चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरदर्शन सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा उम्मीदवारों ने डेराबस्सी हल्के में किया ज़ोरदार डोर-टू-डोर प्रचार
24 मई 2026
डेरा बस्सी, जीरकपुर, लालड़ू
डेराबस्सी, ज़िरकपुर और लालड़ू में भाजपा के पक्ष में दिखा भारी जनसमर्थन
डेराबस्सी / ज़िरकपुर / लालड़ू, 24 मई:
नगर काउंसिल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन डेराबस्सी हल्के में भारतीय जनता पार्टी का चुनावी अभियान पूरी ताकत के साथ नजर आया। वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी के मार्गदर्शन में भाजपा उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने डेराबस्सी, ज़िरकपुर, लालड़ू और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा उम्मीदवारों को लोगों का भारी समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में भाजपा कार्यकर्ता सुबह से शाम 5 बजे तक विभिन्न वार्डों में लोगों के बीच पहुंचे और पार्टी की नीतियों व विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाया। कई स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने भाजपा उम्मीदवारों का स्वागत किया और आगामी चुनाव में समर्थन देने का भरोसा जताया।
इस मौके पर गुरदर्शन सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा को पूरे हल्के में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में खड़ी है।
उन्होंने कहा,
“डेराबस्सी हल्के की जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है। भाजपा उम्मीदवारों को हर वर्ग से समर्थन मिल रहा है और लोग विकास की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहते हैं। पार्टी के उम्मीदवार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा केवल चुनावी वादों की राजनीति नहीं करती बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने में विश्वास रखती है। पिछले वर्षों में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों का असर जनता के बीच साफ दिखाई दे रहा है।
प्रचार अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में अपनी राय व्यक्त की। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में सड़कें, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भाजपा उम्मीदवार गंभीर नजर आ रहे हैं और इस बार जनता विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार पूरे हल्के में चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में बन चुका है। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि नगर काउंसिल चुनावों में भाजपा उम्मीदवार शानदार प्रदर्शन करेंगे और डेराबस्सी हल्के में भाजपा का परचम लहराएगा।
इस मौके पर गुरदर्शन सिंह सैनी के साथ हरदीप सिंह सैनी, हरप्रीत टिंकू और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें