धर्म के नाम पर राजनीति करके हिंदू समाज को गुमराह करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा - ब्राह्मण समाज ब्राह्मण सभा डेराबस्सी रजिस्ट्रेशन नंबर 359 ने नकारे विरोधी गुट के आरोप, तथाकथित ब्राह्मण नेता कहलाने वालों पर कार्यवाही करने का लिया निर्णय



 शनाया चौहान :
श्री ब्राह्मण सभा डेराबस्सी रजिस्टर्ड नंबर 359 के प्रधान  धर्मेंद्र शर्मा उर्फ धामी शर्मा की अध्यक्षता में बाकी पदाधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें अश्विनी शर्मा महासचिव जनक शर्मा कोषाध्यक्ष  राकेश शर्मा तथा चेयरमैन मनोज शर्मा उपस्थित थे।
 कुछ दिवस पहले दूसरे गुट के 3 सदस्य कमेटी जिसमें रविंद्र वैष्णव , राकेश सिंह और सुशील व्यास शामिल थे, की अध्यक्षता में कुछ बाहरी लोगों द्वारा की गई मीटिंग में श्री ब्राह्मण सभा के मौजूदा पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार जैसे अन्य आरोप लगाए थे। जिसका जवाब आज प्रेस वार्ता में  मनोज शर्मा तथा अश्विनी शर्मा ने दिया और कहा वैष्णव समुदाय ब्राह्मण नहीं होता। यह एक विरागी समुदाय होते हुए आरक्षण ले रहे हैं ।मनोज शर्मा ने कहा कि रविंद्र वैष्णव जैसे लोग जो अपना घर नहीं संभाल सकते वह ब्राह्मण समाज को क्या संभालेंगे। प्रधान धामी शर्मा विरोधी गुट को कुछ गिने-चुने लोगो का नेता बताया जो श्री परशुराम भवन सरस्वती विहार डेराबस्सी पर अपना कब्जा करना चाहता है । उन्होंने तथा  मनोज शर्मा ने रविंद्र वैष्णव पर धार्मिक कार्यों में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।
जब पत्रकारों द्वारा श्री ब्राह्मण सभा डेराबस्सी रजिस्टर नंबर 359 के पदाधिकारियों राकेश शर्मा,  जनक राज शर्मा,  मनोज शर्मा,अश्विनी शर्मा  आदि पर बाकी बेखटके से पैसे निकालने का आरोप के बारे में पूछा गया तो प्रधान धामी शर्मा ने कहा कि हम श्री परशुराम भवन सरस्वती विहार डेराबस्सी के दूसरी मंजिल का निर्माण करने जा रहे हैं जिसको बनाने के लिए कोटेशन भी ले ली गई है ।रविंदर वैष्णव जैसे लोग इसी तरह के आरोप लगाकर रुकावट भी डाल रहे हैं और लोगों को भ्रमित भी कर रहे हैं। 
प्रधान धामी शर्मा ने बताया कि वह झूठ रोक लगाने वाले ऐसे तत्व की शिकायत प्रशासन के पास करेंगे और 48 घंटे में अगर प्रशासन ने कार्यवाही ना की तो उनके खिलाफ रोष प्रदर्शन के इलावा कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान