दुष्यन्त चौटाला ने पटका पहनाकर पंचकूला के दलित नेता ईश्वर सिंहमार व उनके समर्थको को पार्टी में किया शामिल ।दलित नेता ईश्वर सिंहमार , हरीश अरोड़ा व नरेंद्र सेठी के पार्टी में शामिल होने से जजपा होगी पंचकूला में मजबूत : ओपी सिहाग
पंचकूला , 8 मई : 8 मई को उपमुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने पंचकूला के जिला शहरी प्रधान ओपी सिहाग के नेतृत्व में आये ईश्वर सिंहमार दलित नेता व पूर्व में रहे भा ज पा के एस सी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष , बद्रीप्रसाद पूर्व में भाजपा एस सी मोर्चा के जिला पंचकूला के उपप्रधान , पूर्व में पी एन बी के सहायक जनरल मैनेजर रहे व सामाजिक कार्यकर्ता सेक्टर 20 पंचकूला के रहने वाले हरीश अरोड़ा , पंजाबी एकता मंच के वरिष्ठ नेता नरिंदर सेठी , अजय शर्मा सेक्टर 12 ए ,युवा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चौहान ,अमन चाहर ,कुलदीप शर्मा , पूर्व में अधिकारी रहे धीरसिंह गोयत , गाँव रामगढ़ से सचिन गोयल ,सुनील बांगड़वा ,राजबीर चौधरी ,युवा नेता गगन चढ़ा व अन्य लोगों को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यन्त चौटाला ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियो का स्वागत किया तथा उनको बधाई देते हुए कहा कि पार्टी में उन सबको पूरा मान सम्मान मिलेगा । जजपा शहरी जिलाप्रधान ओ पी सिहाग ने भी सभी नए साथियो का पार्टी में स्वागत किया और उम्मीद जताई की वो पार्टी की मजबूती के लिए पूरा जोर लगाएंगे।
सिहाग ने कहा कि दलित नेता व समाज सेवी ईश्वर सिंहमार के साथ उनके सेंकडो समर्थकों के पार्टी में शामिल होने से पंचकूला में पार्टी को मजबूती मिलेगी ।
इस मौके पर ईश्वर सिंहमार ने कहा कि वो जजपा की नीतियों व दुष्यन्त चौटाला की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर जजपा में शामिल हुए हैं। ईश्वर सिंहमार जो कि पंचकूला के अलावा हरियाणा के दलित समाज मे एक जाना पहचाना व लोकप्रिय चेहरा है, उन्होंने पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वो तथा उनके साथी पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
इस अवसर पर जजपा के ग्रामीण जिलाप्रधान भाग सिंह दमदमा , वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज , राजेश निषाद पार्षद ,अरविंद जाखड़ पार्षद , वरिष्ठ नेता बी एस गोड ,सुरिन्दर चढा ,महेंदर सिहाग ,दीपक मोगीनन्द , हिरामन वर्मा , विपिन शर्मा , जजपा जे के एम एस के प्रदेश प्रधान महासचिव सुरेश पाठक , मोहनलाल , राकेश शर्मा, उपेंद्र दूबे , डॉ आर के रंगा , राजेश भारद्वाज , एडवोकेट विवेक सांगा ,जसबीर जस्सी ,अमरीक सिंह पूर्व सरपंच ,सूबेदार धर्मपाल शर्मा ,महाबीर जांगड़ा , अर्जुन सिंह , विनोद कुमार , रजत पारवाला,राजेश कुमार अभेयपुर आदि लोग उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें