अखबारों और सोशल मीडिया की खबर का असर — मनीमाजरा मोटर मार्केट के पास कूड़े के ढेरों की हुई पूरी सफाई : राजबीर सिंह भारतीय



गौवंश को प्लास्टिक खाने से मिली राहत, अब प्रशासन से गौशाला में उचित देखभाल की अपील-राजबीर सिहँ भारतीय 

मनीमाजरा (चंडीगढ़)। चंडीगढ़ क्षेत्र में कूड़े के ढेरों पर भोजन तलाश रहे गौवंश और उनके द्वारा प्लास्टिक व अन्य हानिकारक वस्तुएं खाने की समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान की पूरी सफाई कर दी है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि अब वह स्थान पूरी तरह साफ दिखाई दे रहा है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है जैसे वहां कभी कूड़ा था ही नहीं। इस सकारात्मक कार्रवाई के लिए नगर निगम (कॉर्पोरेशन) की एमओएच टीम का धन्यवाद किया जाता है।

राजबीर सिंह भारतीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, मनीमाजरा चंडीगढ़ ने कहा कि मीडिया, यूट्यूब चैनलों, व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से उठी इस आवाज का असर हुआ और प्रशासन ने जनहित में तुरंत कदम उठाया। इसके लिए हम सभी तरह मिडिया संचालकों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। 

उन्होंने कहा कि अब हमारी प्रशासन, नगर निगम और पशुपालन विभाग से विनम्र प्रार्थना है कि मनीमाजरा व अन्य क्षेत्रों में खुले में घूम रहे गौवंश को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें अच्छा चारा, स्वच्छ वातावरण और समय पर चिकित्सीय सुविधा मिल सके।

राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि गौवंश की सुरक्षा और देखभाल केवल धार्मिक भावना नहीं बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। यदि हम मिलकर प्रयास करें तो शहर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की भी बेहतर सेवा कर सकते हैं।

उन्होंने नगर निगम एवं संबंधित विभागों से अपील की कि भविष्य में भी ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे गौवंश को कूड़े के ढेरों पर भोजन तलाशने की मजबूरी न हो।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान