गुरदर्शन सिंह सैनी के जीरकपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, नगर काउंसिल चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा“, हरियाणा में एक सैनी दे चुके, अब डेराबस्सी की बारी” — रवनीत बिट्टू के इशारे ने बढ़ाईं राजनीतिक चर्चाएं“, 1992 का इतिहास फिर दोहराएंगे” — गुरदर्शन सिंह सैनी ने बीजेपी सरकार आने पर डेराबस्सी अस्पताल को 100 बेड का बनाने का किया ऐलान
20 मई 2026
ज़ीरकपुर
कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू आज गुरदर्शन सिंह सैनी के ज़ीरकपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा उम्मीदवारों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे भाजपा कार्यालय में चुनावी माहौल और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।
कार्यक्रम की अगुवाई वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने की। उनकी मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रवनीत सिंह बिट्टू का फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर काउंसिल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखाई दिया। बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता कार्यालय में मौजूद रहे।
इस मौके पर रवनीत सिंह बिट्टू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीरकपुर नगर काउंसिल चुनाव में भाजपा मजबूती के साथ मैदान में उतर चुकी है और पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार नगर काउंसिल चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और जनता भी भाजपा की नीतियों एवं कार्यशैली से प्रभावित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी उम्मीदवार और कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटें और घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।
इस दौरान भाजपा उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने नगर काउंसिल चुनाव को लेकर आ रही विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को भी रवनीत सिंह बिट्टू के सामने रखा। भाजपा उम्मीदवारों ने नामांकन रद्द होने, चुनाव प्रचार में आ रही परेशानियों तथा अन्य प्रशासनिक दिक्कतों को लेकर अपनी बात रखी।
रवनीत सिंह बिट्टू ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इन मुद्दों को लेकर उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे और नामांकन रद्द होने, प्रचार में बाधा तथा अन्य चुनौतियों का उचित समाधान कराया जाएगा, ताकि भाजपा उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन के दम पर पार्टी नगर काउंसिल चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा विकास, पारदर्शिता और जनता की सेवा की राजनीति करती आई है और यही कारण है कि लोगों का भरोसा लगातार भाजपा पर बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के सभी उम्मीदवार, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश साफ तौर पर देखने को मिला। भाजपा कार्यालय नारों और तालियों की गूंज से गूंज उठा।
इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी विश्वास जताया कि आने वाले नगर काउंसिल चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी और पूरे हल्के में पार्टी का परचम लहराएगी।
बॉक्स :- 1
अपने संबोधन के दौरान रवनीत सिंह बिट्टू ने इशारों-इशारों में बड़ा राजनीतिक संदेश भी दे दिया। उन्होंने कहा कि, “हरियाणा में भाजपा एक सैनी दे चुकी है, अब हल्का डेराबस्सी को भी भाजपा एक और सैनी दे सकती है।” उनके इस बयान के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और भाजपा कार्यालय तालियों एवं नारों से गूंज उठा।
बॉक्स :- 2
कार्यक्रम के दौरान डेराबस्सी सिविल अस्पताल का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। इस मौके पर गुरदर्शन सिंह सैनी ने बताया कि वर्ष 1992 में उनके पिता स्वर्गीय गुरनाम सिंह द्वारा डेराबस्सी सिविल अस्पताल का निर्माण करवाकर सरकार को समर्पित किया गया था, जिसमें 40 बेड की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। उस समय अस्पताल का उद्घाटन तत्कालीन पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह ने किया था, जो रवनीत सिंह बिट्टू के दादा थे।
गुरदर्शन सिंह सैनी ने कहा कि अब इतिहास दोहराने का समय आ गया है। उन्होंने वादा किया कि यदि प्रदेश में भाजपा सरकार बनती है तो वर्ष 1992 से 2026 तक 40 बेड वाले इस अस्पताल को अब 100 बेड का बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के इस नए विस्तार का उद्घाटन बेअंत सिंह के पोते यानी रवनीत सिंह बिट्टू से करवाया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें