समाजसेवी पुनीत महाजन बने श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष
शपथ ग्रहण समारोह में ट्राइसिटी सहित विभिन्न राज्यों की नामी हस्तियां होंगी शामिल, जल्द होगा कार्यकारिणी का विस्तार
चंडीगढ़ 18 दिसंबर धार्मिक एवं सामाजिक संगठन श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत ने ट्राइसिटी के प्रसिद्ध समाजसेवी पुनीत महाजन को चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद ट्राइसिटी सहित पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य संस्थाओं से जुड़े लोगों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। इस संस्था में हर स्टेट से एक अध्यक्ष बनाया जाएगा और कुछ बनाए जा चुके हैं
संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सागर गुप्ता तथा धर्म प्रचारक सियाराम भक्त राजकुमार सनातनी ने बताया कि श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत का विभिन्न राज्यों में विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनीत महाजन को चंडीगढ़ प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चंडीगढ़ में भजन-कीर्तन के साथ पुनीत महाजन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें ट्राइसिटी सहित अन्य राज्यों से भी नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही जल्द चंडीगढ़ प्रदेश की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा।
पुनीत महाजन पिछले लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए वे दिन-रात तत्पर रहते हैं और जरूरत पड़ने पर किसी भी समय मौके पर पहुंचकर सहायता करने का प्रयास करते हैं।
पुनीत महाजन भारतीय एकता मंच (रजिस्टर्ड) से भी जुड़े हुए हैं, जहां वे जनरल सेक्रेटरी एवं को-कन्वीनर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके सामाजिक कार्यों और सक्रियता को देखते हुए श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत के सदस्यों ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
धर्म प्रचार के साथ सामाजिक सेवा पर रहेगा जोर
श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत के प्रमुख उद्देश्यों में धर्म प्रचार के साथ गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण एवं जागरूकता अभियान तथा सुख आश्रम शुरू करवाने जैसे सामाजिक कार्य शामिल हैं। संस्थान की ओर से ट्राइसिटी में हर माह भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में संस्थान द्वारा पौधरोपण अभियान चलाकर बड़ी संख्या में पौधे भी लगाए गए।
प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पुनीत महाजन ने संस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों को पूरी मेहनत, निष्ठा और लगन के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संस्थान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें