वन महोत्सव के तहत भारत विकास परिषद् शाखा पूर्व-6 मनीमाजरा ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प: राजबीर सिंह भारतीय




मनीमाजरा (चंडीगढ़), 5 जुलाई। वन महोत्सव प्रकल्प के अंतर्गत भारत विकास परिषद् शाखा पूर्व-6, मनीमाजरा द्वारा इंदिरा कॉलोनी की ग्रीन बेल्ट में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर ज़ोन कोऑर्डिनेटर श्री प्रमोद आहूजा तथा ज़ोन पर्यावरण संयोजक श्री विनय कौड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पतंजलि महिला योग समिति का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम में श्रीमती साधना दुबे (महिला प्रमुख), श्री मनोज शुक्ला (संस्कार प्रमुख), राजबीर सिंह भारतीय सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति, नवयुवकों एवं परिषद् के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प भी निभाए। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण का अभियान जन-आंदोलन बन सकता है।

ज़ोन पर्यावरण संयोजक श्री विनय कौड़ा ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी नियमित देखभाल करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं ज़ोन कोऑर्डिनेटर श्री प्रमोद आहूजा ने कहा कि भारत विकास परिषद् समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी निरंतर जन-जागरण अभियान चला रही है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को निरंतर जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान