इंद्रा कालोनी ,राजीव कालोनी व खड़क मंगोली स्लम बस्तियों में रहने वाले प्रत्येक परिवार को कम से कम दो मरले के प्लाट में मकान बना कर दिया जाए: ओ पी सिहाग
पंचकूला ,28 सितंबर : जननायक जनता पार्टी पंचकूला के शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग की अध्यक्षता में उनके सेक्टर 12 कार्यलय में जजपा के वार्ड 6 व 7 इंद्रा व राजीव कालोनी से जुड़े पार्टी के जिला सचिव जसबीर जस्सी व इन स्लम एरियाज व आम गरीब लोगों के बीच मे रहकर काम करने वाले वार्ड नम्बर 9 के पार्षद राजेश निषाद के एक साथ एक अनोपचारिक बैठक हुई।
इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 29 सितंबर को नगर निगम पंचकूला की होने वाली बैठक में इंद्रा कालोनी ,राजीव कालोनी व खड़क मंगोली स्लम के निवासियो को जो एक व डेढ़ मरले के प्लॉटों में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाकर देने बारे जो प्रस्ताव लाया जा रहा है वह बहुत अच्छा कार्य है ,पर इतनी थोड़ी जमीन में एक परिवार का गुजरबसर कैसे होगा यह बात समझ से परे है।
जजपा पंचकूला नगरनिगम प्रशासन व मेयर से यह मांग करती है कि प्रत्येक परिवार को कम से कम सस्ती दरों पर 2 मरले के प्लाट पर आवास का निर्माण करके दिया जाए ताकि परिवार के लोग ढंग से रह सके।
जजपा जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग ने बताया कि बैठक में शहर की चरमरा रही सफाई व्यवस्था व ज्यादातर वार्डो में ठप्प पड़ी स्ट्रीट लाइटों के मुद्दे पर बातचीत हुई तथा इस बारे चिंता जताई गई कि पिछले कई महीनों से शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, इसका समाधान जल्दी होना चाहिए। इस अनोपचारिक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जजपा के तीनों पार्षद इन तीनो मुद्दों को बैठक में जोरशोर से उठाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें