टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

लालरू, 12 अगस्त 2025:
टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में आज सम्माननीय सीएमडी अनिल साटिया का जन्मदिन बड़े उत्साह और पारिवारिक माहौल में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कंपनी के श्रमिकों से लेकर सभी अधिकारी और कर्मचारी वर्ग के साथ-साथ आसपास की स्थानीय समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

समारोह का शुभारंभ अनिल साटिया का स्वागत एवं शुभकामनाओं के आदान-प्रदान से हुआ।  साटिया ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “टी सी टेरीटेक्स सिर्फ एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार है, और इस परिवार का हर सदस्य हमारी सफलता में बराबरी का भागीदार है।”

कार्यक्रम में सभी को स्वादिष्ट एवं लजीज व्यंजनों का परोसा गया। श्रमिकों से लेकर प्रबंधन टीम तक, सभी ने एक साथ बैठकर गरमा-गरम भोजन और मिठाइयों का आनंद लिया।
कंपनी की यह परंपरा हर वर्ष 12 अगस्त को न केवल कर्मचारियों के बीच आपसी भाईचारे को मजबूत करती है, बल्कि स्थानीय समुदाय के साथ इसके गहरे संबंधों को भी दर्शाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*