संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

SC, ST व OBC प्रमाण-पत्रों की प्रक्रिया सरल और समयबद्ध करे चंडीगढ़ प्रशासन :राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
“पात्र नागरिकों को प्रमाण-पत्र के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें—जरूरत हो तो नियमों में संशोधन कर बनाए जाएं जनहितकारी प्रावधान” : राजबीर सिंह भारतीय मूल राज्य से सत्यापन में देरी होने पर बच्चों और युवाओं का भविष्य प्रभावित न हो; प्रशासन सत्यापन व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध बनाए: भारतीय चंडीगढ़, 30 सितंबर 2026। ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा (रजि.) चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने चंडीगढ़ प्रशासन से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित नागरिकों, बच्चों और युवाओं के जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं जनहितैषी बनाने की मांग की है। राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि जाति प्रमाण-पत्र महज एक कागज नहीं, बल्कि हजारों जरूरतमंद बच्चों और युवाओं के शिक्षा, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों, आरक्षण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से जुड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज है। प्रमाण-पत्र जारी करने में अनावश्यक देरी किसी पात्र व्यक्ति के अवसर को प्रभावित कर सक...

वार्ड-4 में कांग्रेस नेताओं से सचिव अजय शर्मा की मुलाकात:नगर निगम चुनाव को लेकर मंथन, बोले—पार्टी जिसे टिकट दे, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर साथ दें:

चित्र
चंडीगढ़, 30 सितंबर 2026। चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के सचिव अजय शर्मा ने वार्ड नंबर-4 का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का कुशलक्षेम जाना तथा आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान अजय शर्मा ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद एवं व्यक्तिगत हितों को पीछे रखते हुए संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में पार्टी हाईकमान जिस भी कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए, सभी कांग्रेसजनों को निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर पार्टी प्रत्याशी का साथ देना चाहिए। वार्ड-4 की बैठक में सभी ने पार्टी सचिव अजय शर्मा को अपनी बात रखते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशी स्थानीय और वार्ड-4 से जुड़ा हुआ होना चाहिए, ताकि वह क्षेत्र की समस्याओं और जनता की जरूरतों से भली-भांति परिचित हो। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्याशी का चयन करते समय पार्टी को जमीनी स्तर पर सक्रियता, जनसंपर्क और चुनाव लड़ने की क्षमता जैसे पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए। बैठक में उपस्थित नेताओं एव...

*कांग्रेस को झटका, वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत सैकड़ों लोगों ने थामा आप का दामन*

चित्र
*आम आदमी पार्टी कार्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला, प्रदेश और लीगल सेल से जुड़े पदाधिकारियों ने ली आप की सदस्यता* चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) को उस समय संगठनात्मक मजबूती मिली, जब आम आदमी पार्टी कार्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारियों, नेताओं और उनके समर्थकों समेत सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस से जुड़े विभिन्न पदों पर रहे नेताओं ने अपने साथियों के साथ आप में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के आप से जुड़ने से चंडीगढ़ में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में एडवोकेट पुनीत छाबड़ा, चंडीगढ़ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष धीरज कुमार, जिला सचिव युवराज सिंह औलख, चंडीगढ़ कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश महासचिव एडवोकेट निखिल थापर, प्रदेश सचिव एडवोकेट दिनेश कुमार तथा चंडीगढ़ युवा कांग्रेस से जुड़े एडवोकेट गगनदीप सिंह शामिल रहे। इनके अलावा बड़ी सं...

UPI MDR पर CAIT करेगा वित्त मंत्रालय से चर्चा: व्यापारी हित और डिजिटल भुगतान व्यवस्था के बीच संतुलन जरूरी — हरीश गर्ग

चित्र
चंडीगढ़, 29 सितंबर 2026: UPI पर प्रस्तावित Merchant Discount Rate (MDR) को लेकर Confederation of All India Traders (CAIT) वित्त मंत्रालय के साथ विस्तृत चर्चा करेगा। CAIT का उद्देश्य सरकार और व्यापारिक समुदाय के बीच संवाद के माध्यम से ऐसी व्यवस्था का रास्ता निकालना है, जिसमें डिजिटल भुगतान व्यवस्था की मजबूती के साथ व्यापारियों के हितों का भी समुचित संरक्षण हो। CAIT Chandigarh Chapter के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने कहा कि UPI ने देश में डिजिटल भुगतान को सरल, तेज और व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। व्यापारियों ने भी इसे बड़े स्तर पर अपनाया है। इसलिए UPI की लागत और MDR से जुड़े किसी भी निर्णय का व्यापारियों, विशेषकर छोटे एवं कम मार्जिन वाले कारोबारियों पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखना आवश्यक है। हरीश गर्ग ने कहा कि MDR को भारत सरकार की आय या सरकारी राजस्व के रूप में देखना सही नहीं होगा। MDR से प्राप्त राशि भुगतान व्यवस्था में शामिल संबंधित बैंकों एवं अन्य सेवा प्रदाताओं के बीच निर्धारित तंत्र के अनुसार जाती है। ऐसे में CAIT वित्त मंत्रालय के साथ चर्चा में MDR की वास्...

​शिव सेना हिन्द ने फूंका रामपाल का पुतला; दीपक शर्मा बोले— "सनातन धर्म के खिलाफ जहर उगलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा"

​डेराबस्सी। सनातन धर्म को बार-बार निशाना बनाने और देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणियां करने वाले रामपाल के खिलाफ शिव सेना हिन्द का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को शिव सेना हिन्द के पंजाब उप-अध्यक्ष एवं डेराबस्सी प्रभारी दीपक शर्मा की अगवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डेराबस्सी के बरवाला रोड गली नंबर 9 से बस स्टैंड चौक तक एक विशाल पैदल रोष मार्च निकाला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पुल के नीचे मुख्य चौक पर जमकर नारेबाजी करते हुए रामपाल का पुतला फूंका। ​पुतला दहन के उपरांत पत्रकारों व मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए शिव सेना हिन्द के पंजाब उप-अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा, "रामपाल आए दिन सनातन धर्म और हमारी आस्था को टारगेट कर समाज में भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। सनातन धर्म की अवहेलना और अपमान अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" ​दीपक शर्मा ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन और सरकार से मांग की कि सनातन धर्म के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने वाले ऐसे तत्वों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और बैन लगाया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रामपाल ने अप...

राजबीर सिंह भारतीय बने ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

चित्र
चंडीगढ़ प्रदेश के पुनर्गठन, सदस्यता अभियान और संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन: 6 दिसंबर के राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियों का आह्वान: चंडीगढ़, 28 सितंबर 2026। चंडीगढ़ के सेक्टर-30 स्थित श्री गुरु रविदास भवन में ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा (पंजी.) का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम महासभा के राष्ट्रीय सचिव श्री भगत राज तिसावर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से हरियाणा एवं पंजाब हाई कोर्ट स्थित ऑफिस ऑफ एडवोकेट जनरल के सेवानिवृत्त सुप्रिंटेंडेंट श्री राजबीर सिंह भारतीय को ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा का चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। महासभा के नेतृत्व ने राजबीर सिंह भारतीय को दो माह के भीतर चंडीगढ़ प्रदेश की कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए। नियुक्ति की घोषणा के बाद उपस्थित साथियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सरदार अमरीक सिंह बांगड, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना गावस्कर वाल्मीकि तथा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष निर्मलजीत सिंह ने राजबीर सिंह भ...

रक्तदान महादान, आपातकाल में खून का कोई धर्म या जाति नहीं होती: राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
एक ओर रक्तदान, दूसरी ओर लंगर—काशी चैरिटेबल सोसाइटी ने सेवा, इंसानियत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: भोला राम धीमान ने 39वीं बार और भारत गोयल ने 13वीं बार किया रक्तदान: मनीमाजरा (चंडीगढ़), 26 सितंबर 2026: श्री काशी चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा पीजीआईएमईआर (PGIMER) चंडीगढ़, विश्वास फाउंडेशन एवं वेबइंकलाइन के सहयोग से मोटर मार्केट, मनीमाजरा स्थित SCF-381 में विशाल मेगा रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय निवासियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-13, चंडीगढ़ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय, चेयरमैन सुभाष धीमान सहित संस्था के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। 39वीं बार रक्तदान कर भोला राम धीमान ने पेश की मिसाल शिविर में समाजसेवी भोला राम धीमान विशेष रूप से रक्तदान करने पहुंचे और उन्होंने 39वीं बार रक्तदान किया। उनके लगातार रक्तदान के जज्बे की सराहना करते हुए राजबीर सिंह...

दलित का मकान तोड़ा है तो मंगौली जट्टान के सभी कथित अवैध कब्जों की निष्पक्ष जांच हो : राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
गरीब को आशीर्वाद और सहारा देना था, उसका आशियाना नहीं तोड़ना चाहिए था: सरकारी आवास योजनाएं गरीबों को घर देने के लिए हैं, फिर इस मामले में ऐसा क्या हुआ—दूध का दूध, पानी का पानी होना चाहिए: मामले में राजनीति नहीं, समाधान और पुनर्वास की नीति पर काम हो : राजबीर सिंह भारतीय मंगौली जट्टान/चंडीगढ़, 25 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पैतृक गांव मंगौली जट्टान, ब्लॉक बाबैन, जिला कुरुक्षेत्र में अनुसूचित जाति से संबंधित नागरिक नायब सिंह के मकान को 21 सितंबर 2026 को प्रशासन द्वारा गिराए जाने के मामले में समाजसेवी, रि. सुपरिटेंडेंट, ऑफिस ऑफ एडवोकेट जनरल हरियाणा एवं पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़, तथा ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-13, चंडीगढ़ के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने निष्पक्ष जांच और मानवीय समाधान की मांग की है। राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने संबंधित नायब सिंह से टेलीफोन पर बातचीत कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया। नायब सिंह के अनुसार, मकान गिराए जाने से पहले उ...

UPI MDR पर Finance Ministry की CAIT व व्यापारी प्रतिनिधियों से बैठक महत्वपूर्ण कदम: हरीश गर्ग

चित्र
चंडीगढ़, 25 सितंबर 2026: UPI पर Merchant Discount Rate (MDR) के मुद्दे पर Finance Ministry द्वारा CAIT एवं व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक किए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है। यह संवाद व्यापारियों की चिंताओं और व्यावहारिक सुझावों को सीधे सरकार के समक्ष रखने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। CAIT के Secretary General एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने UPI MDR से जुड़े व्यापारियों के मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया है। उनके प्रयासों के बाद Finance Ministry द्वारा CAIT एवं merchant representatives के साथ consultation किया जाना इस विषय में व्यापारी समुदाय की भागीदारी को महत्वपूर्ण स्थान देता है। CAIT के National Secretary एवं Chandigarh Chapter के President हरीश गर्ग ने कहा कि सरकार और व्यापारी संगठनों के बीच सीधा संवाद UPI व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यावहारिक और व्यापार-अनुकूल बनाने में सहायक होगा। CAIT Chandigarh Chapter के General Secretary Bhim Sain ने कहा कि UPI आज व्यापारिक लेन-देन का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए MDR के implementation में व्य...

SIR पर मचा घमासान, उठ रहे सवालों के बीच गूंजा—“ दया कुछ तो गड़बड़ है!”

चित्र
विपक्ष पहले दिन से SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाता रहा, अब दो निर्वाचन आयुक्तों की लिखित आपत्तियों की रिपोर्ट ने बहस को और गंभीर किया: राजबीर सिंह भारतीय चंडीगढ़, 24 सितंबर। देश में मतदाता सूचियों के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर राजनीतिक और संवैधानिक बहस तेज हो गई है। विपक्षी नेताओं ने शुरुआत से ही SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। अब द इंडियन एक्सप्रेस की ताजा जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में कम-से-कम 14 बार विभिन्न फैसलों और प्रक्रियाओं पर लिखित आपत्तियां दर्ज कीं। रिपोर्ट के अनुसार ये आपत्तियां नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम हटाने-बहाल करने, Form-6 तथा मतदाता डाटा और सॉफ्टवेयर से जुड़े मामलों तक थीं। ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-13 चंडीगढ़ के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि फिल्मी संवाद “ दया कुछ तो गड़बड़ है” आज भले ही एक मशहूर डायलॉग हो, लेकिन जब इसी तरह का सवाल देश की मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठने लगे, तो उसे मजाक में नहीं लिया जा सकता। सव...

शिवालिक गार्डन में फिर उठी ओपन एयर थिएटर की मांग: राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
बिना मंच के नाटक ने सैकड़ों लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश: “स्थायी ओपन एयर थिएटर होता तो सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम और प्रभावी ढंग से होते” भारतीय  मनीमाजरा, चंडीगढ़, 22 सितंबर 2026।  मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन में मंगलवार को थिएटर आर्ट्स चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, पटियाला तथा मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के सहयोग से ‘सेवा ही संस्कृति’ नाटक का सफल मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन राजीव मेहता ने किया। बिना किसी स्थायी मंच के प्रस्तुत किए गए इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने शिवालिक गार्डन में मौजूद सैकड़ों महिला-पुरुषों और बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि अपने घरों के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखें, खुले में गंदगी न फैलाएं और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। प्रभावशाली प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम कलाग्राम के प्रोग्राम अधिकारी राजेश बक्शी के न...

ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा की चंडीगढ़ प्रदेश की अहम बैठक 27 सितंबर को: मांगे राम कत्याल

चित्र
प्रदेश पुनर्गठन, सदस्यता अभियान और 6 दिसंबर के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर होगा मंथन: भगत राज तिसावर  चंडीगढ़, 21 सितंबर। ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा (पंजी.) की चंडीगढ़ प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक 27 सितंबर, रविवार को दोपहर 3 बजे सेक्टर-30 स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय सचिव श्री भगत राज करेंगे। चंडीगढ़ प्रदेश सचिव मांगे राम कत्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में महासभा के चंडीगढ़ प्रदेश के पुनर्गठन, संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी 6 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, विचारों और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष पर भी चर्चा की जाएगी। डॉ. अंबेडकर ने समाज को प्रगति और अधिकारों के लिए जागरूक करते हुए “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश दिया था। महासभा का उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचान...

ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਪੂਰੇ ਮੋਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦੀ ਕਟਾਈ: ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੁੰਭੜਾ

चित्र
ਪੁੱਡਾ-ਗਮਾਡਾ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਹਰੇ-ਭਰੇ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦੀ ਕਟਾਈ ਜਾਰੀ, ਵਾਤਾਵਰਣ ਪ੍ਰੇਮੀ ਵੀ ਕੁੰਭਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਸੁੱਤੇ: ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੁੰਭੜਾ ਮੋਹਾਲੀ, 22 ਸਤੰਬਰ 2026: ਐੱਸ.ਸੀ./ਬੀ.ਸੀ. ਮਹਾਂਪੰਚਾਇਤ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੁੰਭੜਾ ਨੇ ਅੱਜ ਪ੍ਰੈੱਸ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਮੋਹਾਲੀ ਫੇਜ਼-8 ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਨੇੜੇ, ਅੰਗੀਠਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਲਗਭਗ 100-100 ਸਾਲ ਪੁਰਾਣੇ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦੀ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਕਟਾਈ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਉਠਾਇਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਾਤਾਵਰਣ ਪ੍ਰੇਮੀਆਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਇੱਥੇ ਲਗਾਤਾਰ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦੀ ਕਟਾਈ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੇ ਇੱਕ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਵੱਲੋਂ ਸਟੇਅ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਇਹ ਕਟਾਈ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਦੀ ਉੱਚ ਪੱਧਰੀ ਜਾਂਚ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੁੰਭੜਾ ਨੇ ਸਾਰੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਪ੍ਰੇਮੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਹਰੇ-ਭਰੇ ਦਰੱਖਤਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਚੀਫ਼ ਜਸਟਿਸ, ਸੀ.ਜੇ.ਆਈ. ਅਤੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਗ੍ਰੀਨ ਟ੍ਰਿਬਿਊਨਲ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦੀ ਕਟਾਈ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਬਣਦੀ ਸਜ਼ਾ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ...

फ्री पार्किंग का मुद्दा फिर उठाएगी आम आदमी पार्टी, प्री-हाउस मीटिंग में लिया फैसला : आप

चित्र
चंडीगढ़, 21 सितंबर 2026: आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के लोगों के लिए फ्री पार्किंग के अपने पुराने प्रस्ताव को लागू करवाने के लिए एक बार फिर नगर निगम हाउस में आवाज उठाएगी। सोमवार को हुई आप की प्री-हाउस मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और तय किया गया कि 22 सितंबर को होने वाली जनरल हाउस मीटिंग में फ्री पार्किंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।  आप मेयर कुलदीप कुमार धलोर के नेतृत्व में शहर के मार्केट पार्किंग स्थलों में सभी वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क माफ करने का प्रस्ताव हाउस में पारित किया गया था। हालांकि, बाद में UT एडमिनिस्ट्रेशन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी। आप अब इस प्रस्ताव को लागू करवाने की मांग को दोबारा House के सामने रखेगी, ताकि चंडीगढ़ के लोगों को पार्किंग शुल्क से राहत मिल सके। पार्टी का यह मुद्दा ऐसे समय में फिर सामने आया है जब 22 सितंबर की जनरल हाउस मीटिंग  में Sector 17 की 20 पेड पार्किंग साइट्स  के लिए रिवाइज्ड  पार्किंग fee structure का प्रस्ताव भी रखा जाना है। प्रस्ताव के अनुसार दोपहिया वाहनों के लिए ₹10 और कार तथा तीन-पहिया वाहनों के लि...

मनीमाजरा के विकास पर पांच साल का मांगा हिसाब:मनीमाजरा क्षेत्र से चार पार्षद, मेयर और डिप्टी मेयर—फिर भी क्षेत्र की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

चित्र
कॉलेज-आईटीआई, खेल मैदान, चिकित्सा, नई सड़कें, बिजली-पानी, स्मार्ट मीटर, सीवरेज, परिवहन व सुरक्षा सहित जनहित के मुद्दों पर प्रस्ताव पारित : राजबीर सिंह भारतीय सेक्टर-13 के लंबित जनहित के मुद्दों पर नगर निगम, प्रशासन और चंडीगढ़ प्रशासक को सौंपेंगे ज्ञापन : भारतीय मनीमाजरा, 20 सितंबर। ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-13 चंडीगढ़ की बैठक रविवार को स्काई लाइट होटल, समाधि गेट में अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र की मौजूदा समस्याओं के साथ पिछले पांच वर्षों के विकास कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई और कई जनहित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि इस अवधि में मनीमाजरा को तीन निर्वाचित व एक मनोनीत पार्षद के साथ मेयर और डिप्टी मेयर का प्रतिनिधित्व भी मिला। इसके बावजूद कॉलेज, आईटीआई, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा सुविधाएं, खेल मैदान और नई सड़कों जैसी महत्वपूर्ण जरूरतें अभी पूरी होना बाकी हैं। जनता-जनार्दन अब जानना चाहती है कि पांच वर्षों में क्षेत्र के लिए कौन-कौन से ठोस विकास कार्य किए गए। बै...

7.25 करोड़ की लागत से बना रेलवे अंडरपास सात साल में ही दरारों की चपेट में: राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
ऊपर दौड़ती रेलगाड़ियां, नीचे हजारों वाहन; बरसात में छत से रिसता पानी बढ़ा रहा खतरा: ममता सिंह राजपूत 126-B अंडरपास का तत्काल स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट करवाकर स्थायी मरम्मत हो, हादसे का इंतजार न करे प्रशासन: सुभाष धीमान मनीमाजरा, 19 सितंबर। मनीमाजरा मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के नजदीक स्थित रेलवे अंडर ब्रिज क्रॉसिंग नंबर 126-B की छत में दिखाई दे रही दरारों और बरसात के दौरान हो रहे पानी के रिसाव को लेकर ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-13 चंडीगढ़ ने गंभीर चिंता जताई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय और चेयरमैन सुभाष धीमान ने रेलवे तथा चंडीगढ़ प्रशासन से अंडरपास की तत्काल तकनीकी जांच करवाकर आवश्यक स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि लगभग 7.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया यह महत्वपूर्ण अंडरपास अभी करीब सात वर्ष पुराना ही है, लेकिन इसकी छत में दरारें दिखाई देना और बारिश के दौरान पानी का रिसाव होना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि इतनी कम अवधि में सार्वजनिक उपयोग की महत्वपूर्ण संरचना में ऐसी समस्या सामने आने प...

समाजसेवी पुनीत महाजन बने श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

चित्र
शपथ ग्रहण समारोह में ट्राइसिटी सहित विभिन्न राज्यों की नामी हस्तियां होंगी शामिल, जल्द होगा कार्यकारिणी का विस्तार चंडीगढ़ 18 दिसंबर धार्मिक एवं सामाजिक संगठन श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत ने ट्राइसिटी के प्रसिद्ध समाजसेवी पुनीत महाजन को चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद ट्राइसिटी सहित पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य संस्थाओं से जुड़े लोगों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। इस संस्था में हर स्टेट से एक अध्यक्ष बनाया जाएगा और कुछ बनाए जा चुके हैं संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सागर गुप्ता तथा धर्म प्रचारक सियाराम भक्त राजकुमार सनातनी ने बताया कि श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत का विभिन्न राज्यों में विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनीत महाजन को चंडीगढ़ प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चंडीगढ़ में भजन-कीर्तन के साथ पुनीत महाजन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें ट्राइसिटी सहित अन्य राज्यों से भी नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही जल्द चं...

करण बंसल के जन्मदिन पर विशाल लंगर, बंसल परिवार ने सेवा को बनाया खुशियों का उत्सव:

चित्र
होटल-रिसॉर्ट की पार्टियों के बजाय मेहनतकश लोगों के बीच मनाया जन्मदिन; ऑटो मार्केट में उमड़ा जनसैलाब: राजबीर सिंह भारतीय मनीमाजरा, 18 सितंबर। मनीमाजरा मोटर मार्केट स्थित बॉम्बे मोटर्स, SCF-378 के सामने करण बंसल के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को विशाल लंगर आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-13 के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय तथा चेयरमैन सुभाष धीमान मुख्य रूप से पहुंचकर करण बंसल, डॉ. आंशु बंसल एवं पूरे बंसल परिवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और लंगर सेवा में सहयोग किया। दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुए लंगर में मनीमाजरा ऑटो मार्केट के मैकेनिकों, कामगारों, दुकानदारों, व्यापारियों, क्षेत्रवासियों तथा राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर की गाड़ी माता मनसा देवी से लाई गई थी। जन्मदिन पर केक सेरेमनी के बजाय आम लोगों और मेहनतकश वर्ग के बीच लंगर लगाकर खुशियां बांटने की पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। राजबीर सिंह भारतीय ने कहा—जन्मदिन की खुशी तभी सार्थक, जब समाज तक पहुंचे इस अवसर पर राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि आज के दौर में जन्मदिन को महंगे हो...

*सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता से गूंजा चंडीगढ़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने आयोजित किए जनसेवा के विविध कार्यक्रम*

चित्र
*प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा  के नेतृत्व में नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी केयर किट, रक्तदान शिविर में 90 यूनिट रक्त संग्रह, वरिष्ठ नागरिकों को फल वितरण और शहर के विभिन्न स्थानों पर जलाया गया ‘आशीर्वाद का दीया’* चंडीगढ़, 17 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज चंडीगढ़ में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ये सभी कार्यक्रम भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा  के नेतृत्व में आयोजित हुए। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्षों के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा के माध्यम से पहुंचाना है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिन की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे जनरल हॉस्पिटल, सेक्टर 16 में नवजात शिशु देखभाल सामग्री वितरण कार्यक्रम से हुई। इस अवसर पर नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी डायपर पैंट्स एवं बेबी केयर किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य ...

सेक्टर 29 कम्युनिटी सेंटर निर्माण में भारी भ्रष्टाचार का आरोप; ₹7.85 करोड़ के प्रोजेक्ट में पुरानी और काई लगी ईंटों के इस्तेमाल पर 'आप' ने विजिलेंस जांच की मांग की

चित्र
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) ने सेक्टर 29-सी में बन रहे कम्युनिटी सेंटर के पुनर्निर्माण कार्य में व्यापक भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी शासित नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ कड़ा मोर्चा खोल दिया है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि करीब ₹7.85 करोड़ का नया टेंडर पास होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा नई इमारत की दीवारें खड़ी करने के लिए तोड़े गए पुराने ढांचे की सड़ी-गली, कमजोर और काई लगी ईंटों का बेधड़क इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें सीमेंट का नामोनिशान तक नहीं है। आप चंडीगढ़ के ऑब्जर्वर विनीत वर्मा के साथ निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण करने के बाद आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 10 (सेक्टर 27, 28 व 29) के नेता तरसेम मित्तल ने निगम प्रशासन और स्थानीय भाजपा पार्षद पर तीखा हमला बोला। मित्तल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और मेयर सौरभ जोशी द्वारा बड़े दावों के साथ किया गया था, लेकिन धरातल पर जनता के टैक्स के पैसे की खुली लूट मची हुई है। ₹8 करोड़ के भारी-भरकम बजट...

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

चित्र
चंडीगढ़: आगामी नगर निगम चुनावों से पहले चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। रविवार को वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनय मिश्रा और जिला सचिव अजय शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग और AAP चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह की अगुवाई में आयोजित इस जॉइनिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों ने पूरे उत्साह के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह, पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, कोर कमेटी अध्यक्ष प्रेम गर्ग और जनरल सेक्रेटरी ओंकार सिंह औलख समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वार्ड रिजर्वेशन के बाद राजनीतिक गतिविधियों के तेज होने के बीच इस जॉइनिंग को चंडीगढ़ की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। AAP नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और उनके समर्थकों का पार्टी...