*12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने सभी 35 मंडलों में किया भव्य आयोजन*
चंडीगढ़, 21 जून।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा शहर के सभी 35 मंडलों में योग दिवस के कार्यक्रम बड़े उत्साह, हर्ष एवं उल्लास के साथ आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय निवासियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए योग के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया तथा सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति, ज्ञान परंपरा और जीवन दर्शन का अमूल्य उपहार है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है और आज करोड़ों लोग स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपना रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है। योग व्यक्ति को स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से योग को अपनाकर स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
योग दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने समाज में स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा "एक स्वस्थ नागरिक ही एक सशक्त राष्ट्र की नींव है" के संकल्प को और अधिक मजबूत किया।
"योग अपनाएं, निरोग रहें और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।"
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें