जीरकपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 95 युवायों ने किया रक्तदान


जीरकपुर 21 मई 2022। विश्वास फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मोहाली ने संयुक्त रूप से मिलकर मेट्रो स्टोर के बाहर अंबाला चंडीगढ़ रोड पर रक्तदान शिविर लगाया। शिविर गर्मी के प्रकोप के कारण अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए लगाया गया। ब्लड बैंक एम केयर हॉस्पिटल ब्लड सेंटर वीआईपी रोड जीरकपुर की टीम ने डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की देखरेख में 95 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। कैम्प सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 4:00 बजे तक चला। 
विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि पहले रक्तदान जब जरूरत होती थी तब किया जाता था। अब तो कई लोग ऐसे भी हैं, जो जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर भी रक्तदान करते हैं। रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है, जिससे मनुष्य ना जाति देखता है ना धर्म देखता। यह मनुष्य के लिए जीवन का सबसे पुनीत कार्य है। हमारी संस्था का प्रयास रहता है कि रक्त की कमी ना हो पाये। रक्तदान करके ही हम जरूरतमंदों की जान बचा सकते हैं।
यह प्रसन्नता का विषय है कि आज हमारी बेटियां भी रक्तदान के मामले में लड़कों से पीछे नहीं है और स्वयं आगे आकर रक्तदान कर रही है। समय पर रक्त की उपलब्धता होने से अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। यदि हम रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बचा सकते है तो इससे बड़ा उपकार नहीं हो सकता। 
शिविर की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओ को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऋषि शाश्वत विश्वास, डॉक्टर प्रेम नाथ बंसल, तारा चंद घई, संदीप परमार, बृज महाजन व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान