सहकार भारती मोहाली ने ज़ीरकपुर में की विशाल बैठक
ज़ीरकपुर: आज सहकार भारती मोहाली ने ज़ीरकपुर के बलटाना में एक विशाल बैठक का आयोजन किया।
ये बैठक ज़ीरकपुर के बलटाना की डिस्पेंसरी में की गई।
इस बैठक के दौरान तकरीबन 60 से 70 महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और स्वरोजगार प्रदान करने के बारे में जानकारी दी गई। सहकार भारती मोहाली के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सहकार भारती सहकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं ,उन्होंने बताया कि सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर कैसे लोग अपना रोजगार चलाकर अपना जीवनयापन कर सकते हैं।
बैठक का आयोजन माई भागो महिला मंच बलटाना की सीमा,गुरविंदर कौर, रीना और मंजीत कौर के द्वारा किया गया। बैठक में स्वर्णजीत कौर और जसवंत सिंह लंबरदार ने विशेष योगदान दिया। अजय धीमान, रवींद्र शोकल, नौनिहाल सिंह सोढ़ी, भूपिंदर सिंह वालिया, जसविंदर सिंह, के सी गुप्ता, सुमन राणा, आरती ने अपने विचार रखे।
सहकार समिति की इस बैठक में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और रोजगार प्राप्त करने का संकल्प लिया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें