भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर
डेराबस्सी ,10 जुलाई
भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा ने आज अपने स्थापना दिवस पर आज गाव खेड़ी गुज्जरां में लड़कियों के लिए मुफ्त सिलाई सेंटर खोला। जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा के उपप्रधान नितिन जिंदल ने बताया कि भारत विकास परिषद की 62 साल पहले आज के दिन डॉक्टर सूरज प्रकाश की अगुवाई में स्थापना हुई थी। आज के दिन के महत्व को देखते हुए परिषद द्वारा लड़कियों के लिए मुफ्त सिलाई सेंटर की शुरुआत की जिसमे 4 सिलाई मशीनों के साथ करीब 20 लड़कियों ने सिलाई सीखना आरम्भ किया। गांव के सरपंच कृष्ण लाल ने अपने पिता स्वर्गीय पूरण चंद की याद में दो कमरों का सेट परिषद को बिल्कुल मुफ्त दिया जिसमे परिषद द्वारा सिलाई सेंटर खोला गया हैं। आज हुए प्रोग्राम में इंडस्ट्रिस्ट निखिल गर्ग ने मुख्य मेहमान के तौर पर जबकि मनप्रीत बन्नी संधू ने गेस्ट ऑफ़ ऑनर के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर बोलते हुए निखिल गर्ग ने बताया कि वो अब तक 150 से ज़्यादा पंजाब के गांव में लाइब्रेरी खोल चुके हैं और जल्दी ही गांव खेड़ी गुज्जरां में भी लाइब्रेरी खोलेंगे। बन्नी संधू ने इस अवसर पर बताया कि वो डेराबस्सी और इसके आस पास के गावों में कैंसर की बीमारी से संबंधित जागरूकता कैम्प लगायेंगे।इस अवसर पर बरखा राम ,उपेश बंसल ,अश्वनी शर्मा,पवन धीमान,विनोद रैना,विमल जैन, समेत गाव से काफ़ी संख्या में लड़किया और औरते उपस्थित थी.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें