संदेश

सितंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इंद्रा कालोनी ,राजीव कालोनी व खड़क मंगोली स्लम बस्तियों में रहने वाले प्रत्येक परिवार को कम से कम दो मरले के प्लाट में मकान बना कर दिया जाए: ओ पी सिहाग

चित्र
पंचकूला ,28 सितंबर : जननायक जनता पार्टी पंचकूला के शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग की अध्यक्षता में उनके सेक्टर 12  कार्यलय में  जजपा के वार्ड 6 व 7 इंद्रा व राजीव कालोनी से जुड़े पार्टी के जिला सचिव  जसबीर जस्सी व इन स्लम एरियाज व आम गरीब लोगों  के बीच मे रहकर  काम करने वाले वार्ड नम्बर 9 के पार्षद राजेश निषाद  के एक साथ एक अनोपचारिक बैठक हुई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 29 सितंबर को नगर निगम पंचकूला की होने वाली बैठक में इंद्रा कालोनी ,राजीव कालोनी व खड़क मंगोली स्लम के निवासियो  को जो एक व डेढ़ मरले के प्लॉटों में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाकर देने बारे जो प्रस्ताव लाया जा रहा है वह बहुत अच्छा कार्य है ,पर इतनी थोड़ी जमीन में एक परिवार का गुजरबसर कैसे होगा यह बात समझ से परे है। जजपा पंचकूला नगरनिगम प्रशासन व मेयर से यह मांग करती है कि प्रत्येक परिवार को कम से कम सस्ती दरों पर 2 मरले  के प्लाट पर आवास का निर्माण करके दिया जाए ताकि परिवार के लोग ढंग से रह सके।   जजपा जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग ने बताया कि बैठक में शहर की चर...

*- वरिष्ठ जेजेपी नेता राजेंद्र लितानी ने संभाली चेयरमैन की कुर्सी**- ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार देना प्राथमिकता – लितानी**- जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष स. निशान सिंह व विधायक नैना चौटाला ने दी बधाई*

चित्र
  *चंडीगढ़, 27 सितंबर।* जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने बतौर हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं। मंगलवार को उन्होंने पंचकुला स्थित कार्यालय में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह और विधायक नैना चौटाला की मौजूदगी में पदभार संभाला। राजेंद्र लितानी को सरदार निशान सिंह और नैना चौटाला सहित कई नेताओं ने चेयरमैन का कार्यभार ग्रहण करवाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, जेजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, प्रदेश महासचिव दिलबाग नैन, पंचकुला जेजेपी शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग, ग्रामीण जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा सहित कई नेता व अधिकारी मौजूद रहे।  खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन राजेंद्र लितानी ने कहा कि सन 1969 में जननायक चौ. देवीलाल हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पहले चेयरमैन बने थे, जो कि उनके लिए सौभाग्य की बात हैं। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल के दिखाए रास्ते और मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से खादी बोर्ड के ...

*ताऊ देवीलाल जी के 109वी जयंती पर कालका/पिंजौर में रक्तदान शिविर में युवाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर भाग:दमदमा

चित्र
जननायक चौधरी देवी लाल जी के 109 वें जन्मदिवस पर जननायक जनता पार्टी पंचकुला द्वारा हलका कालका के कालका/पिंजौर शहर में के.के.फार्म में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ स्वामी श्याम सखा वृंदावन के कर कमलों द्वारा किया गया!श्याम सखा जी ने सदमार्ग और दान के बारे अपने मुखार बिंद से वर्णन किया! भारी बारिश के बावजूद शिविर में कुल 81 व्यक्तियों ने रक्तदान किया।डॉक्टर निकिता सूर्य सेक्टर 16 चंडीगढ़ की टीम द्वारा रक्तदान शिविर में प्रशंसनीय कार्य किया! पिंजौर कालका में डेंगू के बढ़ते प्रभाव के चलते इस कैंप का आयोजन किया गया। जननायक जनता पार्टी जिला पंचकुला ने ताऊ देवी लाल जी की जयंती सामाजिक कार्य करके मनाई, जिसमे पहले सुबह 8 बजे ताऊ देवी लाल स्टेडियम में स्तिथ ताऊ जी की प्रतिमा को पुष्प अर्पण किया,पश्चात फलवित्रण कर व रक्तदान कर ताऊ देवी लाल जी की जयंती मनाई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ग्रामीण भाग सिंह दमदमा,प्रदेश महासचिव दिलबाग नैन,ब्लॉक अध्यक्ष पिंजौर निर्मल नानकपुर,ब्लॉक अध्यक्ष रायपुररानी कपिल अग्रवाल,ब्लॉक अध्यक्ष मोरनी बलदेव गवाही...

बारिश में जलमग्न हुआ जीरकपुर,घरों में दुबकने को मजबूर हुए हजारों लोग,गायब हुए परिषद प्रधान, नजर नहीं आया परिषद का अमला,जैक ने करवाई शहर की वीडियोग्राफी, अब निकाय मंत्री को देंगे शिकायत

चित्र
जीरकपुर। पंजाब सरकार के खजाने में सर्वाधिक राजस्व देने वाला शहर जीरकपुर एक बार फिर से बारिश में जलमग्न हो गया। रविवार को बारिश के कारण शहर की आवासीय सोसायटियों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। हैरानी की बात यह है कि जलभराव से जहां हजारों लोग परेशान हुए वहीं न तो नगर परिषद प्रधान नजर आए और न ही जलभराव के लिए जिम्मेदार नगर परिषद के कर्मचारी कहीं दिखाई दिए। दिन भर लोग इस परेशानी से जूझते रहे। जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी ने बताया कि बेमौसमी बारिश ने एक बार फिर से जीरकपुर नगर परिषद की पोल खोल दी है। उन्होंने बताया कि यहां ढकौली, शिवालिक विहार, पीरमुछल्ला की सोसायटियों के आगे पानी निकास का कोई प्रबंध नहीं है। पंचकूला से जाने वाली ओल्ड अंबाला रोड पूरा दिन जाम लगा रहा। जैक प्रतिनिधियों ने आज अपने स्तर पर कई जगह पानी निकासी का प्रबंध किया। सुखदेव चौधरी ने बताया कि नगर परिषद की मिलीभुगत के साथ यहां लगातार अवैध निर्माण हो रहे हैं। कई बिल्डर ऐसे हैं जिनके द्वारा जमीनों पर कब्जे करके फ्लैट तो बना दिए गए हैं लेकिन पानी निकासी का कोई प्रबं...

पंचकूला में श्रधेय जननायक स्व चौधरी देवीलाल का 108 वा जन्मदिन धूमधाम व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा ।पंचकूला ,19 सितंबर :

चित्र
   25 सितंबर 2022 को भारत के भूतपूर्व  उपप्रधानमंत्री,  गरीबों ,कमेरों , किसानों व आमजनमानस  के मसीहा श्रधेय जननायक स्व चौधरी देवीलाल का 108 वां जन्मदिन है। जजपा पंचकूला उनके जन्मदिन को बहुत ही धूमधाम व श्रद्धा से मनाएगी।इस बारे जानकारी देते हुए जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ओ पी सिहाग व ग्रामीण जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने बताया कि आज जजपा की जिला कार्यकारिणी  की बैठक मे लिए गए  निर्णय अनुसार जिला पंचकूला में  जननायक स्व देवीलाल के जन्मदिन को जजपा पूरे हर्षोल्लास व श्रद्धा से मनायेगी।  जजपा पंचकूला द्वारा उनके 108वे   जन्मदिन  पर कालका-पिंजौर में एक बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमे 108 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया जाएगा जो कालका पिंजौर में डेंगू जैसी बीमारी से लड़ने वाले लोगो के काम आएगा , जिले में  विभिन्न स्थानों पर कम से कम 108 पौधे लगाए जाएंगे , उनके जन्मदिन की खुशी में विभिन्न स्थानों पर 108 किलो लड्डू बांटे जाएंगे।ओपी सिहाग ने बताया कि उनके जन्मदिन के अवसर पर 108 किलो फल जिले में वृद्ध आश्रम , स...

*सेवा पखवाड़े के तहत आज भी भाजपा के तीन जिलों ने लगाए रक्तदान शिविर* *प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने भी किया रक्तदान**सांसद किरण खेर ने भी रक्तदान शिविर का किया दौरा रक्तदाताओं को दी शुभकामनाएं*

चित्र
चंडीगढ़ 18 सितंबर 2022.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज भी चंडीगढ़ भाजपा के तीन जिलों द्वारा रक्तदान शिविरो का आयोजन किया गया जिनमें 268 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया । उक्त जानकारी देते हैं प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भाजपा के भीमराव अंबेडकर जिला द्वारा सेक्टर 37 के कम्युनिटी सेंटर में जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया तथा उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया । उनके साथ पार्टी के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, पूर्व महापौर रविकांत शर्मा , पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली  के अलावा जिला महामंत्री मीनाक्षी ठाकुर, रवि रावत , सभी मंडल अध्यक्ष,  जिला व मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।  इसी प्रकार भारत रत्न अटल जिला द्वारा सेक्टर 50 के कम्यूनिटी सेंटर में  जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद  के अल...

महेशपुर वार्ड नं 13 में कालका- जीरकपुर राष्ट्रीय राज मार्ग की सर्विस रोड़ पर राम डेयरी के साथ अवैध निर्माण को तोड़ने का पड़ा मलबा तुरन्त उठाया जाये :ओ पी सिहाग

चित्र
पंचकूला ,13 सितंबर : कुछ महीनों पहले राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियो द्वारा महेशपुर वार्ड नं 13 में राम डेयरी के साथ लगते  कॉर्नर पर बने अवैध निर्माण को हटाया था क्योंकि उस दुकान के  मालिक ने राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण की जमीन पर वर्षों से कब्जा कर रखा था।  पंचकूला जजपा शहरी  जिला अध्यक्ष  ओपी सिहाग ने बताया कि उनका ,पूरे शहर व आस पास के हजारो लोगो का इस रोड़ से  लगभग हर रोज आना जाना होता है ,परन्तु राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा पिछले काफी महीनों पहले इस अवैध निर्माण को गिरा तो दिया पर वहां गिरे हुए भवन का मलबा अभी तक नही उठाया है। ओपी सिहाग ने कहा कि इस पड़े हुए काफी मात्रा के मलबे से जहा ट्रैफिक के आवागमन में बाधा पहुंचती है वही शहर की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है तथा गन्दगी भी बढ़ रही है।      जजपा जिला अध्यक्ष ने इस मलबे को तुरंत उठाने हेतू एन एच ए आई के प्रोजेक्ट निर्देशक से बात की तथा इस मलबे को तुरंत हटवाने बारे आग्रह किया है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी इस मलबे...

हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ की बैठक आज ज्वालाजी में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कंबोज की अध्यक्षता में हुई।

चित्र
हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ की बैठक आज ज्वालाजी में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कंबोज की अध्यक्षता में हुई। हिमाचल प्रदेश में शतरंज के विकास को लेकर चर्चा हुई। हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के महासचिव संजीव ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के उपाध्यक्ष के रूप में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शतरंज टीम के पूर्व कप्तान और कोच अमित शर्मा का नाम प्रस्तावित और नामित किया। श्री अमित शर्मा के नामांकन का राज्य में एचपीएससीए के अन्य सभी सदस्यों और जिला शतरंज संघों के अन्य सदस्यों द्वारा समर्थन किया गया ।बैठक में उपस्थित सदस्यों में अरुण कंबोज, अध्यक्ष एचपीएससीए, संजीव ठाकुर, महासचिव एचपीएससीए, सीताराम शर्मा, सीईओ एचपीएससीए समीरू ठाकुर, प्रतिनिधि कुल्लू शतरंज संघ, संजीवन सारस्वत, महासचिव चंबा शतरंज संघ, विकास शामिल धीमान, प्रेस सचिव एचपीएससीए, प्रवीण शर्मा, प्रतिनिधि कांगड़ा शतरंज संघ, राजीव मनले, कांगड़ा शतरंज संघ के प्रतिनिधि,  संसार राणा, महासचिव, हमीरपुर शतरंज संघ, अनिल शर्मा, बिलासपुर शतरंज संघ थे। नामांकन की घोषणा करते हुए, संजीव ठाकुर ने कहा कि एचपीएससीए महत्वाकांक्षी युवा खिलाड़ियों क...

कालका- पिंजौर में डेंगू बुखार से उत्पन्न हुई भयावह स्थिति से निपटने के लिए तुरन्त दूसरे जिलों से सहायता ली जाये :ओपी सिहाग

चित्र
पंचकूला, 10 सितंबर: पिछले एक महीने से लगातार आ रहे बुखार के मामले विशेषतौर पर डेंगू जैसी बीमारी से पिंजौर -कालका के हालात बहुत ही चिन्ता जनक हो गये हैं । पंचकूला जिला जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग  ने इस बारे बात करते हुए बताया कि स्थानिए स्तर पर स्वास्थ्य विभाग एवं उपमंडल स्तर के प्रशासनिक अधिकारियो के ढुलमुल रवैया के कारण ये हालात पैदा हुए हैं।जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने 15 दिन पहले जिला प्रशासन ,स्वास्थ्य विभाग व शहरी स्थानिए निकाय विभाग के अधिकारियों को चेताया था कि इस मामले को अति  सवेंदनशील  मामला मानते हुए तुरंत व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जाए परन्तु इस और कोई ज्यादा ध्यान नही दिया गया जिसका नतीजा इस बीमारी से हुई 13  मौतो जिनमे ज्यादातर जवान लोगों की मौत हुई है, के रूप में सामने आया है।उन्होंने कहा कि सैंकड़ो मरीज डेंगू व  मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी  से ग्रस्त सरकारी व प्राइवेट हस्पतालों में एडमिट हैं।  ओपी सिहाग ने कहा कि जिन परिवारों ने इस बीमारी की वजह से अपने परिजन खोए हैं जजपा पंचकूला इस दुख की घड़ी में उनके साथ है ।...

जीरकपुर नगर परिषद में कर्मचारियों व अधिकारियों का टोटा, चार लाख से पार हुई जीरकपुर की जनसंख्या, सबसे कम हैं नियमित कर्मचारी, एक ईओ व एक बिल्डिंग इंस्पेक्टर पर है बोझ.....

चित्र
जीरकपुर। पंजाब सरकार के राजस्व में सर्वाधिक योगदान देने वाली जीरकपुर नगर परिषद में कर्मचारियों व अधिकारियों की भारी कमी है। जिसका खामियाजा यहां की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।  जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी नगर परिषद में कर्मचारियों के अभाव का मुद्दा स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर के समक्ष उठाया है। जैक प्रधान सुखदेव चौधरी ने बताया कि जीरकपुर की जनसंख्या चार लाख से पार हो चुकी है। जीरकपुर के माध्यम से पंजाब सरकार के खजाने में हर माह लाखों रुपये का राजस्व जा रहा है। इसके बावजूद यहां वर्तमान में केवल एक कार्यकारी अधिकारी को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां एक बिल्डिंग इंस्पेक्टर, एक एसडीओ है । कोई भी रेगुलर एम इ ना होने की वजह से काम बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जीरकपुर रियल एस्टेट के क्षेत्र में इस समय पंजाब का हब बन चुका है। यहां आए दिन नई-नई सोसायटियां आ रही हैं। ऐसे में नगर परिषद में इन पदों पर एक-एक अधिकारी की तैनाती से लोगों को ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें से अगर ...

भवन निर्माण श्रमिकों के कल्याण से संबंधित बोर्ड का कार्यलय अम्बाला से पंचकूला में शिफ्ट किया जाए : ओ पी सिहाग

चित्र
पंचकूला ,7 सितम्बर :    जजपा  शहरी जिलाअध्यक्ष ओपी सिहाग के सेक्टर 12  स्थित कार्यलय में जजपा से सम्बंधित जननायक कर्मचारी मजदूर संघ के पदाधिकारियों की एक अति महत्वपूर्ण मीटिंग उनकी अध्यक्षता में हुई जिसमें पंचकूला में भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों को आ रही समस्याओं बारे विस्तार में चर्चा हुई।  बैठक में जे के एम एस के प्रदेश प्रधान महासचिव सुरेश पाठक ने बताया कि कुछ साल पहले भवन  एवं अन्य सनिर्माण  कर्मकार कल्याण बोर्ड का कार्यलय जो पंचकूला में था जिसे तत्कालीन अधिकारियो द्वारा अम्बाला शिफ्ट कर दिया गया था ,उसको तुरंत प्रभाव से पंचकूला में पुनः स्थापित करने बारे विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की जाए।  उनके साथ बैठक में आये पंचकूला  जे के एम एस के जिला संयोजक राकेश शर्मा ने कहा कि आज पंचकुला  जैसे महत्वपूर्ण जिले में यह कार्यलय नही है जबकि सारे प्रदेश में बी ओ सी डब्ल्यू डब्ल्यू  बोर्ड के कार्यलय सभी जिला मुख्यालयो पर स्थित हैं । उन्होंने कहा कि  पूरे प्रदेश में केवल पलवल व पंचकूला में  ही ये अति महत्वपूर्ण आफिस न...

सेक्टर 9 की मार्केट में लगी आग से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की पूरजोर कोशिश करेंगे :दिग्विजय चौटाला

चित्र
पंचकूला, 3 सितंबर :     आज 3 सितंबर को पंचकूला के सेक्टर 9 मार्केट में आग लगने से  लोगों का जो भारी नुकसान हुआ है, उससे प्रभावित रेहड़ी मार्किट के दुकानदारों व वहां काम करने वालों से मिलकर उनके दुःख दर्द में शामिल होने ,उनका ढाढस बंधाने  व सरकार की तरफ से सहायता दिलाने हेतु प्रदेश जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला , हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री अनूप धानक ,जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ,  वरिष्ठ जजपा नेता डॉ के सी बांगड ,वरिष्ठ नेता राजेन्द्र लितानी ,प्रदेश कार्यलय सचिव रणधीर सिंह , पंचकूला जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग पंचकूला सेक्टर 9 की मार्किट में पहुंचे । इस अवसर पर प्रदेश जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ,राज्य मंत्री अनूप धानक ने प्रभावित मार्किट का  दौरा किया वहां मौजूद मार्केट के पदाधिकारियो व प्रभावित लोगों से बातचीत की  ।   इस मौके पर काफी पुरुषों व महिलाओं ने उनके सामने अपनी पीड़ा बयां की तथा सरकार से तुरंत सहायता दिलाने बारे गुहार लगाई। पूरी तरह से जली हुई मार्केट का हाल देखक...