आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, शहर के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने ग्रहण की सदस्यता





चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ को उस समय और मजबूती मिली जब शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई कई महिलाओं ने सेक्टर-39 स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह जॉइनिंग कार्यक्रम अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश अध्यक्ष शादाब राठी तथा वार्ड नंबर 10 के अध्यक्ष तरसेम मित्तल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पार्टी में शामिल होने वालों में दीपिका सारंग, अफरोज, अनु, अफरीन, शहजादी, शहाना, मरियम, ममता एवं नेहा महाजन प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
यह जॉइनिंग कार्यक्रम आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ के प्रभारी सरदार जरनैल सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्षद अंजू कटियाल जी, जसविंदर कौर जी, हरदीप सिंह जी, कुलदीप कुमार जी, प्रदेश महासचिव सन्नी औलख जी तथा स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए. तंवर भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रभारी सरदार जरनैल सिंह जी ने सभी महिलाओं का पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएगी तथा क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सहायक होगी।

प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और जनता की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाने में मदद करेगी।

नव-शामिल महिलाओं ने पार्टी की नीतियों एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया तथा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान