स्वच्छ जल की बर्बादी को रोकना सराहनीय कदम - जजपा
पंचकूला शहर के वार्ड 8 के तहत पेट्रोल पंप के समीप मैंगो पार्क में ट्यूबल से सेक्टर 15 में स्वच्छ पीने के सप्लाई होती है| पार्क में सैर करते समय जजपा सक्रिय सदस्य चौधरी राजबीर सिंह ने देखा कि लोहे की पाइप लाइन के ज्वाइंट से स्वच्छ पानी तेज गति से नाले में गिर रहा है और पानी की बर्बादी हो रही है| उन्होंने तत्काल दूरभाष पर जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला प्रधान एमिनेंट सिटीजन सीएम विंडो पंचकूला सदस्य निगरानी समिति को बताया| उसी समय के सी भारद्वाज मौके पर पहुंचे और पानी रिसाव की तस्वीर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर सत्यवान शर्मा को भेजते हुए तत्काल पानी की बर्बादी रोकने को कहा| जूनियर इंजीनियर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम मौके पर भेजी और पानी की सप्लाई लाइन के ज्वाइंट को तत्परता दिखाते हुए ठीक करवाया| इस दौरान पार्क में सैर करने वाले सैकड़ों पुरुषों,महिलाओं एवं युवाओं ने देखा और जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला पार्टी पदाधिकारियों तथा सक्रिय सदस्यों द्वारा जनहित में किए कार्य की सराहना की और साथ ही संबंधित जूनियर इंजीनियर सत्यवान शर्मा व उनकी टीम का भी शुक्रिया अदा किया|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें