‘हरियाणा के बाद अब डेराबस्सी की बारी’ — बिट्टू ने इशारों-इशारों में सैनी परिवार को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान


लगातार दो दिनों तक गुरदर्शन सिंह सैनी की देखरेख में हुए चुनावी कार्यक्रमों को किया संबोधित


ज़ीरकपुर / 23 मई (2026):

नगर काउंसिल चुनावों के मद्देनज़र हल्का डेराबस्सी की राजनीति उस समय गरमा गई, जब केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने हल्के के वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी की अगुवाई में आयोजित विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में मुख्य रूप से शिरकत की। इस दौरान रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने गुरदर्शन सिंह सैनी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान अलग-अलग वार्डों के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनता को संबोधित किया। उन्होंने वार्ड नंबर 13 से उम्मीदवार हरजीत सिंह मिंटा, वार्ड नंबर 14 से उनकी पत्नी स्वर्ण कौर और वार्ड नंबर 5 से उम्मीदवार नेहा शर्मा के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों को भाजपा की जनहितैषी नीतियों से जुड़ने का आह्वान किया।

अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री बिट्टू सैनी परिवार की सेवाओं की सराहना करते हुए भावुक भी नजर आए। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उनके परिवार और सैनी परिवार के बीच पिछले तीन पीढ़ियों से गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि जब उनके दादा स्वर्गीय बेअंत सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने गुरदर्शन सिंह सैनी के पिता इंजीनियर गुरनाम सिंह सैनी को बीत क्षेत्र में पानी की भारी कमी को दूर करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। गुरनाम सिंह सैनी ने उस कठिन दौर में दिन-रात मेहनत कर इलाके में गहरे ट्यूबवेल लगवाए और लोगों तक पानी पहुंचाया।

उन्होंने आगे कहा कि गुरदर्शन सिंह के पुत्र हरदीप सिंह सैनी उनके सहपाठी रहे हैं और दोनों ने चंडीगढ़ में साथ पढ़ाई की है।

इस दौरान रवनीत सिंह बिट्टू ने एक ऐसा राजनीतिक बयान दिया जिसने हल्के की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी को आगे लाकर सैनी समाज को बड़ा सम्मान दिया है और अब हल्का डेराबस्सी की बारी है। बिट्टू के इस बयान को राजनीतिक जानकार हल्का डेराबस्सी में गुरदर्शन सिंह सैनी को भविष्य में पार्टी द्वारा कोई बड़ी जिम्मेदारी या प्राथमिकता दिए जाने के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

इस अवसर पर गुरदर्शन सिंह सैनी और हरदीप सिंह सैनी ने कहा कि हल्के के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इन कार्यक्रमों ने साफ कर दिया है कि नगर काउंसिल चुनावों में भाजपा पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरी है और विपक्षी दलों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

कार्यक्रम के अंत में गुरदर्शन सिंह सैनी और उम्मीदवारों द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का विशेष सम्मान भी किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान