​शिव सेना हिन्द ने फूंका रामपाल का पुतला; दीपक शर्मा बोले— "सनातन धर्म के खिलाफ जहर उगलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा"



​डेराबस्सी।
सनातन धर्म को बार-बार निशाना बनाने और देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणियां करने वाले रामपाल के खिलाफ शिव सेना हिन्द का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को शिव सेना हिन्द के पंजाब उप-अध्यक्ष एवं डेराबस्सी प्रभारी दीपक शर्मा की अगवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डेराबस्सी के बरवाला रोड गली नंबर 9 से बस स्टैंड चौक तक एक विशाल पैदल रोष मार्च निकाला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पुल के नीचे मुख्य चौक पर जमकर नारेबाजी करते हुए रामपाल का पुतला फूंका।
​पुतला दहन के उपरांत पत्रकारों व मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए शिव सेना हिन्द के पंजाब उप-अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा, "रामपाल आए दिन सनातन धर्म और हमारी आस्था को टारगेट कर समाज में भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। सनातन धर्म की अवहेलना और अपमान अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
​दीपक शर्मा ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन और सरकार से मांग की कि सनातन धर्म के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने वाले ऐसे तत्वों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और बैन लगाया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रामपाल ने अपनी हरकतों से बाज आकर सनातन धर्म से माफी नहीं मांगी, तो शिव सेना हिन्द इस आंदोलन को और उग्र करेगी तथा राज्यभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।
​इस अवसर पर शिव सेना हिन्द की पूरी टीम, स्थानीय पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान