UPI MDR पर Finance Ministry की CAIT व व्यापारी प्रतिनिधियों से बैठक महत्वपूर्ण कदम: हरीश गर्ग



चंडीगढ़, 25 सितंबर 2026:
UPI पर Merchant Discount Rate (MDR) के मुद्दे पर Finance Ministry द्वारा CAIT एवं व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक किए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है। यह संवाद व्यापारियों की चिंताओं और व्यावहारिक सुझावों को सीधे सरकार के समक्ष रखने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

CAIT के Secretary General एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने UPI MDR से जुड़े व्यापारियों के मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया है।

उनके प्रयासों के बाद Finance Ministry द्वारा CAIT एवं merchant representatives के साथ consultation किया जाना इस विषय में व्यापारी समुदाय की भागीदारी को महत्वपूर्ण स्थान देता है।

CAIT के National Secretary एवं Chandigarh Chapter के President हरीश गर्ग ने कहा कि सरकार और व्यापारी संगठनों के बीच सीधा संवाद UPI व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यावहारिक और व्यापार-अनुकूल बनाने में सहायक होगा।

CAIT Chandigarh Chapter के General Secretary Bhim Sain ने कहा कि UPI आज व्यापारिक लेन-देन का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए MDR के implementation में व्यापारियों की सुविधा, पारदर्शिता और ease of doing business का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

इस अवसर पर CAIT Chandigarh Chapter के Vice President Naresh Garg एवं Cashier Umesh Gupta ने भी Finance Ministry द्वारा CAIT और व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ संवाद की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार और व्यापारिक संगठनों के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है।

हरीश गर्ग ने कहा, “Finance Ministry द्वारा CAIT और व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे व्यापारियों की वास्तविक चिंताओं और व्यावहारिक सुझावों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलेगा। CAIT राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर इस विषय पर रचनात्मक संवाद जारी रखेगा।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान