कालका- पिंजौर में डेंगू बुखार से उत्पन्न हुई भयावह स्थिति से निपटने के लिए तुरन्त दूसरे जिलों से सहायता ली जाये :ओपी सिहाग


पंचकूला, 10 सितंबर: पिछले एक महीने से लगातार आ रहे बुखार के मामले विशेषतौर पर डेंगू जैसी बीमारी से पिंजौर -कालका के हालात बहुत ही चिन्ता जनक हो गये हैं । पंचकूला जिला जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग  ने इस बारे बात करते हुए बताया कि स्थानिए स्तर पर स्वास्थ्य विभाग एवं उपमंडल स्तर के प्रशासनिक अधिकारियो के ढुलमुल रवैया के कारण ये हालात पैदा हुए हैं।जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने 15 दिन पहले जिला प्रशासन ,स्वास्थ्य विभाग व शहरी स्थानिए निकाय विभाग के अधिकारियों को चेताया था कि इस मामले को अति  सवेंदनशील  मामला मानते हुए तुरंत व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जाए परन्तु इस और कोई ज्यादा ध्यान नही दिया गया जिसका नतीजा इस बीमारी से हुई 13  मौतो जिनमे ज्यादातर जवान लोगों की मौत हुई है, के रूप में सामने आया है।उन्होंने कहा कि सैंकड़ो मरीज डेंगू व  मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी  से ग्रस्त सरकारी व प्राइवेट हस्पतालों में एडमिट हैं।  ओपी सिहाग ने कहा कि जिन परिवारों ने इस बीमारी की वजह से अपने परिजन खोए हैं जजपा पंचकूला इस दुख की घड़ी में उनके साथ है ।
 जजपा जिला अध्यक्ष ने आज फिर से उपायुक्त पंचकूला महाबीर कौशिक व नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा से बात कि तथा उनको सुझाव दिया कि वो आज ही आस पास के जिलों से बड़े स्तर पर  फॉगिंग मशीने स्टाफ के साथ बुलवाये जिसमे दोनो शहरों की पतली गलियो के लिए मैनुअली व चोड़ी गलियों, मुख्य सड़कों व बाजारों के लिए व्हिकल माउंटेड फॉगिंग मशीनों से दोनों शहरों को सुविधानुसार जोनों में बांट कर दो दिनों में मलेरिया या डेंगू बुखार को पैदा करने वाले मच्छरों को खत्म करने के लिए  बड़े स्तर पर फॉगिंग करवाने का अभियान चलाए। इसके अतिरिक्त  उपायुक्त जिला पंचकूला में जो भी प्रभावित क्षेत्र हैं वहा भी फॉगिंग करवाने बारे संबंधित अधिकारियों को  निर्देश दे। सिहाग ने उनको सुझाव दिया कि शहरी स्थानिए निकाय विभाग के किसी वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अफसर बनाकर युद्धस्तर पर ये कार्यक्रम बनाया जाए। सिहाग ने उपायुक्त से आग्रह किया कि नगर परिषद कालका के सफाई दरोगाओं, पब्लिक हेल्थ के कर्मचारियो व तकनीकी स्टाफ को आदेश दिए जाएं कि जहा भी पानी खड़ा है उसको निकालने के उचित प्रबंध करने के साथ खड़े पानी पर काले तेल का छिड़काव करने के इंतजाम किए जाए।
ओपी सिहाग ने उपायुक्त पंचकूला से विनती कि की  उपरोक्तानुसार ही स्वास्थ्य विभाग से भी आस पास के जिलो का ज्यादा से ज्यादा स्टाफ भी घर घर मच्छर के लारवा की पहचान कर नष्ट करने , मरीजो की उचित देखभाल करने व जरूरी सैंपल के टेस्टिंग के लिए बुलाया जाए ।  
  जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन को तुरंत उपमण्डल स्तर पर दोनों शहरों के गणमान्य लोगों ,पार्षदों ,गैरसरकारी संस्थाओ के प्रतिनिधियों ,मीडिया से संबंधित लोगों तथा सभी राजनीतिक पार्टियों के नुमाइन्दो की बैठक आयोजित करके  उनका सहयोग लिया जाना चाहिए तथा उनको कहा जाए कि वो अपने अपने क्षेत्र में लोगों को इस बीमारी के जनक मच्छरों को खत्म करने में सहयोग करे ,अपने आस पास पानी न इकट्ठा होने दे ,साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान