गुरदर्शन सैनी ने डेराबस्सी-ज़ीरकपुर में संभाला चुनावी मोर्चा, सुबह 6 बजे से देर शाम तक की ताबड़तोड़ बैठकें
22 मई 2026 | डेराबस्सी – ज़ीरकपुर
नगर काउंसिल चुनावों के मद्देनज़र आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरदर्शन सैनी ने डेराबस्सी और ज़ीरकपुर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और चुनावी कार्यक्रमों में भाग लिया। सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुआ यह राजनीतिक दौरा देर शाम तक लगातार जारी रहा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और समर्थकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान गुरदर्शन सैनी के सुपुत्र हरदीप सैनी भी विभिन्न बैठकों और चुनावी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम के साथ उन्होंने अलग-अलग वार्डों में जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्रवासियों ने भी भाजपा नेतृत्व का गर्मजोशी से स्वागत किया और पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
आज आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में वार्ड नंबर 6 में कैंपेन के दौरान जसप्रीत कौर के निवास पर आयोजित बैठक विशेष रूप से चर्चा का विषय रही, जहां स्थानीय निवासियों के साथ नगर परिषद चुनावों और क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। इसके अलावा वार्ड नंबर 6 में भाजपा उम्मीदवार सीमा धीमान के चुनाव कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की और घर-घर संपर्क अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया।
इसी क्रम में वार्ड नंबर 12 में ज्येष्ठा गगनेजा पत्नी सागर गगनेजा, के चुनाव कार्यालय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी बैठक आयोजित की गई। यहां मौजूद लोगों ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास जताते हुए पार्टी को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।
डेराबस्सी में आयोजित भाजपा बैठक में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने तथा जनता तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त मुकेश गांधी के निवास पर आयोजित विशेष बैठक में भी स्थानीय लोगों और भाजपा समर्थकों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, सफाई व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और नगर परिषद चुनावों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। लोगों ने भाजपा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पार्टी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
गुरदर्शन सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का काम करती रही है और आने वाले नगर काउंसिल चुनावों में भी जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया।
हरदीप सैनी ने भी कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी और ज़ीरकपुर क्षेत्र में भाजपा को लगातार मजबूत जनसमर्थन मिल रहा है और नगर काउंसिल चुनावों में पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
पूरे दिन चले इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। अलग-अलग वार्डों में आयोजित बैठकों के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की और चुनाव प्रचार को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें