डेराबस्सी-ज़ीरकपुर नगर परिषद चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे गुरदर्शन सिंह सैनी,,, भीषण गर्मी में बूथ स्तर तक जाकर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला
डेराबस्सी/ज़ीरकपुर, 26 मई:
आज डेराबस्सी-ज़ीरकपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी लगातार बूथ स्तर तक सक्रिय नजर आए। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों और बूथों का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया तथा चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गुरदर्शन सिंह सैनी ने बूथ स्तर पर मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और लोकतंत्र के इस पर्व में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं बल्कि शहर के विकास, बेहतर सुविधाओं और जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। भाजपा हमेशा विकास और जनसेवा की राजनीति करती आई है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी को जनता के बीच मजबूत बनाती है।
दौरे के दौरान गुरदर्शन सिंह सैनी ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं से लगातार मतदाताओं से संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहते हैं और यही समर्पण पार्टी को अन्य दलों से अलग बनाता है।
भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने भी गुरदर्शन सिंह सैनी के बूथ स्तर तक पहुंचने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें