कांग्रेस के रंग में रंगे हैं जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारी,बिल्डरों की तरफ खड़े हैं बीस हजार हजार करोड़ बकाया,जैक ने विधायक व मुख्यमंत्री को सौंपे कार्रवाई के लिए दस्तावेज, सरकार बदलने पर भी खुलेआम हो रहे अवैध निर्माण
जीरकपुर। जीरकपुर नगर परिषद के भ्रष्ट अधिकारी अभी भी पुराने ढर्रे पर ही काम कर रहे हैं। बिल्डरों की तरफ हजारों करोड़ रुपये बकाया होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जो बिल्डर पैसा जमा करवाना चाहते हैं उनसे सरकारी फीस लेने में आना कानी की जा रही है।
जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी ने जीरकपुर में नगर परिषद तथा बिल्डर माफिया की मिलीभुगत से चल रहे हजारों करोड़ के घोटाले को लेकर की एक फाइल हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को देते हुए एक पत्र मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखा है।
जैक प्रधान सुखदेव चौधरी के अनुसार यहां बिल्डर माफिया शुरू से हावी है। कांग्रेस के कार्यकाल में बेलगाम हुए नगर परिषद के अधिकारियों ने पिछले पांच साल के दौरान यहां आम जनता के हितों की अनदेखी करते हुए बिल्डरों के अनुसार योजनाएं बनाई और उन्हीं के अनुसार लागू की। इस समय नगर परिषद की तरफ बिल्डरों का करीब बीस हजार करोड़ रुपये ईडीसी बकाया खड़ा है।
उन्होंने कहा कि जीरकपुर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व अन्य अधिकारी आज भी कांग्रेस के रंग में रंगे हुए हैं। जो बिल्डर पैसा देना भी चाहते हैं उनसे लिया नहीं जा रहा है। नगर परिषद के भ्रष्ट अधिकारी सरकारी फीस जमा करके केस खत्म करने की बजाए अपनी फीस लेने की तरफ ध्यान दे रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें