पंचकूला में श्रधेय जननायक स्व चौधरी देवीलाल का 108 वा जन्मदिन धूमधाम व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा ।पंचकूला ,19 सितंबर :
25 सितंबर 2022 को भारत के भूतपूर्व उपप्रधानमंत्री, गरीबों ,कमेरों , किसानों व आमजनमानस के मसीहा श्रधेय जननायक स्व चौधरी देवीलाल का 108 वां जन्मदिन है। जजपा पंचकूला उनके जन्मदिन को बहुत ही धूमधाम व श्रद्धा से मनाएगी।इस बारे जानकारी देते हुए जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ओ पी सिहाग व ग्रामीण जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने बताया कि आज जजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक मे लिए गए निर्णय अनुसार जिला पंचकूला में जननायक स्व देवीलाल के जन्मदिन को जजपा पूरे हर्षोल्लास व श्रद्धा से मनायेगी। जजपा पंचकूला द्वारा उनके 108वे जन्मदिन पर कालका-पिंजौर में एक बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमे 108 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया जाएगा जो कालका पिंजौर में डेंगू जैसी बीमारी से लड़ने वाले लोगो के काम आएगा , जिले में विभिन्न स्थानों पर कम से कम 108 पौधे लगाए जाएंगे , उनके जन्मदिन की खुशी में विभिन्न स्थानों पर 108 किलो लड्डू बांटे जाएंगे।ओपी सिहाग ने बताया कि उनके जन्मदिन के अवसर पर 108 किलो फल जिले में वृद्ध आश्रम , सिविल हस्पताल व अनाथालय में बांटे जाएंगे। भागसिंह दमदमा ने बताया इस मौके पर जिले के विभिन्न गौशालाओ में 108 किलो हरा चारा भी गोमाता को खिलाया जायेगा।
ओपी सिहाग ने बताया कि जिला जजपा के कार्यकर्ता 25 सितंबर की सुबह ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे तथा बाद में वहीं पर चौधरी देवीलाल की जीवनी पर एक संघोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद बाकी कार्यक्रमो का आयोजन होगा।
आज की मीटिंग में 25 सितंबर के होने वाले कार्यक्रमो के लिए पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं की अलग अलग ड्यूटी लगाई गई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव दिलबाग नैन , प्रदेश सचिव बलवंत नालाघट , पार्षद सुशील गर्ग,पार्षद अरविंद जाखड़ ,वरिष्ठ नेता के सी भरद्वाज ,देवखान ,पवन सैनी , महिला जिला अध्यक्ष रजनी बाला धीमान ,सतबीर धनखड़ ,युवा प्रधान दीपक मोगीनन्द , ईश्वर सिंहमार ,सतबीर मलिक , अजय गौतम , पार्षद मयंक लाम्बा , बलकार ठरवा , बलदेव राणा ,राकेश शर्मा , राजेश भारद्वाज , गुरबचन पुंज , श्याम सिंह कोहली ,भीम गोड , अमित सैनी , नरेंद्र राणा ,उपेंद्र दुबे , एडवोकेट बलबीर सैनी ,एडवोकेट विवेक सांगा आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें