भवन निर्माण श्रमिकों के कल्याण से संबंधित बोर्ड का कार्यलय अम्बाला से पंचकूला में शिफ्ट किया जाए : ओ पी सिहाग
पंचकूला ,7 सितम्बर : जजपा शहरी जिलाअध्यक्ष ओपी सिहाग के सेक्टर 12 स्थित कार्यलय में जजपा से सम्बंधित जननायक कर्मचारी मजदूर संघ के पदाधिकारियों की एक अति महत्वपूर्ण मीटिंग उनकी अध्यक्षता में हुई जिसमें पंचकूला में भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों को आ रही समस्याओं बारे विस्तार में चर्चा हुई। बैठक में जे के एम एस के प्रदेश प्रधान महासचिव सुरेश पाठक ने बताया कि कुछ साल पहले भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का कार्यलय जो पंचकूला में था जिसे तत्कालीन अधिकारियो द्वारा अम्बाला शिफ्ट कर दिया गया था ,उसको तुरंत प्रभाव से पंचकूला में पुनः स्थापित करने बारे विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की जाए। उनके साथ बैठक में आये पंचकूला जे के एम एस के जिला संयोजक राकेश शर्मा ने कहा कि आज पंचकुला जैसे महत्वपूर्ण जिले में यह कार्यलय नही है जबकि सारे प्रदेश में बी ओ सी डब्ल्यू डब्ल्यू बोर्ड के कार्यलय सभी जिला मुख्यालयो पर स्थित हैं । उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में केवल पलवल व पंचकूला में ही ये अति महत्वपूर्ण आफिस नही है। बैठक में मौजूद जजपा के नेता जसबीर जस्सी व वार्ड नं 9 के नगर निगम पार्षद व मजदूर नेता राजेश निषाद ने कहा कि पंचकूला में भवन निर्माण से जुड़े हजारों मजदूरों को अपनी रेजीस्टरेशन ,विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओ व कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी व अन्य कार्यो के संबध में पंचकूला , कालका ,मोरनी आदि के दूरदराज क्षेत्रों से भी अम्बाला जाना पड़ता है।
जजपा जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि बड़ी ही हैरत व आश्चर्यजनक बात है कि पंचकूला में प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों के अस्सी प्रतिशत से ज्यादा मुख्यालय पंचकूला में आधुनिक भवनों में शिफ्ट हो चुके हैं परन्तु पंचकूला जिले में रहने वाले जिन मजदूरो ने पंचकूला शहर , शहर के सैंकड़ो सरकारी व गैर सरकारी कार्यलयों ,बड़े बड़े शो रुमो ,दुकानों व आलीशान मॉल, कोठियों व गगनचुंबी इमारतों को निर्माण करने में अपना पसीना बहाया ,उनकी रेजीस्टरेशन व अन्य कार्यो से सम्बंधित कार्यलय यहां स्थापित नही है। उन्होंने बताया कि वो इस कार्य के लिए शीघ्र ही श्रम विभाग के मंत्री अनूप धानक व इस विभाग के अतिरिक्त मुख्यसचिव से मिलेंगे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें