चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल




चंडीगढ़: आगामी नगर निगम चुनावों से पहले चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। रविवार को वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनय मिश्रा और जिला सचिव अजय शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया।

आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग और AAP चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह की अगुवाई में आयोजित इस जॉइनिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों ने पूरे उत्साह के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह, पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, कोर कमेटी अध्यक्ष प्रेम गर्ग और जनरल सेक्रेटरी ओंकार सिंह औलख समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वार्ड रिजर्वेशन के बाद राजनीतिक गतिविधियों के तेज होने के बीच इस जॉइनिंग को चंडीगढ़ की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। AAP नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और उनके समर्थकों का पार्टी में शामिल होना इस बात का संकेत है कि शहर में आम आदमी पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

इस अवसर पर सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहित और ईमानदार राजनीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में चंडीगढ़ की जनता बदलाव के पक्ष में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

ओंकार सिंह औलख ने कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी का जनाधार शहर के हर वार्ड में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “चंडीगढ़ की जनता बदलाव चाहती है। हमारा लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि हर वार्ड की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाना और चंडीगढ़ को बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना है।”
AAP नेताओं ने कहा कि वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी में शामिल होना आने वाले नगर निगम चुनावों से पहले AAP के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न वार्डों से और भी लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ेंगे



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान