कि उनका राजनीति में आने का उद्देश्य केवल कुर्सी हासिल करना नहीं, बल्कि वार्ड नंबर 17 की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग टूटी सड़कों, खराब सीवरेज व्यवस्था, सफाई की कमी, पेयजल समस्याओं और अव्यवस्थित बिजली व्यवस्था जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वह इन सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का काम करेंगे। सुदीप बत्रा ने कहा कि वार्ड का विकास केवल बड़े वादों से नहीं बल्कि ईमानदारी और जमीन पर काम करने से होता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हर गली, हर मोहल्ले और हर परिवार तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं ...

वार्ड 28, मोहाली से आम आदमी पार्टी के एमसी उम्मीदवार रविंद्र बिंद्रा बोले — “वार्ड ही मेरा परिवार, जनता का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत”

चित्र
मोहाली नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी बीच वार्ड नंबर 28 से आम आदमी पार्टी के एमसी उम्मीदवार ने एक विशेष इंटरव्यू के दौरान अपने कार्यों, जनता से जुड़ाव और आने वाले चुनावों को लेकर खुलकर बातचीत की। रविंद्र बिंद्रा ने कहा कि वार्डवासियों ने उन्हें लगातार दो बार एमसी बनाकर सेवा करने का अवसर दिया और यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमेशा उन पर भरोसा जताया है और इसी भरोसे ने उन्हें दिन-रात लोगों के बीच रहकर काम करने की ताकत दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी वार्ड के लोग उन्हें पहले की तरह प्यार, सम्मान और समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का जरिया है। वार्ड 28 उनके लिए सिर्फ एक इलाका नहीं बल्कि उनका अपना परिवार है। उन्होंने कहा कि वार्ड का कोई भी व्यक्ति किसी भी समय उनके पास अपनी समस्या लेकर आ सकता है और वह हमेशा लोगों के लिए उपलब्ध रहते हैं। अपने कार्यकाल के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए रविंद्र बिंद्रा ने बताया कि उन्होंने वार्ड में लंबे समय से चली आ...

ज़ीरकपुर चुनाव: प्रताप राणा ने भाजपा उम्मीदवार सुरेश खटकर को दिया समर्थन

चित्र
21 मई 2026 ज़ीरकपुर नगर काउंसिल चुनावों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब वार्ड नंबर 1 से समाजसेवी एवं क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले प्रताप राणा ने भाजपा उम्मीदवार सुरेश खटकर को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर उनके साथ कई स्थानीय निवासी और समर्थक भी मौजूद रहे। प्रताप राणा  ने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र के विकास, लोगों की भलाई और साफ-सुथरी राजनीति के पक्षधर रहे हैं। उनका मानना है कि भाजपा उम्मीदवार खटकर ईमानदारी के साथ लोगों की समस्याओं को उठाने और उनका समाधान करवाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीवरेज, सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए एक मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है और खटकर इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकते हैं। उन्होंने वार्ड नंबर 1 के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके और लोगों की समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेता...

गुरदर्शन सिंह सैनी के जीरकपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, नगर काउंसिल चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा“, हरियाणा में एक सैनी दे चुके, अब डेराबस्सी की बारी” — रवनीत बिट्टू के इशारे ने बढ़ाईं राजनीतिक चर्चाएं“, 1992 का इतिहास फिर दोहराएंगे” — गुरदर्शन सिंह सैनी ने बीजेपी सरकार आने पर डेराबस्सी अस्पताल को 100 बेड का बनाने का किया ऐलान

चित्र
20 मई 2026 ज़ीरकपुर कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू आज गुरदर्शन सिंह सैनी के ज़ीरकपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा उम्मीदवारों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे भाजपा कार्यालय में चुनावी माहौल और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम की अगुवाई वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने की। उनकी मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रवनीत सिंह बिट्टू का फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर काउंसिल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखाई दिया। बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता कार्यालय में मौजूद रहे। इस मौके पर रवनीत सिंह बिट्टू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीरकपुर नगर काउंसिल चुनाव में भाजपा मजबूती के साथ मैदान में उतर चुकी है और पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार नगर काउंसिल चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास कार...

मोहाली वार्ड 28 की जनता की पहली पसंद बने रविंद्र बिंद्रा, सेवा और विकास के दम पर मजबूत हुई दावेदारी

चित्र
मोहाली नगर निगम चुनावों को लेकर वार्ड 28 में इस समय राजनीतिक माहौल गर्म है, लेकिन जनता के बीच जिस नाम की सबसे अधिक चर्चा हो रही है, वह है आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी रविंद्र बिंद्रा। वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय रविंद्र बिंद्रा ने अपनी कार्यशैली, जमीनी जुड़ाव और जनसेवा के कारण लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है। कोरोना काल जैसे कठिन समय में, जब कई लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे, उस समय रविंद्र बिंद्रा ने दिन-रात लोगों की सेवा की। उन्होंने अपने निजी खर्चे से जरूरतमंद परिवारों तक राशन, दवाइयाँ और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया। महामारी के दौरान कई परिवारों के लिए वे एक सहारा बनकर सामने आए। लोगों का कहना है कि उस मुश्किल दौर में बिंद्रा ने केवल राजनीति नहीं की, बल्कि इंसानियत का परिचय दिया। बतौर एमसी रहते हुए रविंद्र बिंद्रा ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता दी। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज की समस्या हो या गंदगी के ढेरों से परेशान लोग — उन्होंने हर मुद्दे पर खुद ग्राउंड लेवल पर खड़े होकर काम करवाया। वार्ड में 12 नई पाइपलाइनें बिछवाई...

रेलवे की माल परिवहन व्यवस्था को अधिक सक्षम और जवाबदेह बनाया जाएगा — अश्विनी वैष्णव

चित्र
देश के 15 राज्यों से आए प्रमुख व्यापारिक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने चांदनी चौक से सांसद तथा कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री परवीन खंडेवाल के नेतृत्व में कल रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से एक महत्वपूर्ण एवं संवादात्मक बैठक की। इस बैठक में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार सहित रेल मंत्रालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में रेलवे माल परिवहन प्रणाली को अधिक सक्षम, पारदर्शी, समयबद्ध एवं जवाबदेह बनाने, विभिन्न राज्यों के रेलवे स्टेशनों को अधिक सुविधायुक्त बनाने तथा व्यापार से जुड़े अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने रेल माल ढुलाई से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं, ढांचागत सुधारों, पार्सल सेवा के विस्तार, डिजिटल प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा व्यापार-अनुकूल नीतियों को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन पर विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन केंद्रीय रेल मंत्री ने दिया। व्यापारिक नेताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री द्वारा प्रत्येक विषय को अत्यंत सकारात्मक, गंभीर एवं संवेदनशील दृष्टिकोण स...

ਭਾਜਪਾ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਰੱਦ ਹੋਣ ’ਤੇ ਭੜਕਿਆ ਵਿਵਾਦ, EO ਜ਼ਿਕਰਪੁਰ ’ਤੇ ਪੱਖਪਾਤ ਦੇ ਦੋਸ਼

चित्र
ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਕਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਰੱਦ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਹੰਗਾਮਾ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਗੁਰਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸੁਪੁੱਤਰ ਹਰਦੀਪ ਸੈਣੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ EO ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਅਤੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਰੱਦ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ’ਤੇ ਕੜਾ ਵਿਰੋਧ ਜਤਾਇਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ EO ਨਾਲ ਤਿੱਖੀ ਬਹਿਸ ਵੀ ਹੋਈ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ’ਤੇ ਪੱਖਪਾਤੀ ਰਵੱਈਆ ਅਪਣਾਉਣ ਦੇ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਾਰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਜਿੱਤ ਲਗਭਗ ਪੱਕੀ ਮੰਨੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਹੀ ਵਾਰਡਾਂ ਤੋਂ ਭਾਜਪਾ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਰੱਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਇਹ ਸਭ ਸੱਤਾ ਦੇ ਦਬਾਅ ਹੇਠ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਮਜ਼ਬੂਤ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਖਾਸ ਤੌਰ ’ਤੇ ਪਰਵੀਨ ਮਿੱਤਲ ਦੀ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਰੱਦ ਹੋਣ ਨੂੰ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਸਬੂਤ ਦੱਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਸਾਫ਼ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ EO ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਇਸ਼ਾਰਿਆਂ ’ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਿਰਪੱਖ ਚੋਣਾਂ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦਬਾਅ ਹੇਠ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਲੋਕਤੰ...

वार्ड 28 मोहाली में कांग्रेस की रणनीति पर उठे सवाल, क्या मज़बूत चेहरे की कमी से उतारना पड़ा नया उम्मीदवार?

मोहाली नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे वार्ड नंबर 28 का राजनीतिक माहौल भी पूरी तरह गरमा चुका है। इस वार्ड में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस की चुनावी रणनीति और उसके उम्मीदवार चयन को लेकर हो रही है। इलाके में लगातार यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस के पास वार्ड 28 में कोई मज़बूत, लोकप्रिय और ज़मीनी चेहरा नहीं था, जिसके चलते पार्टी को मजबूरी में अपना नया उम्मीदवार मैदान में उतारना पड़ा? स्थानीय लोगों और राजनीतिक जानकारों के बीच यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि कांग्रेस इस बार वार्ड 28 में पूरी तरह बैकफुट पर नजर आ रही है। कई लोगों का कहना है कि पार्टी के पास ऐसा कोई प्रभावशाली चेहरा दिखाई नहीं दे रहा, जो जनता के बीच मजबूत पकड़ रखता हो या जिसने लंबे समय तक वार्ड में सक्रिय रहकर लोगों के मुद्दों पर काम किया हो। यही कारण है कि अब जनता खुलकर सवाल पूछ रही है कि आखिर कांग्रेस किस आधार पर चुनाव लड़ रही है। इलाके के निवासियों का मानना है कि चुनाव केवल पोस्टर और नारों से नहीं जीते जाते, बल्कि जनता के बीच लगातार मौजूद रहने और लोगों की समस्याओं को हल करने से विश्वास ब...

भारत व्यापार महोत्सव देश के व्यापारियों,Msme, युवाओं,एवं महिला उद्यमियों को देगा नई दिशा : हरीश गर्ग

चित्र
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल  ने आज भारत मंडपम, प्रगति मैदान में कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर (कैट) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में *भारतीय व्यापार महोत्सव (बीवीएम)* की आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया। भारतीय व्यापार महोत्सव का संयुक्त आयोजन आईटीपीओ एवं कैट द्वारा 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि आज भारत वैश्विक बाजार में एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और देश का व्यापार तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी, उद्योग जगत, एमएसएमई , स्टार्टअप्स और उद्यमी मिलकर कार्य करें तो भारत 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग, महासचिव भीम सेन,  सचिव उमेश गुप्ता एवं   कार्यकारिणी सदस्य  वरिंदर गुलेरिया,भी उपस्थित रहे और भारतीय व्यापार महोत्सव को कामयाब करने में अपने सुझाव दिए , हरीश गर्ग ने  कहा कि भारत कौशल, ज्ञान और प्रतिभा से परिपूर्ण देश है। यदि हम अपने उत्प...

ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਉਲਟਫੇਰ, 46 ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਤੋਂ ਬਾਹਰ,,,,ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ

चित्र
ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਭਰੇ ਗਏ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਿਆਸੀ ਮਾਹੌਲ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਗਰਮਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਕੁੱਲ 260 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਭਰੇ ਗਏ ਸਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 214 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ ਪੱਤਰ ਮਨਜ਼ੂਰ ਕਰ ਲਏ ਗਏ, ਜਦਕਿ 46 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਰੱਦ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੱਗਿਆ ਹੈ। ਪਾਰਟੀ ਦੇ 19 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ ਕਾਗਜ਼ ਰੱਦ ਹੋਣ ਨਾਲ ਸਿਆਸੀ ਚਰਚਾ ਤੇਜ਼ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ 9, ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ 4 ਅਤੇ ਆਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ 14 ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਰੱਦ ਹੋਏ ਹਨ। ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ ਇਕ ਵੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਰੱਦ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਆਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਕੁੱਲ 25 ਆਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ ਉਤਰੇ ਸਨ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 14 ਦੇ ਕਾਗਜ਼ ਰੱਦ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਕੇਵਲ 11 ਉਮੀਦਵਾਰ ਹੀ ਚੋਣੀ ਦੌੜ ਵਿੱਚ ਬਚੇ ਹਨ। ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰਾਂ ਦੀ ਇਸ ਛਾਂਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਹਲਚਲ ਮਚ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਸਾਰਿਆਂ ਦੀਆਂ ਨਜ਼ਰਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ ‘ਤੇ ਟਿਕ ਗਈਆਂ ਹਨ।

ਭਾਜਪਾ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਰੱਦ ਹੋਣ ’ਤੇ ਭੜਕਿਆ ਵਿਰੋਧ, ਗੁਰਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵਿੱਚ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ

चित्र
ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਮਾਹੌਲ ਉਸ ਵੇਲੇ ਗਰਮਾ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਕਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਰੱਦ ਹੋਣ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਸੀਨੀਅਰ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਗੁਰਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦਿਆਂ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ “ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ” ਅਤੇ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਾਰ ਦਿੱਤਾ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਵੈਰ-ਵਿਰੋਧ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ’ਤੇ ਦਬਾਅ ਬਣਾ ਕੇ ਭਾਜਪਾ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਜੇ ਚੋਣਾਂ ਨਿਰਪੱਖ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾਣ ਤਾਂ ਲੋਕ ਖੁੱਲ੍ਹ ਕੇ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਵੋਟ ਪਾਉਣਗੇ, ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਹਾਰ ਦੇ ਡਰ ਕਾਰਨ ਲੋਕਤੰਤਰਿਕ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਨੂੰ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਗੁਰਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੇ ਵੱਡੇ ਜਨ ਸਮਰਥਨ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਘਬਰਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਕਈ ਉਮੀਦ...

जहाँ सुशासन पर राजनीतिक दिखावा हावी हो जाता है,जमीनी हकीकत का एक आईना

चित्र
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री द्वारा नागरिकों से स्वेच्छा से मितव्ययिता अपनाने की अपील पहली नजर में समय की आवश्यकता प्रतीत हो सकती है। लेकिन यह घोषणा पाँच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानसभा चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद की गई, जिससे सरकार की दूरदर्शिता और गंभीरता पर स्वाभाविक प्रश्न उठते हैं। ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग की सलाह कागज़ों में अच्छी लगती है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। चंडीगढ़ प्रशासन के सांख्यिकीय सार (Statistical Abstract) के अनुसार, “सिटी ब्यूटीफुल” कहलाने वाले चंडीगढ़ में देश में प्रति व्यक्ति वाहनों की संख्या सबसे अधिक है। यहाँ लगभग 13 लाख की आबादी पर 15 लाख से अधिक पंजीकृत वाहन हैं। जब तक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सभी वर्गों के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली नहीं बनती, तब तक लोग निजी वाहनों को छोड़ नहीं सकते। इसके अतिरिक्त, हमारी सड़कों पर पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए सुरक्षित बुनियादी ढाँचे की भारी कमी है, जिससे लोग मजबूरन निजी वाहनों पर निर्भर रहते हैं। जब देश की लगभग 40 प्रतिशत संपत्ति केवल शीर्...

वार्ड 28, गांव कुम्बड़ा में विकास और विश्वास का दूसरा नाम बने रविंद्र बिंद्राआने वाले एम.सी. चुनावों में जीत लगभग तय, जनता खुलकर कर रही समर्थन

चित्र
मोहाली के वार्ड 28, गांव कुम्बड़ा में इस समय नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। हर तरफ चुनावी चर्चाएं हैं, लेकिन इन चर्चाओं के बीच जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है आम आदमी पार्टी के लोकप्रिय नेता रविंद्र बिंद्रा। क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों, जनता के साथ मजबूत जुड़ाव और हर समय लोगों के बीच मौजूद रहने की वजह से आज रविंद्र बिंद्रा वार्ड 28 की जनता की पहली पसंद बनते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में वार्ड 28 में जिस तरह विकास कार्यों को गति मिली है, उससे लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सड़कें, गलियां, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पानी की समस्याएं और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर रविंद्र बिंद्रा ने लगातार काम किया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ चुनावी वादे नहीं किए, बल्कि हर जरूरत के समय जनता के साथ खड़े रहकर काम करके दिखाया है। यही कारण है कि गांव कुम्बड़ा के लोग उन्हें एक सच्चे जनसेवक के रूप में देखते हैं। क्षेत्र के बुजुर्गों का कहना है कि पहले कई समस्याएं लंबे समय तक अनदेखी रहती थीं, लेकिन...

चंडीगढ़ में 20,000 लीटर मुफ्त पानी की योजना को तुरंत मंजूरी मिले — आम आदमी पार्टी

चंडीगढ़ की जनता को राहत देने और आम लोगों के बढ़ते घरेलू खर्च को कम करने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी ने नगर निगम में 20,000 लीटर मुफ्त पानी का ऐतिहासिक एजेंडा पारित करवाया था। 11 मार्च 2024 को मेयर बनने के बाद आम आदमी पार्टी के मेयर कुलदीप कुमार ढलोर द्वारा बुलाई गई पहली जनरल हाउस बैठक में यह एजेंडा पास किया गया। यह बैठक काफी हंगामेदार रही थी। भाजपा पार्षदों द्वारा लगातार व्यवधान पैदा किए जाने के कारण एक-एक कर भाजपा के लगभग सभी पार्षदों को निलंबित करना पड़ा। इसके बाद सदन में 20,000 लीटर मुफ्त पानी और मुफ्त पार्किंग का टेबल एजेंडा पारित किया गया। यह कदम आम आदमी पार्टी की उस जनहितकारी सोच का हिस्सा था, जिसके केंद्र में आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं में राहत देना है। आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2021 के नगर निगम चुनाव घोषणा पत्र में भी वादा किया था कि जिस प्रकार दिल्ली में जनता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी की सुविधा दी जा रही है, उसी मॉडल को चंडीगढ़ में भी लागू किया जाएगा। उसी वादे को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने नगर निगम सदन में 20,000 लीटर मुफ्त पानी का प्रस्ताव पारित करवाया। आज चंडीग...

​चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम द्वारा खुले में शौच पर ₹10,000 जुर्माने के फरमान पर जनता के सवाल: पहले सुविधा दें, फिर जुर्माना लगाएं – राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
​प्रशासन का तुगलकी फरमान: ₹10,000 जुर्माना मंजूर, लेकिन पहले शौचालय तो दें! – राजबीर सिंह भारतीय ​चंडीगढ़: ​चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम द्वारा हाल ही में जारी उस नोटिफिकेशन पर शहर के निवासियों और समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें खुले में शौच या पेशाब करने पर ₹10,000 के भारी-भरकम जुर्माने का प्रावधान किया गया है। मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने प्रशासन के इस निर्णय को धरातल की सच्चाइयों से परे बताया है। ​राजबीर सिंह भारतीय ने प्रशासन से अनुरोध करते  हुए कहा कि जुर्माना लगाना समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। "सिटी ब्यूटीफुल" कहलाने वाले चंडीगढ़ में पार्कों, सड़कों के किनारे और विशेषकर कॉलोनियों में स्थित शौचालयों की स्थिति दयनीय है। अधिकांश पार्कों के वॉशरूम में ताले लटके रहते हैं और यदि कहीं खुले भी हैं, तो वहां सफाई व्यवस्था चरमराई हुई होती है। ​महिलाओं के साथ भेदभाव और अवैध वसूली का मुद्दा: ​इस मुद्दे पर महिलाओं क...

ਐਸ.ਸੀ.ਬੀ.ਸੀ ਮਹਾ ਪੰਚਾਇਤ ਦੇ ਮੋਰਚੇ ‘ਤੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਮਜ਼ਦੂਰ ਦਿਵਸ, ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਤੇ ਵੰਡੇ ਗਏ ਲੱਡੂ,,, ਮਹੰਗਾਈ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਘੱਟ ਤੋਂ ਘੱਟ 1000/- ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਡੀਸੀ ਰੇਟ : ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੁੰਬੜਾ

चित्र
ਅੱਜ ਮਿਤੀ 01/05/2026 ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਫੇਜ਼-7 ਦੀ ਲਾਈਟ ਪਾਇੰਟ ‘ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਐਸ.ਸੀ.ਬੀ.ਸੀ ਮਹਾ ਪੰਚਾਇਤ ਦੇ ਮੋਰਚੇ ‘ਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਦਿਵਸ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਰਾਠੀ (ਇਲੈਕਟ੍ਰੀਸ਼ਨ), ਦਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਕਾਕਾ, ਬੀਰੂ ਸਿੰਘ, ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ, ਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਹਾਰ ਪਾ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਮੋਰਚੇ ‘ਤੇ ਲੱਡੂ ਵੀ ਵੰਡੇ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੋਰਚਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੁੰਬੜਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਸਾਰਾ ਬੋਝ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੇ ਸਿਰ ‘ਤੇ ਹੈ। ਵੱਡੀਆਂ-ਵੱਡੀਆਂ ਇਮਾਰਤਾਂ, ਮਾਲ, ਖੇਤਾਂ ਅਤੇ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੇ ਬਿਨਾਂ ਕੰਮ ਸੰਭਵ ਨਹੀਂ। ਇਸਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਸੰਵਿਧਾਨ ਅਨੁਸਾਰ ਬਣਦੇ ਹੱਕ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦੇ। ਕਈ ਅਮੀਰ ਲੋਕ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਦਿਹਾੜੀ ਤੱਕ ਵੀ ਮਾਰ ਲੈਂਦੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਲੇਬਰ ਕੋਰਟਾਂ ਵਿੱਚ ਧੱਕੇ ਖਾਣੇ ਪੈਂਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਡੀ.ਸੀ ਰੇਟ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ 1000 ਰੁਪਏ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਅੱਜ ਦੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮਜ਼ਦੂਰ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਪਾਲਣ-ਪੋਸ਼ਣ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕਰ ਸਕੇ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਮਾਤਾ-ਪਿਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਵੀ ਕਰ ਸਕੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਰਾਠੀ ਨੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਬਿਆਨ ਰਾਹੀਂ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਰੱਖਿਆ। ਮੋਰਚੇ ‘ਤੇ ਹਰ...