मोहाली वार्ड 28 की जनता की पहली पसंद बने रविंद्र बिंद्रा, सेवा और विकास के दम पर मजबूत हुई दावेदारी

मोहाली नगर निगम चुनावों को लेकर वार्ड 28 में इस समय राजनीतिक माहौल गर्म है, लेकिन जनता के बीच जिस नाम की सबसे अधिक चर्चा हो रही है, वह है आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी रविंद्र बिंद्रा। वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय रविंद्र बिंद्रा ने अपनी कार्यशैली, जमीनी जुड़ाव और जनसेवा के कारण लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है।

कोरोना काल जैसे कठिन समय में, जब कई लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे, उस समय रविंद्र बिंद्रा ने दिन-रात लोगों की सेवा की। उन्होंने अपने निजी खर्चे से जरूरतमंद परिवारों तक राशन, दवाइयाँ और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया। महामारी के दौरान कई परिवारों के लिए वे एक सहारा बनकर सामने आए। लोगों का कहना है कि उस मुश्किल दौर में बिंद्रा ने केवल राजनीति नहीं की, बल्कि इंसानियत का परिचय दिया।

बतौर एमसी रहते हुए रविंद्र बिंद्रा ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता दी। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज की समस्या हो या गंदगी के ढेरों से परेशान लोग — उन्होंने हर मुद्दे पर खुद ग्राउंड लेवल पर खड़े होकर काम करवाया। वार्ड में 12 नई पाइपलाइनें बिछवाई गईं, जिससे सीवरेज व्यवस्था में बड़ा सुधार आया। कई गलियों और इलाकों में सफाई व्यवस्था को मजबूत किया गया और लोगों को गंदगी व बदबू से राहत मिली।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले यह इलाका वार्ड नंबर 14 में आता था, जहां कांग्रेस का एमसी था। लोगों के मन में आज भी इस बात को लेकर नाराजगी है कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधि कभी क्षेत्र में दिखाई नहीं दिया। लेकिन वार्डबंदी के बाद जब यह क्षेत्र वार्ड 28 बना और रविंद्र बिंद्रा के नेतृत्व में आया, तब विकास कार्यों की गति तेज हुई।

लोगों का कहना है कि रविंद्र बिंद्रा ने सिर्फ वादे नहीं किए, बल्कि जमीन पर उतरकर काम करके दिखाया। क्षेत्र की गलियों, सीवरेज, सफाई और अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने लगातार अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करवाया। यही वजह है कि आज वार्ड 28 के अधिकांश लोग एक बार फिर रविंद्र बिंद्रा को एमसी के रूप में देखना चाहते हैं।

जनता का मानना है कि जो नेता मुश्किल समय में उनके साथ खड़ा रहा, वही उनके क्षेत्र का सही प्रतिनिधित्व कर सकता है। सेवा, विकास और जमीनी जुड़ाव के दम पर रविंद्र बिंद्रा की दावेदारी इस बार वार्ड 28 में बेहद मजबूत मानी जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान