मनीमाजरा सुभाष नगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोलियो अभियान, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
चंडीगढ़, 28 जून 2026:
बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मनीमाजरा के सुभाष नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ की ओर से पोलियो अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
पोलियो बूथ पर सुबह से ही अपने बच्चों को लेकर माता-पिता की कतारें लगी रहीं। लोगों ने जिम्मेदारी निभाते हुए अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाई और इस जनहित अभियान में सहयोग किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में कंचन, मोनिका, स्नेहा और सविता शर्मा ने पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। टीम ने बताया कि पोलियो से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए हर माता-पिता को अपने बच्चों को समय पर टीकाकरण करवाना चाहिए। ऐसे स्वास्थ्य अभियानों में जनता की भागीदारी से ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें