कालका विधानसभा के हर गांव में सामुदायिक भवन का होगा निर्माण :-दमदमा*


पिंजौर ब्लॉक गांव भवाना में सामुदायिक भवन का शिलान्यास प्रदेश प्रवक्ता,जजपा जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा द्वारा किया गया!
गांव भवाना वासियों की काफी समय से मांग थी कि गांव में सामूहिक कार्य के लिए कोई भवन नही है और अपने गांव में सामुदायिक भवन की मांग को लेकर ग्रामीण भाग सिंह दमदमा से मिले थे!और दमदमा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सामुदायिक केंद्र पास करवाया जिसका आज शिलान्यास किया गया! इस अवसर पर दमदमा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चोटाला के सामने हल्के के हर गांव में सामुदायिक भवन की मांग रक्खी थी! यर उपमुख्यमंत्री ने हल्के में काफी सामुदायिक भवनों की मंजूरी दी थी जिसके तहत भवाना में सामुदायिक भवन का कार्य शुरू हुआ!
भवाना में सामुदायिक भवन की मंजुरी देने के लिए दमदमा ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चोटाला व ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का आभार प्रकट किया!व कहा कि कालका हल्के के प्रत्येक गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा और शहरी क्षेत्र में भी जहां जहां जमीन की उपलब्धता होगी नगरपरिषद के 2 या 3 वार्ड क्षेत्र दायरे को मिला कर उसमें सामुदायिक भवन का निर्माण किया जायेगा!
इस अवसर पर जजपा कार्यालय सचिव गुरबचन पुंज कोटियां,राजेंदर दमदमा,नरेश कुमार भवाना,रतन सिंह,बाबू राम शर्मा,ब्लॉक समिति सदस्य चंचल शर्मा,ओम पाल सरपंच जबरोट,राजिंदर सरपंच मल्हाह,प्रदीप कुमार सरपंच केदारपुर व महिलाओं सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*