भाजपा डेराबस्सी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुचाने के विरोध में किया प्रदर्शन
डेराबस्सी, 28 जनवरी
प्रदेश भाजपा सचिव संजीव खन्ना के दिशानिर्देशों पर डेराबस्सी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थापित की गई डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुचाने के विरोध में प्रदर्शन कर इस जघन्य कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का राष्ट्र के प्रति योगदान तथा समानता और सामाजिक न्याय के उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार से तत्काल कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटें।
इस मौके डेराबस्सी भाजपा नेता व सचिव संजीव खन्ना ने कहा, "डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास एक शर्मनाक कृत्य है और पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था का स्पष्ट संकेत है। हम मांग करते हैं कि अन्य दोषियों की भी पहचान की जाए और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए।" "पंजाब सरकार को ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों को अपनाया है और उनकी विरासत को कायम रखने की दिशा में काम किया है। पार्टी सामाजिक समानता और न्याय को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलों में भी सक्रिय रूप से शामिल रही है। डेराबस्सी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसी भी प्रकार के भेदभाव और अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने की कसम खाई है।
भाजपा ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के विरोध में किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों को पंजाब के लोगों से व्यापक समर्थन मिला है। इस मौके प्रदीप शर्मा, राधे श्याम, राजिंदर कौशिक, राजिंदर चौहान, विपिन शर्मा, प्रदीप सिक्का, मुकेश शर्मा, दीपक शर्मा, बिटू, बलविंदर सिंह, परमजीत, राखी आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें