सेक्टर 20 में लगने वाली किसान मंडी के बाद सोसायटियो के सामने खाली मैदान पॉलिथीन व कचरे से भरा ।सेक्टर 20 व कुंडी निवासियों के साथ जजपा शहरी जिलाप्रधान ओपी सिहाग ने देखा मौका ।
पंचकूला ,16 मई : पिछले महीने सेक्टर 20 की सोसायटियो व कुंडी गांव के बीच हरियाणा शहरी प्राधिकरण की खाली पड़ी जमीन पर शुरू हुई किसान मंडी अब धीरे धीरे इसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। यहां पर हर शुक्रवार को मंडी लगती है तथा मंडी के बाद की गंदगी उठाने का काम नगर निगम पंचकूला का है परंतु आज तीन दिन बीत जाने के बाद भी इस मैदान में सैंकड़ों पॉलिथीन के लिफाफे इधर उधर बिखरे पड़े हैं।
आज आस पास की सोसायटियो व कुंडी गांव के गणमान्य लोगों के साथ जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग व यहाँ के पार्षद सुशील गर्ग ने इस बदहाल ,गन्दगी व पॉलिथीन से अटे पड़े खाली मैदान का मोका देखा । मंडी लगने के स्थान पर इतनी भारी मात्रा में पॉलिथीन के लिफाफों का मिलना यह दर्शाता है कि इस किसान मंडी में रेहड़ी फड़ी लगाने वाले सैंकड़ो लोग पॉलिथीन के प्रयोग के बेन होने के बावजूद जमकर पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं। ओपी सिहाग ने कहा कि यह बहुत ही कष्टदायक व दुःखद है कि सरकार द्वारा मंडी में इस्तेमाल किये जा रहे पॉलिथीन के लिफाफों का प्रयोग करना व बेचना एक अपराध है फिर भी प्रशासन की नाक के नीचे यह हो रहा है। जजपा प्रधान ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शहर में अवैध पॉलिथीन न बिके तथा न ही इसका प्रयोग हो, इस कार्य के लिए बाकायदा 20 -25 विभिन्न विभागों के अधिकारियो की ड्यूटी लगा रखी है तथा उनको चालान करने का अधिकार दे रखा है । सबसे ज्यादा कार्य नगर निगम व पुलिस का है।
इस वार्ड के पार्षद सुशील गर्ग ,कुंडी गांव के पूर्व सरपंच मेजर सिंह तिवाना व जजपा जिलाप्रधान ने कहा कि आने वाले शुक्रवार को वो मंडी का दौरा करेंगे तथा साथ ही नगरनिगम पंचकूला व पुलिस के अधिकारियों से अनुरोध करेंगे कि वो मौके पर पहुंचकर सभी रेहड़ी फड़ी वालो को पहले पॉलिथीन का प्रयोग न करने बारे समझाये , फिर कानून की उलंघना करने पर उनको चेताये। फिर भी नही मानते हैं तो अवैध पॉलिथीन जब्त करके बेचने वालों व प्रयोग करने वालो पर जुर्माना लगाए। रेहड़ी फड़ी वालो तथा सब्जी व फल आदि खरीदने वालों को भी कपड़े ,कागज या जूट के थैले इस्तेमाल करने बारे बताया जाए तथा प्रशासन को चाहिए कि वो कपड़े ,कागज व जूट की थैलीयो का नो प्रॉफिट नो लोस के हिसाब से लगने वाली हर मंडी में इंतजाम भी करे।
जजपा जिला शहर प्रधान ने कहा कि इस मुहिम में वो तथा स्थानिए लोग पंचकूला प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे । वो 20 मई को सेक्टर 20 में लगने वाली किसान मंडी में इस अभियान की शुरूवात करेंगे। अगर इस मे प्रशासन व लोगों का सहयोग मिला तो पॉलिथीन नाम की इस बीमारी पर काबू पाने में सफलता मिल सकती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें