महेशपुर वार्ड नं 13 में कालका- जीरकपुर राष्ट्रीय राज मार्ग की सर्विस रोड़ पर राम डेयरी के साथ अवैध निर्माण को तोड़ने का पड़ा मलबा तुरन्त उठाया जाये :ओ पी सिहाग


पंचकूला ,13 सितंबर : कुछ महीनों पहले राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियो द्वारा महेशपुर वार्ड नं 13 में राम डेयरी के साथ लगते  कॉर्नर पर बने अवैध निर्माण को हटाया था क्योंकि उस दुकान के  मालिक ने राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण की जमीन पर वर्षों से कब्जा कर रखा था।  पंचकूला जजपा शहरी  जिला अध्यक्ष  ओपी सिहाग ने बताया कि उनका ,पूरे शहर व आस पास के हजारो लोगो का इस रोड़ से  लगभग हर रोज आना जाना होता है ,परन्तु राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा पिछले काफी महीनों पहले इस अवैध निर्माण को गिरा तो दिया पर वहां गिरे हुए भवन का मलबा अभी तक नही उठाया है। ओपी सिहाग ने कहा कि इस पड़े हुए काफी मात्रा के मलबे से जहा ट्रैफिक के आवागमन में बाधा पहुंचती है वही शहर की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है तथा गन्दगी भी बढ़ रही है।  
   जजपा जिला अध्यक्ष ने इस मलबे को तुरंत उठाने हेतू एन एच ए आई के प्रोजेक्ट निर्देशक से बात की तथा इस मलबे को तुरंत हटवाने बारे आग्रह किया है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी इस मलबे जल्दी ही यहां से हटा देंगे ताकि आम लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*