फ्री पार्किंग का मुद्दा फिर उठाएगी आम आदमी पार्टी, प्री-हाउस मीटिंग में लिया फैसला : आप

चंडीगढ़, 21 सितंबर 2026: आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के लोगों के लिए फ्री पार्किंग के अपने पुराने प्रस्ताव को लागू करवाने के लिए एक बार फिर नगर निगम हाउस में आवाज उठाएगी। सोमवार को हुई आप की प्री-हाउस मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और तय किया गया कि 22 सितंबर को होने वाली जनरल हाउस मीटिंग में फ्री पार्किंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।

 आप मेयर कुलदीप कुमार धलोर के नेतृत्व में शहर के मार्केट पार्किंग स्थलों में सभी वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क माफ करने का प्रस्ताव हाउस में पारित किया गया था। हालांकि, बाद में UT एडमिनिस्ट्रेशन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी।

आप अब इस प्रस्ताव को लागू करवाने की मांग को दोबारा House के सामने रखेगी, ताकि चंडीगढ़ के लोगों को पार्किंग शुल्क से राहत मिल सके।

पार्टी का यह मुद्दा ऐसे समय में फिर सामने आया है जब 22 सितंबर की जनरल हाउस मीटिंग  में Sector 17 की 20 पेड पार्किंग साइट्स  के लिए रिवाइज्ड  पार्किंग fee structure का प्रस्ताव भी रखा जाना है। प्रस्ताव के अनुसार दोपहिया वाहनों के लिए ₹10 और कार तथा तीन-पहिया वाहनों के लिए ₹20 तक शुल्क प्रस्तावित किया गया है।

आप का कहना है कि जिस फ्री पार्किंग के प्रस्ताव को नगर निगम हाउस पहले ही पास कर चुका है, उसे लागू करवाने के लिए पार्टी कल हाउस में मजबूती से अपनी बात रखेगी।

सोमवार को हुई प्री-हाउस मीटिंग में आप चंडीगढ़ की कोर कमेटी के चेयरमैन प्रेम गर्ग, लीडर ऑफ ऑपोज़िशंस हरदीप सिंह बुटेरला, पूर्व मेयर कुलदीप कुमार धलोर, चीफ स्पोक्सपर्सन योगेश ढींगरा, जसबीर सिंह लड्डी, जसविंदर कौर तथा रूरल विंग प्रधान जगपाल जग्गा,  ऑब्जर्वर विनीत वर्मा मौजूद रहे। बैठक में आगामी जनरल  हाउस मीटिंग में उठाए जाने वाले विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान