एशियन डॉजबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चंडीगढ़ के दो खिलाड़ियों का चयन




पुनीत महाजन | चंडीगढ़ | 20 अगस्त

चंडीगढ़ के लिए गर्व की बात है कि कोरिया गणराज्य में होने वाली एशियन डॉजबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय डॉजबॉल टीम में शहर के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। डॉजबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।

एशियन डॉजबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक कोरिया गणराज्य के जियोनबुक-डो राज्य स्थित वोंकवांग यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन कोरिया डॉजबॉल फेडरेशन द्वारा एशियन डॉजबॉल फेडरेशन और वर्ल्ड डॉजबॉल एसोसिएशन की देखरेख में किया जाएगा।
चंडीगढ़ के केतन वशिष्ठ और हर्ष कौशिक ने 8 अगस्त 2026 को कश्मीर यूनिवर्सिटी, जम्मू-कश्मीर में आयोजित चयन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई।

केतन वशिष्ठ पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर-14, चंडीगढ़ के छात्र हैं और UIET से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री कर रहे हैं। इससे पहले वे स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल, सेक्टर-26, चंडीगढ़ के छात्र रह चुके हैं।

वहीं हर्ष कौशिक पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-11, चंडीगढ़ में बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने DAV सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-8, चंडीगढ़ से शिक्षा प्राप्त की है।

दोनों खिलाड़ियों के चयन से चंडीगढ़ डॉजबॉल एसोसिएशन में खुशी का माहौल है। एसोसिएशन के सदस्यों ने केतन वशिष्ठ और हर्ष कौशिक को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

एसोसिएशन ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और संस्थानों बल्कि पूरे ‘सिटी ब्यूटीफुल’ चंडीगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनके चयन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ का नाम और सम्मान बढ़ा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान