एबेनेज़र पेंटेकोस्टल चर्च एवं आरडब्ल्यूए मौलीजागरां के संयुक्त तत्वावधान में हुआ वृक्षारोपण अभियान: रॉबर्ट विलियम



चंडीगढ़।

पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश्य से एबेनेज़र पेंटेकोस्टल चर्च एवं आरडब्ल्यूए मौलीजागरां के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित बड़े पार्क, मौलीजागरां कॉम्प्लेक्स में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी एवं पास्टर रॉबर्ट विलियम ने किया। इस अवसर पर चर्च के सदस्यों, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कचनार, गुलमोहर एवं अमलताश के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पास्टर रॉबर्ट विलियम ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटती हरियाली आज पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। इन चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान अधिक से अधिक वृक्षारोपण और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल है। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी मजबूत नींव हैं।

आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों, पार्कों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की सामूहिक शपथ ली।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान