चंडीगढ़ एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल

पुनीत महाजन
चंडीगढ़। एसएसएन मॉडल स्कूल, डड्डूमाजरा में 17 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर 4 से 10 वर्ष की आयु के 200 विद्यार्थियों ने रावण के सुंदर-सुंदर मॉडल बनाए तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष प्रेम कौशिक ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और आचरण को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अध्यापकों, माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान करने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल उमा शर्मा के साथ निशा जसवाल, हिमानी, गुरप्रीत, सुरभि, नेहा, प्रमिला ठाकुर, कुसुम और कुसुम सैनी सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान