ज़ीरकपुर चुनाव: प्रताप राणा ने भाजपा उम्मीदवार सुरेश खटकर को दिया समर्थन
21 मई 2026
ज़ीरकपुर
नगर काउंसिल चुनावों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब वार्ड नंबर 1 से समाजसेवी एवं क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले प्रताप राणा ने भाजपा उम्मीदवार सुरेश खटकर को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर उनके साथ कई स्थानीय निवासी और समर्थक भी मौजूद रहे।
प्रताप राणा ने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र के विकास, लोगों की भलाई और साफ-सुथरी राजनीति के पक्षधर रहे हैं। उनका मानना है कि भाजपा उम्मीदवार खटकर ईमानदारी के साथ लोगों की समस्याओं को उठाने और उनका समाधान करवाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीवरेज, सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए एक मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है और खटकर इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकते हैं।
उन्होंने वार्ड नंबर 1 के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके और लोगों की समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने प्रताप राणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्थन से वार्ड नंबर 1 में भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है तथा इसका सीधा लाभ चुनावों में देखने को मिलेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रताप राणा ज हमेशा लोगों के सुख-दुख में खड़े रहे हैं और उनके इस फैसले से भाजपा को जमीनी स्तर पर बड़ा फायदा मिलेगा। समर्थन की इस घोषणा के बाद वार्ड में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है तथा भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ प्रचार में जुट गए हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें