जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजयसिंह चौटाला 5 मई को होंगे मोरनी में ।मोरनी क्षेत्र के कार्यकताओं से मिलेंगे ,जानेंगे उनका हाल चाल :सिहाग व दमदमा ।


पंचकूला, 3 मई : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला आगामी 5 मई को मोरनी के ठंडोग गांव में शाम को 3.30 बजे मोरनी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं  के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे ।  यह जानकारी देते हुए जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग व ग्रामीण अध्यक्ष भागसिंह दमदमा ने बताया कि डॉ अजयसिंह  चौटाला मोरनी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलने 5 मई को मोरनी पहुंच रहे हैं । वे जजपा कार्यकर्ताओ व आमजन की समस्याओ बारे भी सुनवाई करेंगे । उन्होंने कहा कि मोरनी क्षेत्र व वहां के लोगो  से युगपुरुष श्रधेय ताऊ देवीलाल व उनके परिवार  का बड़ी नजदीकी से नाता रहा है। ताऊ देवीलाल अक्सर मोरनी  जाते रहते थे तथा उनको प्रकृति से बहुत प्रेम था। 
 ओपी सिहाग व भाग सिंह दमदमा ने बताया आज पंचकूला पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पंचकूला जजपा के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की एक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के मोरनी दौरे की तैयारियों को लेकर हुई ।इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मोरनी के ठंडोग गांव में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को कामयाब करने के लिए हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरा जोर लगाएंगे ,सभी कार्यकर्ताओं की अलग अलग ड्यूटी भी लगाई गई।  जिला पार्टी प्रवक्ता जोरा सिंह ने बताया कि इस बैठक में पंचकूला जिले में पार्टी के मेम्बरशिप अभियान , कालका नगर परिषद व पंचायती राज चुनावो की तैयारियों को लेकर भी मंथन किया गया।
इस मौके पर जजपा के तीनों पार्षद सुशील गर्ग ,राजेश निषाद ,अरविंद जाखड़ सहित वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज ,डॉ आर के रंगा ,बी एस गोड ,पंचकूला शहरी हल्का प्रधान अजय गौतम ,  जजपा ब्लॉक प्रधान पिंजोर निर्मल नानकपुर ,मोरनी ब्लॉक जजपा प्रधान बलदेव गवाही ,  सुरेश पाठक,राकेश शर्मा ,राहुल मल्होत्रा , एडवोकेट बलबीर सैनी , महेंदर सांगवान, पंकज पंवार ,बलकार ठरवा , दीपक मोगीनन्द ,  बलदेव कंडेरन ,सुरिन्दर नम्बरदार ,नरेंद्र टाबर , ऐडवोकेट वीवेक सांगा ,राजेश भारद्वाज ,हरप्रीत खालसा , राजेन्द्र लेही , सचिन सिहाग ,  अशोक राणा ,गुरबचन पुंज ,सुरजीत झंडा आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*